ली छ्यांग ने आर्थिक स्थिति पर विशेषज्ञों और उद्यमियों की बैठक बुलाई

United States News News

ली छ्यांग ने आर्थिक स्थिति पर विशेषज्ञों और उद्यमियों की बैठक बुलाई
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

ली छ्यांग ने आर्थिक स्थिति पर विशेषज्ञों और उद्यमियों की बैठक बुलाई

"बीजिंग, 15 अक्टूबर । चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने वर्तमान आर्थिक स्थिति पर विशेषज्ञों और उद्यमियों की बैठक बुलाई।Advertisment विशेषज्ञों और उद्यमियों के भाषण सुनने के बाद उन्होंने कहा कि वर्तमान आर्थिक स्थिति को हमें अधिक विस्तृत दृष्टि से देखना चाहिए, खासकर पंचवर्षीय योजना के कार्यान्वयन से आर्थिक विकास के दीर्घकालिक रुझान के दृष्टिकोण से देखना चाहिए। हमें जन, वस्तुओं, सूचनाओं और पूंजी के प्रवाह के समर्थन से आर्थिक इकाइयों की जीवंत शक्ति और अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति के बदलाव से चीन का आर्थिक लचीलापन देखना चाहिए। हमें आत्मविश्वास मजबूत कर समस्याओं का सामना करते हुए दृढ़ता से अपने कार्यों का बखूबी अंजाम देकर इस साल के आर्थिक व सामाजिक विकास के लक्ष्यों को पूरा करना चाहिए। उन्होंने बल दिया कि हमें प्रति-चक्रीय समायोजन को मजबूत कर समग्र नीतियों की भूमिका निभाते हुए सुधारपूर्वक बाधाएं दूर कर विकास की प्रेरणात्मक शक्ति बढ़ानी चाहिए। हमें घरेलू मांग का विस्तार कर, वृहद घरेलू चक्र मजबूत करते हुए, सृजन हितैषी वातावरण की स्थापना पर जोर लगाना चाहिए और विदेश व्यापार व पूंजी निवेश की स्थिरता का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि हम व्यापक उद्यमी दूरगामी दृष्टि का पालन कर निरंतर प्रवर्तन और सृजन करेंगे और चीन के गुणवत्ता विकास के लिए अधिक योगदान देंगे। --आईएएनएस एबीएम/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 12:11:53