लखनऊ में प्रेरणा स्थल का निर्माण... श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी जैसी विभूतियों का देखेंगे जीवन

Lucknow Prerna Sthal News

लखनऊ में प्रेरणा स्थल का निर्माण... श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी जैसी विभूतियों का देखेंगे जीवन
Lucknow Prerna Sthal NewsLucknow Prerna Sthal Latest UpdateLda Vc On Lucknow Prerna Sthal
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 87 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 69%
  • Publisher: 51%

lucknow Prerna Sthal Latest Updates: लखनऊ में प्रेरणा स्थल के निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। यहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर अटलजी तक के जीवन को देखा जा सकेगा।

अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को जल्द ही राष्ट्र प्रेरणा स्थल की सौगात मिलने जा रही है। जहां भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसी महान विभूतियों के जीवन से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंग लाइव प्रदर्शित किये जाएंगे। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बुधवार को प्रेरणा स्थल का निरीक्षण करके अंतिम चरण में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया है। दरअसल लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से बसंतकुंज योजना के सेक्टर-जे में लगभग 230 करोड़ रूपये की लागत से राष्ट्र प्रेरणा स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। 65 एकड़ के विशाल क्षेत्रफल में विकसित किये जा रहे प्रेरणा स्थल में भारत रत्न व पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, पं.

दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। एलडीए वीसी ने दी जानकारीएलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि प्रेरणा स्थल कमल के फूल की आकृति में डिजाइन किया गया है। यहां म्यूजियम ब्लॉक, मेडिटेशन सेंटर, 03 हैलीपैड, 05 टॉयलेट ब्लॉक, पाथ-वे के अलावा रैली आदि कार्यक्रमों के लिए काफी बड़ा स्टेज व स्थान विकसित किया गया है। उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रेरणा स्थल में सिविल समेत सभी काम 95 प्रतिशत पूरे हो गए हैं और वर्तमान में म्यूजियम क्यूरेशन का काम कराया जा रहा है।कोलकाता, जयपुर जाकर रिसर्चएलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि म्यूजियम क्यूरेशन का कार्य पैन इंटेल कॉम के माध्यम से कराया जा रहा है। उनकी टीम ने अलग-अलग शहरों में जाकर रिसर्च करके तीनों महान विभूतियों के जीवन प्रसंग से जुड़े प्रेरणादायक तथ्य संकलित किये हैं। उन्होंने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में अहम जानकारी जुटाने के लिए टीम कोलकाता गई थी। इसी तरह पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य संकलित करने के लिए टीम ने जयपुर समेत अन्य शहरों में भ्रमण किया था। इस दौरान तीनों महान विभूतियों से जुड़े लोगों, लेखकों और इतिहासकारों से साक्षात्कार करके जानकारी जुटाई गई है। गैलरी में लाइव विजुअल्सएलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि प्रेरणा स्थल का म्यूजियम ब्लॉक लगभग 6300 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्मित है। इसमें वीवीआईपी व जन सामान्य के लिए 2 एंट्री गेट हैं। उन्होंने बताया कि म्यूजियम में कुल 5 गैलरी हैं, जिनमें महान विभूतियों की फोटो, स्टोन म्यूरल्स के साथ ही डिजिटन पैनल पर लाइव ऑडियो-वीडियो विजुअल्स प्रदर्शित किये जाएंगे। प्रेरणा स्थल पर इसके अलावा 12 इंटरप्रिटेशन वॉल विकसित की जाएंगी। प्रेरणा स्थल का म्यूजियम प्रत्येक वर्ग के लिए शिक्षाप्रद होगा। यहां अटल जी की कविताएं, लेख, भाषण प्ले-बैक में सुनाई देंगे। उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रेरणा स्थल का कार्य 10 दिसम्बर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Lucknow Prerna Sthal News Lucknow Prerna Sthal Latest Update Lda Vc On Lucknow Prerna Sthal Lucknow Prerna Sthal Construction Complete Date Lucknow News लखनऊ प्रेरणा स्थल का निर्माण कब पूरा होगा एलडीए वीसी लखनऊ प्रेरणा स्थल का निरीक्षण लखनऊ न्यूज यूपी न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

