लखनऊ के KGMU के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में पहली बार रोबोटिक तकनीक से 7 साल के बच्चे की सफल हर्निया सर्जरी की गई, जिसके बाद उसे 7 दिन में छुट्टी मिल गई। इस तकनीक से कम दर्द और तेजी से रिकवरी हुई।
जटिल हर्निया की समस्या से मिला निजात, 7 दिन के भीतर मिली छुट्टीलखनऊ के KGMU के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में पहली बार रोबोटिक तकनीक से सात साल के बच्चे की सफल सर्जरी की गई है। बच्चे को हार्निया की समस्या थी। सर्जरी के बाद स्वस्थ होने पर बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्नाव जनपद के हसनगंज थाना क्षेत्र के ग्रारोबोटिक तकनीक से हुआ ऑपरेशन जिसके बाद परिजन बच्चे को पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.
जेडी रावत की ओपीडी में लेकर आए, जहां जांच के दौरान दोनों तरफ हार्निया की पुष्टि हुई। बच्चे की स्थिति को देखते हुए उसे 13 फरवरी को सर्जरी के लिए भर्ती किया गया। जिसके बाद पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में रोबोटिक तकनीक से पहली बार बीते 16 फरवरी को ऑपरेशन किया गया था।इस आधुनिक तकनीक के माध्यम से बच्चे के दोनों अंडकोश में मौजूद हार्निया का सफलतापूर्वक एक साथ ऑपरेशन किया गया। रोबोटिक सर्जरी के कारण बच्चे को कम दर्द हुआ और उसकी रिकवरी भी तेज रही। विभागाध्यक्ष डॉ. जेडी रावत ने बताया कि ऑपरेशन के अगले ही दिन बच्चा उठकर चलने-फिरने लगा और चिकित्सकों की निगरानी में सुधार होने के बाद 23 फरवरी 2026 को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इस सर्जरी को सफल बनाने में प्रो. जे. डी. रावत, प्रो. सुधीर सिंह, डॉ. गुरमीत सिंह, डॉ. प्रीति और डॉ. कृतिका की सर्जिकल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी डॉ. विनीता सिंह और डॉ. नीलकमल की टीम ने संभाली। वहीं नर्सिंग ऑफिसर संजय, रीता, रिकेश और दीप्ति ने भी ऑपरेशन के दौरान सहयोग किया।पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने बताया कि इस सफलता के बाद अब अन्य जटिल बीमारियों से पीड़ित बच्चों का इलाज भी रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से किया जा सकेगा, जिससे मरीजों को कम दर्द, कम समय में रिकवरी और बेहतर उपचार का लाभ मिलेगा।शिवपुरी में ओले, जबलपुर में बारिश...गेहूं-चना की फसलें खराबनारनौल में बारिश के साथ ओले गिरेहिमाचल में फरवरी में नॉर्मल से 83% कम बादल बरसेटोंक में बारिश से किसानों की चिंता बढ़ीचंडीगढ़ मेयर की आधी रात में रेड का VIDEO
रोबोटिक सर्जरी हर्निया KGMU बाल चिकित्सा सफल ऑपरेशन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ब्लड कैंसर मरीजों को अब एक गोली से मिलेगा आराम: KGMU एक्सपर्ट का दावा; इलाज पर खर्च होगा कम, कल से चार दिवस...किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में हिमेटोलाजी विभाग के अध्यक्ष डा.
Read more »
लखनऊ KGMU तोड़फोड़ केस: FIR न होने पर डॉक्टरों ने दिया अल्टीमेटम, OPD बंद करने का ऐलानKGMU Lucknow Protest: लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में महिला अधिकारियों के साथ अभद्रता और तोड़फोड़ की घटना के बाद शिक्षकों, डॉक्टरों और कर्मचारियों में आक्रोश है।
Read more »
KGMU- नॉन फैकल्टी रिक्रूटमेंट का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 27 से: 207 पदों पर होनी हैं भर्ती, दूसरी बार दस्तावे...King George Medical University (KGMU) offers a second chance for non-faculty recruitment document verification. Follow latest updates on KGMU recruitment.
Read more »
KGMU की OPD में सर्वर ठप, मरीज बेहाल: जांच के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे, प्रशासन का दावा- मैन्युअल शुरू हु...Lucknow KGMU OPD server issue disrupts patient treatment. Follow KGMU Lucknow OPD Server Down Latest Updates.
Read more »
KGMU में लारी के बाहर तड़पता रहा मरीज, जान गई: भर्ती होने का 12 घंटे इंतजार किया, डॉक्टरों की लापरवाही से 5...KGMU doctors negligence, patient dies after 12 hours wait. Follow latest updates. यूपी के बहुप्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (KGMU) में डॉक्टरों की लापरवाही ने फिर से एक जान ले ली। मरीज को KGMU के लॉरी में डॉक्टरों ने भर्ती नहीं किया।
Read more »
SGPGI से KGMU 18 मिनट में पहुंचाया लिवर: लखनऊ पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, ब्रेन डेड मरीज को 2 गाड़ियों से...Lucknow brain dead donor saves 3 lives with green corridor. Follow Latest Updates.
Read more »
