लालू की पार्टी बिहार का कभी भी भला नहीं कर सकती : सतीश पूनिया

United States News News

लालू की पार्टी बिहार का कभी भी भला नहीं कर सकती : सतीश पूनिया
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

लालू की पार्टी बिहार का कभी भी भला नहीं कर सकती : सतीश पूनिया

जयपुर, 26 मई । लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को परिवार और पार्टी से निकाले जाने पर सियासी बयानों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में भाजपा नेता सतीश पूनिया ने सोमवार को तंज कसते हुए कहा कि लालू की पार्टी बिहार का कभी भला नहीं कर सकती। भाजपा नेता सतीश पूनिया ने कहा, लालू यादव और उनके परिवार से उपजी पार्टी पर सीधे-सीधे परिवारवाद का आरोप लगता आया है और उनके चरित्र को बिहार की जनता ने भी देखा है। इस ताजा घटनाक्रम पर भले ही लोग कहें कि यह पारिवारिक मामला है। लेकिन, ऐसी पारिवारिक विरासत, जिसमें विघटन देखने को मिले, वह पार्टी कभी भी बिहार का भला नहीं कर सकती।आम आदमी पार्टी शासित पंजाब के अमृतसर में रविवार को अकाली दल के पार्षद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या होने पर सतीश पूनिया ने प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि आम आदमी पार्टी इस देश की राजनीति में जुगाड़ पार्टी के रूप में आई, जिसकी कोई विचारधारा नहीं थी, जिसका कोई संगठन, नीति और व्यवहार नहीं था। दिल्ली में उन्हें लोगों ने इसलिए ही नकारा था, क्योंकि लोगों को उनसे निराशा थी। पंजाब में उन्होंने लोगों के मन में भ्रम फैलाकर सत्ता में जरूर आए, लेकिन नशे और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर नाकाम साबित रहे। आम आदमी पार्टी के शासन में पंजाब के अंदर ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। यह देश के लिए भी चिंताजनक है। मुझे उम्मीद है कि पंजाब की जनता इस बार आम आदमी पार्टी का हिसाब बराबर करेगी।बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी और घर से निकाले जाने पर पत्नी ऐश्वर्या राय पहली बार मीडिया के सामने आईं। ऐश्वर्या ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए लालू यादव के परिवार पर जमकर निशाना साधा और कई सवाल पूछ डाले।ऐश्वर्या राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, मैं ये पूछना चाहती हूं कि जब इन लोगों तेजप्रताप के बारे में पता था कि ऐसी बात है तो मेरी शादी क्यों कराई, मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की? उनसे पूछिए कि मुझे मारा क्यों? अब इनका सामाजिक न्याय कहां गया? ये सभी मिले हुए हैं, कोई अलग नहीं हुए हैं। कल भी राबड़ी देवी तेजप्रताप के आंसू पोंछने उनके पास गई होंगी, बोला होगा कि अभी शांत रहो, मैं सब ठीक कर दूंगी। चुनाव नजदीक हैं, इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया और यह ड्रामा रचा है।--आईएएनएसएससीएच/एबीएम Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आईपीएल में विराट का बल्ला कभी शांत नहीं रहता, आरसीबी इस साल खिताब जीत सकती है : कैफआईपीएल में विराट का बल्ला कभी शांत नहीं रहता, आरसीबी इस साल खिताब जीत सकती है : कैफआईपीएल में विराट का बल्ला कभी शांत नहीं रहता, आरसीबी इस साल खिताब जीत सकती है : कैफ
Read more »

चेहरे पर कभी नहीं लगाना चाहिए 5 प्रोडक्ट्स, FDA ने भी दी चेतावनी, पाउडर और लिपस्टिक भी लिस्ट मेंचेहरे पर कभी नहीं लगाना चाहिए 5 प्रोडक्ट्स, FDA ने भी दी चेतावनी, पाउडर और लिपस्टिक भी लिस्ट मेंस्किन की देखभाल के लिए सही तरह के प्रोडक्ट्स का चुनाव बेहद जरूरी है, नहीं तो ये आपकी त्वचा की सुधारने की बजाय इसे और भी ज्यादा खराब कर सकते हैं।
Read more »

बिहार: लालू यादव ने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी और घर से निकाला, क्या 'रिलेशनशिप पोस्ट' बनी वजह?बिहार: लालू यादव ने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी और घर से निकाला, क्या 'रिलेशनशिप पोस्ट' बनी वजह?आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है, साथ ही उन्हें परिवार से भी निकाल दिया है।
Read more »

Lalu Family Conflict: लालू और राजद परिवार में अब तेजस्वी यादव का एकछत्र राज, कुनबे में कलह को थामना होगी चुनौतीLalu Family Conflict: लालू और राजद परिवार में अब तेजस्वी यादव का एकछत्र राज, कुनबे में कलह को थामना होगी चुनौतीबिहार की सियासत में लालू का कुनबा हमेशा से एक ताकत रहा है, लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि तेजस्वी इस ताकत को बरकरार रख पाते हैं या नहीं.
Read more »

तेज प्रताप के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, कहा, प्रेम किया है परिवार को स्वीकार करना चाहिएतेज प्रताप के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, कहा, प्रेम किया है परिवार को स्वीकार करना चाहिएBihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव द्वारा पुत्र तेजप्रताप यादव को पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है.
Read more »

तेज प्रताप यादव का पहली बार नहीं हुआ है परिवार से विवाद, लालू के बड़े बेटे कब-कब बने आरजेडी के लिए चुनौतीतेज प्रताप यादव का पहली बार नहीं हुआ है परिवार से विवाद, लालू के बड़े बेटे कब-कब बने आरजेडी के लिए चुनौतीलालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को आरजेडी और परिवार से बाहर कर दिया है। तेज प्रताप पहले भी पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर चुके हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:38:40