यूपी में स्वतंत्रता दिवस का जश्न: कानपुर में आधी रात फहराया तिरंगा, लखनऊ में ऑपरेशन सिंदूर की झांकी निकलेगी...यूपी में स्वतंत्रता दिवस का जश्न: कानपुर में आधी रात फहराया तिरंगा, लखनऊ में ऑपरेशन सिंदूर की झांकी निकलेगी...Uttar Pradesh Independence Day 2025 Live Update - Follow Lucknow Prayagraj Gorakhpur Kanpur 79th Swatantrata Diwas Latest Today News Celebrations Photos Video Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »

सेंसेक्स 150 अंक ऊपर 80,500 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी 50 अंक चढ़ा; NSE के रियल्टी, मीडिया और ऑयल एंड गैस इं...सेंसेक्स 150 अंक ऊपर 80,500 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी 50 अंक चढ़ा; NSE के रियल्टी, मीडिया और ऑयल एंड गैस इं...Stock Market (Share Market) BSE NSE, Sensex Nifty [02/09/2025] Latest Updates;
Read more »

Amoebic Meningoencephalitis: അമീബിക് മസ്തിഷ്‌ക ജ്വരം: സംസ്ഥാനത്ത് രണ്ട് മരണം കൂടി സ്ഥിരീകരിച്ചുAmoebic Meningoencephalitis: അമീബിക് മസ്തിഷ്‌ക ജ്വരം: സംസ്ഥാനത്ത് രണ്ട് മരണം കൂടി സ്ഥിരീകരിച്ചുAmoebic Meningoencephalitis Latest Updates: സംസ്ഥാനത്ത് അമീബിക് മസ്തിഷ്ക ജ്വരം ബാധിച്ചത് 62 പേർക്കായിരുന്നു, അതിൽ മരിച്ചവരുടെ എണ്ണം 19 ആയി.
Read more »

Kerala Weather Report: സംസ്ഥാനത്ത് കനത്ത മഴയ്ക്ക് ശമനം; ഒറ്റപ്പെട്ടയിടങ്ങളിൽ നേരിയ മഴയ്ക്ക് സാധ്യത!Kerala Weather Report: സംസ്ഥാനത്ത് കനത്ത മഴയ്ക്ക് ശമനം; ഒറ്റപ്പെട്ടയിടങ്ങളിൽ നേരിയ മഴയ്ക്ക് സാധ്യത!Kerala Latest Weather Updates: കേരള-കർണാടക-ലക്ഷദ്വീപ് തീരങ്ങളിൽ ഇന്ന് മത്സ്യബന്ധനത്തിന് തടസ്സമില്ലെന്ന് കേന്ദ്ര കാലാവസ്ഥ വകുപ്പ് അറിയിച്ചിട്ടുണ്ട്.
Read more »

यूपी की बड़ी खबरें: तेज रफ्तार ट्रक खड़े कंटेनर में घुसा, 4 की मौत: आगरा- मथुरा हाईवे पर हुआ हादसायूपी की बड़ी खबरें: तेज रफ्तार ट्रक खड़े कंटेनर में घुसा, 4 की मौत: आगरा- मथुरा हाईवे पर हुआ हादसाUttar Pradesh Big Breaking News Updates | 24 August 2025 | Today Live News Updates | Agra Lucknow Kanpur Varanasi Prayagraj Meerut Ayodhya: यूपी की आज की बड़ी खबरें लाइव
Read more »

यूपी की बड़ी खबरें: सीतापुर में कैब ड्राइवर की हत्या करने वाले बदमाश का एनकाउंटर, लखनऊ पुलिस ने पैर में मार...यूपी की बड़ी खबरें: सीतापुर में कैब ड्राइवर की हत्या करने वाले बदमाश का एनकाउंटर, लखनऊ पुलिस ने पैर में मार...लखनऊ एनकाउंटर, कानपुर में आग Uttar Pradesh Breaking News Lucknow Prayagraj Varanasi Prayagraj Updates Encounter Aag 11 October
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:02:16