Ayodhya News : तिरुपति मंदिर के लड्डुओं की शुद्धता को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने तिरुपति लड्डू मुद्दे पर रिपोर्ट मांगी है. इधर, यूपी से सुखद खबर आई है. अयोध्या शहर के प्रसाद को जीआई टैग मिलेगा.
अयोध्या. आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दावा किया है कि पिछली जगन मोहन रेड्डी सरकार के दौरान तिरुपति मंदिर के लड्डू बनाने के लिए पशु चर्बी का इस्तेमाल किया गया था. इस दावे के बाद एक बड़ा राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है.
इधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने तिरुपति लड्डू मुद्दे पर रिपोर्ट मांगी है. तिरुपति मंदिर के लड्डुओं की शुद्दता के विवाद के बीच यूपी से सुखद खबर आई है. अयोध्या के खुरचन के पेड़े, हनुमानगढ़ी के प्रसिद्ध लड्डू और गुड़-टीका-खड़ाऊ को जीआई टैग की दौड़ में शामिल किया गया है. जीआई रजिस्ट्री चेन्नई की तरफ से अनुरोध स्वीकार किए जाने के बाद अब अयोध्या के व्यापारियों में उत्साह है. अयोध्या में खुरचन का पेड़ा, हनुमानगढ़ी का लड्डू बहुत ही प्रसिद्ध है. अयोध्या आने वाला हर एक व्यक्ति अपने साथ अयोध्या की प्राचीन मिठाई को ले जाना नहीं भूलता. अयोध्या की प्रसिद्ध मिठाई को जीआई टैग की दौड़ में शामिल किए जाने के बाद अयोध्या के संतों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है. स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि इससे अयोध्या को नई पहचान मिलेगी. साथ ही हमारा व्यापार भी बढ़ेगा. अयोध्या में तीन पीढ़ियां से प्रसिद्ध खुरचन का पेड़ा बना रहे चंद्रा परिवार की दुकान खुरचन पेड़े के लिए ही प्रसिद्ध है. उनके परिवार में भी इसको लेकर खुशी है. प्रतिदिन रामलला को खुरचन का पेड़े का भोग लगता है. यही प्रसाद लोगों में बांटा जाता है. खुरचन के सुप्रसिद्ध पेड़े हनुमानगढ़ी के लड्डू को श्रद्धालु भी अपने साथ ले जाते हैं. प्रसाद के तौर पर घर-घर यह जाता है. स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि हम इसके निर्माण को लेकर के भी विशेष सावधानियां रखते हैं क्योंकि भगवान के मठ मंदिर में इसका भोग लगता है. श्रद्धालु इस श्रद्धा के साथ अपने साथ प्रसाद के तौर पर ले जाते हैं. ऐसे में हम यह चाहते हैं कि शुद्ध और अच्छे से अच्छा पेड़ा श्रद्धालुओं को दें. हम पहले दूध को पका करके मावा बनाते हैं और फिर उससे खुरचन का पेड़ा बनाते हैं. बनाने की विधि में हम इस बात का ध्यान रखते हैं कि यह प्रसाद के तौर पर इस्तेमाल होगा इसलिए पूरी स्वच्छता और शुद्धता बनाए रखते हैं. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी अयोध्या के उत्पादों को गी टैग में शामिल किए जाने की दौड़ में शामिल होने को लेकर खुशी जाहिर की है. अयोध्या के खाद्य पदार्थ के साथ-साथ अयोध्या में टीका और खड़ाऊ को भी जीआई टैग में शामिल किए गया है.
Ayodhya News Today Ayodhya News Latest Ayodhya News Hindi Ayodhya News In Hindi Ayodhya News Hindi Me Ayodhya News Live Ayodhya News Latest Uttar Pradesh News Uttar Pradesh News Today Live Uttar Pradeshnews Today Hindi Uttar Pradesh Latest News Today In Hindi Uttar Pradesh Current News Uttar Pradesh News Latest Uttar Pradesh Live News Ayodhya Hanuman Garhi Besan Laddoo Ram Mandir Ayodhya Khurchan Peda Ayodhya Khadau Ayodhya Chandan Tika Ayodhya Jaggery GI Tag Tirupati Balaji Prasad Controversy Tirupati Balaji Prasadam News Why Tirupati Balaji Is Worshipped Tirupati Balaji Per Day Income
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
125 साल पुरानी राधा कृष्ण मंदिर में भव्य कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, निकलेगी राधा-कृष्ण की झांकियांमुंशी राम प्रसाद की बगिया स्थित नारायण वाटिका में राधा कृष्ण के प्राचीन मंदिर के 125वें वर्ष के अवसर पर बड़े धूमधाम से श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा.
Read more »
Anupamaa Update: वनराज शाह के बाद अब काव्या भी छोड़ रही है शो ?स्टार प्लस के शो अनुपमा में हाल में सुधांशु पांडे के एग्जिट की खबर आई और अब सुनने में आया है कि इस शो से एक और एग्जिट होने वाली है.
Read more »
चिल्लाया तो मुंह में भर दी मिट्टी, पेड़ से बांध युवक से मारपीट का Video Viral!Sikar Viral Video: राजस्थान के सीकर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां जमीने के विवाद के चलते Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
MP में जंगलराज का सबसे बड़ा सबूत महू में सेना के लोगों पर हुआ हमला, कांग्रेस का पुलिस पर मामला दबाने का आरोपमध्यप्रदेश के महू से बुधवार को एक सनसनीखेज खबर आई थी, जिसमें एक सेना के जवान के साथ लूट हुई और उनकी महिला मित्र के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात कही गई.
Read more »
Tirupati Prasadam: लड्डू की गुणवत्ता पर चार दशक से है विवाद, घी पर आंध्र विधानसभा में हो चुका है घमासानतिरुपति बालाजी मंदिर में बंटने वाले प्रसाद के लड्डू पहली बार विवाद में नहीं आए हैं।
Read more »
