लड़की ने इंटरनेट पर एंसेस्ट्री डीएनए टेस्ट के बारे में पढ़ा था. ऐसे में वो मज़े-मज़े में अपना भी टेस्ट करने लगी, जिसके नतीजे के बारे में उसने कभी सोचा ही नहीं था. अब लड़की सन्न है कि वो करे तो क्या करे.
एक वक्त था, जब लोगों की ज़िंदगी बहुत सिंपल थी. चूंकि विज्ञान इतना आगे नहीं पहुंचा था या फिर यूं कहें कि चीज़ें लोगों के हाथों तक नहीं पहुंची थीं. अब बहुत सी ऐसी चीज़ें हमारे लिए आसानी से उपलब्ध हैं, जिनकी शायद इतनी ज़रूरत भी नहीं.
ऐसा ही एक टेस्ट है, जो विदेशों में लोग घर बैठे ही कर लेते हैं. हम बात डीएनए टेस्ट की कर रहे हैं, जो पीढ़ियों पुराने रहस्य सामने ला रहा है. ज़िंदगी में कुछ राज़ अगर छिपे ही रहे, तो बेहतर होता है. इनके सामने आने से भूचाल सा आ जाता है. एक लड़की के साथ ऐसा ही हुआ, जिसने इंटरनेट पर एंसेस्ट्री डीएनए टेस्ट के बारे में पढ़ा था. ऐसे में वो मज़े-मज़े में अपना भी टेस्ट करने लगी, जिसके नतीजे के बारे में उसने कभी सोचा ही नहीं था. अब लड़की सन्न है कि वो करे तो क्या करे. DNA टेस्ट ने खोला मरी हुई ‘दादी’ का राज़ रेडिट पर इस बारे में बताते हुए लड़की ने लिखा कि उसने अपना डीएनए एंसेस्ट्री टेस्ट लिया था, जिसके रिज़ल्ट में पता चला कि उसकी बुआ की लड़की से उसका डीएनए सिर्फ 3 फीसदी मिलता है. चूंकि उसके पिता और बुआ सगे भाई-बहन हैं और उनके माता-पिता एक ही हैं, ऐसे में दोनों बहनें ये रिजल्ट देखकर दंग रह गईं. उन्हें वो अफवाहें याद आने लगीं, जिनमें लोग कहते थे कि उनके दादा-दादी के शादी में एक बार अनबन हो गई थी. हालांकि वे साथ रहते थे लेकिन टेस्ट के रिजल्ट ने दोनों बहनों को फिर से उन अफवाहों के बारे में सोचने को मजबूर कर दिया. अब पापा को कैसे बताएं? लड़की का कहना है कि अगर उसके पिता और बुआ सगे भाई-बहन हैं तो उनके बच्चों के डीएनए कैसे मैच नहीं कर रहा. इसका मतलब ये है कि दोनों में से किसी एक के पिता दादाजी नहीं थे. चूंकि अब दादा और दादी दोनों की मौत हो चुकी है, ऐसे में ये पूछा भी नहीं जा सकता. लड़की ने बताया कि उसका डीएनए यूरोपियन, अफ्रीकन और इंडियन है, जबकि उसकी बुआ की बेटी पूरी तरह इंडियन है. लड़की का कहना है कि उसके पिता पूरी तरह यूरोपियन या अफ्रीकन हैं और इंडियन डीएनए उसकी मां से मिला है. ऐसे में बुआ की बेटी में यूरोपियन-अफ्रीकन डीएनए क्यों नहीं आया? अब दोनों बहनें इस बात से कनफ्यूज़ हैं और सोच रही हैं कि वे अपने माता-पिता को ये बताएं या नहीं.
DNA Test For Fun Turned Into Shock Woman Discovers Grandmothers Secret Through Dna Shocking Dna Result Dna Result Dna Test How To Take Dna Test Grandmothers Secret Omg Bizarre News Weird News Viral Video News Viral News In Hindi Trending News Interesting News Viral On Social Media Viral On Internet Odd News Strange News Ajab Gajab Offbeat News Ajeebogarib Khabar Hatke Zara Hatke News अजब गजब अजीबोगरीब खबर हटके खबर ज़रा हटके
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बहराइच हिंसा पर डिप्टी CM का बड़ा बयानबहराइच में हिंसा को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का बड़ा बयान सामने आया है। बृजेश पाठक ने कहा Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Rajneeti: दिल्ली में लव जिहाद का मामला, नाबालिग ने की शिकायतदिल्ली में लव जिहाद का मामला सामने आया है। ITO से एक नाबालिग लड़की ने 112 पर फोन कर छेड़खानी की Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
बिहार में अब होगा बछड़े का DNA टेस्ट, अजीबोगरीब है मामलाDNA Test Of Calf: बिहार के कटिहार से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां किसी इंसान का नहीं बल्कि एक गाय के बछड़े का डीएन टेस्ट करवाया जा रहा है.
Read more »
दक्षिण कोरिया में लम्पी त्वचा रोग का एक और केस सामने आया, अब तक 15 मामले की पुष्टिदक्षिण कोरिया में मवेशियों में लम्पी त्वचा रोग का मामला सामने आया है. इस केस को जोड़कर कुल 15 मामले बढ़कर सामने आए हैं.
Read more »
Araria News: 15 रुपये की उधारी लड़की को पड़ गई भारी, दुकानदार ने कर दिया बड़ा कांड!Araria News: महज 15 रुपये के लिए दुकानदार ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए लड़की को तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है.
Read more »
NCERT में नौकरी में नाम पर इंजिनियर से ठगे लाखों रुपये, फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर पकड़ाया, योगी से की शिकायतलखनऊ में एक सिविल इंजीनियर को एनसीईआरटी में सर्वेयर पद का झांसा देकर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित को नौकरी के नाम पर 3.
Read more »
