न्यू लॉन्च /लावा A7 वेव लॉन्च, ड्युअल टोन डिजाइन वाला पहला फीचर फोन, कीमत 1,799 रुपए
इसमे हैं 1750mAh की बैटरी, फुल चार्ज में मिलेगा 6 दिन का बैकअपपॉलीकार्बोनेट से बनी है इसकी बॉडी, इससे हेलमेट बनाए जाते हैं भारतीय स्मार्टफोन कंपनी लावा ने अपनी फीचर फोन लाइनअप को बढ़ाने के लिए लावा A7 वेव को लॉन्च कर दिया है। यह पहला फीचर फोन है, जो ड्युअल टोन ग्रेडिएंट डिजाइन से लैस है। फोन की कीमत 1,799 रुपए है। यह सिंगल कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ एक साल की रिप्लेसमेंट गारंटी और एक्सेसरीज पर 6 महीने की रिप्लेसमेंट गारंटी का ऑफर दे रही है। यह देशभर के लावा रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है। लावा के नए फीचर फोन का मुकाबला रिलायंस जियो और सैमसंग के फीचर फोन से देखने को मिलेगा।लावा का लेटेस्ट फीचर फोन A7 वेव 7 भारतीय भाषा को सपोर्ट करता है, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, गुजराती, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ शामिल है। फोन में 2.
4 इंच का कलर डिस्प्ले है। मजबूती के लिए लावा A7 वेव को सोलिड पॉलीकार्बोनेट बॉडी दी गई है। इस मटेरियल का इस्तेमाल हेलमेट बनाने के लिए भी किया जाता है। फोन में 1750mAh की लिथियम आयन बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्जिंग में 6 दिन का बैटरी बैकअप देती है। फोन में VGA प्राइमरी कैमरा है, जिसमें LED फ्लैश की सुविधा मिलती है। फोन इनकमिंग टेक्स्ट के लिए 22 भाषाओं को सपोर्ट करता है। फोन में एफएम रेडियो विद रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है, इसके अलावा इसमें ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग और इंस्टेंट फ्लैशलाइट की सुविधा भी है। जिसे इस्तेमाल करने के लिए फोन को अनलॉक करने की जरूरत नहीं पड़ती।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लॉन्च से पहले Hyundai Venue को शानदार रिस्पॉन्स, 1 दिन में बुक हुई 2 हजार कार– News18 हिंदीHyundai Venue की प्री-बुकिंग 2 मई को शुरू हुई और पहले ही दिन 2,000 यूनिट्स बुक हो गई
Read more »
अंतरिक्ष में भारत को मिलेगी एक और आंख, 22 मई को इसरो लॉन्च करेगा 'रिसैट-2बीआर1'भारत की सुरक्षा अब और भी मजबूत होने वाली है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 22 मई को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा
Read more »
Nokia 9 PureView जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, मिला यह सर्टिफिकेशनNokia 9 PureView को बीआईएस से सर्टिफिकेशन मिला है। यह इशारा है कि हैंडसेट जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। इस फोन को BIS डेटाबेस पर TA-1087 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था।
Read more »
चंद्रयान 2: जुलाई में लॉन्च की तैयारी, 3 में से 2 मॉड्यूल तैयार नहीं-Navbharat TimesChennai/Bangalore News: इसरो ने जुलाई में चंद्रयान 2 लॉन्च करने की योजना का ऐलान तो कर दिया लेकिन अभी उसके तीन में से दो मॉड्यूल तैयार नहीं हैं। ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर में से केवल ऑर्बिटर तैयार है जबकि बाकी दोनों को अभी बहुत से टेस्ट्स से गुजरना है।
Read more »
Redmi फ्लैगशिप फोन 13 मई को हो सकता है लॉन्चRedmi Flagship फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और सुपर वाइड एंगल कैमरे के साथ आएगा।
Read more »
दो नए पिक्सल स्मार्टफोन के साथ एंड्रॉयड Q का अपडेट लॉन्च, 21 स्मार्टफोन में मिलेगाइवेंट में कंपनी ने पिक्सल 3a और पिक्सल 3a XL स्मार्टफोन लॉन्च किए एंड्रॉयड Q ओएस में सिक्योरिटी और प्राइवेसी से जुड़े 50 नए फीचर्स मिलेंगे गूगल की सालाना डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस I/O 2019 कैलिफोर्निया में 9 मई तक चलेगी | Google I/O 2019: Pixel 3a, Pixel 3a XL, Google Assistant Becoming 10 Times Faster, Duplex for Web and More I/O Announcements
Read more »
Nokia 4.2 में है कई खासियत, 10 जून तक खरीदते हैं तो मिलेगा ढेरों कैशबैक– News18 हिंदीNokia 4.2 launched in India at 10 thousand know offers promocode online discount,HMD ग्लोबल ने भारत में स्मार्टफोन Nokia 4.2 लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन की कीमत 10,990 रुपये(3GB रैम और 32GB स्टोरेज) रखी गई है. ग्राहक इस फोन को ऑनलाइन खरीद सकते हैं. इस फोन के सात कई लॉन्च ऑफर भी पेश किए गए हैं.
Read more »
ZTE Axon 10 Pro, Axon 10 Pro 5G और Blade A7 हुए लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशनZTE Axon 10 Pro, Axon 10 Pro 5G, Blade A7 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। जानें इनके स्पेसिफिकेशन के बारे में।
Read more »
Xiaomi भारत में लॉन्च करने वाली तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन, टीज़र ज़ारीXiaomi का लेटेस्ट टीज़र थोड़ा रहस्यमयी है। क्योंकि तस्वीर में सिंगल, डुअल और ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल को किसी ग्रह के चारों ओर चक्कर मारते दिखाया गया है।
Read more »
Asus ZenFone 6: 48 मेगापिक्सल कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च होगा फोनआसुस जेनफोन 6 में डुअल रियर कैमरा होगा जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल और दूसरा 13 मेगापिक्सल का होगा। वहीं इस फोन में 5000 एमएएच
Read more »
