ICC Champions Trophy 2025 India Vs Bangladesh Match Records Update. Follow IND vs BAN Match Latest Photos and Video Updates on Dainik Bhaskar.
शमी के फास्टेस्ट 200 विकेट, गिल सबसे कम इनिंग में 8 शतक वाले भारतीय; रिकॉर्ड्सचैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मैच में भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया। दुबई स्टेडियम में मोहम्मद शमी के 5 विकेट के चलते भारत ने बांग्लादेश की पारी 228 रन पर समेट दी। जवाब में शुभमन गिल की सेंचुरी के दम पर भारत ने 46.
3 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। गुरुवार को रिकॉर्ड्स का दिन रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी के नाम रहा। रोहित 11 हजार वनडे रन बनाने वाले सेकेंड फास्टेस्ट प्लेयर बने। शुभमन ने 51 इनिंग में 8 वनडे शतक लगाए। बॉल के हिसाब से शमी सबसे तेज 200 वनडे विकेट लेने वाले बॉलर बन गए हैं। कोहली ने वनडे में अपने 156 कैच पूरे किए।भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 फाइनल से लगातार 11 टॉस हार चुकी है। इस मामले में उन्होंने नीदरलैंड की बराबरी कर ली। टीम ने मार्च 2011 से अगस्त 2013 तक 11 टॉस हारे थे। तौहीद हृदोय पहले बांग्लादेशी बन गए हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में शतक लगाया। ओवरऑल वे छठे प्लेयर हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में सेंचुरी लगाई। मोहम्मद शमी भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में पांच विकेट लेने वाले दूसरे बॉलर हैं। उनसे पहले रवींद्र जडेजा ने 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह कारनामा किया था। तौहीद चैंपियंस ट्रॉफी की डेब्यू पारी में शतक बनाने वाले 11वें खिलाड़ी हैं। वे तमीम इकबाल के बाद दूसरे बांग्लादेशी हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में शतक लगाया। तौहीद, भारत के मोहम्मद कैफ और कीवी प्लेयर टॉम लैथम के बाद तीसरे नॉन-ओपनर हैं, जिन्होंने यह कारनामा किया। मोहम्मद शमी ने भारत के लिए वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। वे अब तक 60 विकेट ले चुके हैं। शमी ने जहीर खान के 59 विकेट को पीछे छोड़ा।भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भारत के लिए सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट खेल लिए हैं। उन्होंने 9 टी-20 वर्ल्ड कप, 2 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, 3 चैंपियंस ट्रॉफी और 3 वनडे वर्ल्ड कप खेले हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 16 ICC टूर्नामेंट में भाग लिया है।भारत ने आज पहले 10 ओवर में बांग्लादेश के 5 विकेट गिरा दिए। इस समय तक बांग्लादेश ने मात्र 39 रन बनाए थे। इससे पहले 2002 में टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 44 रन पर 6 विकेट भी गंवा चुकी है।विराट कोहली के वनडे इंटरनेशनल में 156 कैच पूरे हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की बराबरी कर ली। सचिन तेंदुलकर ने वनडे में 140 कैच लिए हैं।पेसर मोहम्मद शमी मैचों के हिसाब से 200 विकेट लेने वाले सेकेंड फास्टेस्ट बॉलर बन गए हैं। उनके अब 104 मैच में 202 विकेट हो गए। इस रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क पहले नंबर पर हैं, उन्होंने 102 मैच में 200 वनडे विकेट पूरे किए थे।मोहम्मद शमी ने अपने 200 वनडे विकेट के लिए 5126 बॉल फेंकी। शमी वनडे में सबसे कम बॉल फेंककर 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। दूसरे पायदान पर मिचेल स्टार्क हैं, जिन्होंने 5240 बॉल में 200 विकेट पूरे किए थे।मोहम्मद शमी ICC के लिमिटेड ओवर्स टूर्नामेंट यानि 50 ओवर वर्ल्ड कप, टी-20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी मिलाकर 74 विकेट ले चुके हैं। वे ICC के इन टूर्नामेंट में भारत के टॉप विकेट टेकर बन गए, इसके लिए उन्होंने महज 19 पारियां लीं। दूसरे नंबर पर जहीर खान हैं, जिन्होंने 71 विकेट लिए हैं।5-विकेट हॉल यानी किसी भी गेंदबाज द्वारा एक पारी में 5 विकेट लेना होता है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ICC वनडे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार फाइव विकेट हॉल लेने वाले भारतीय बन गए। उन्होंने यह कारनामा 5वीं बार किया।भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने 11 हजार वनडे रन पूरे किए। उन्होंने यह मुकाम हासिल करने के लिए 261 पारियां लीं। रोहित ऐसा करने वाले दूसरे सबसे तेज बैटर बने। रिकॉर्ड में पहले नंबर पर बल्लेबाज विराट कोहली हैं ,जिन्होंने मात्र 222 इनिंग लेकर अपने 11 हजार रन पूरे किए थे।शुभमन गिल ने टूर्नामेंट के पहले मैच में नाबाद 101 की पारी खेली। उन्होंने अपना आठवां वनडे शतक लगाया। गिल सबसे कम इनिंग में भारत के लिए 8 वनडे शतक लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने इसके लिए 51 इनिंग लीं। गिल के बाद रिकॉर्ड में शिखर धवन हैं, जिन्होंने 8 शतक के लिए 57 पारियां ली थीं।बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया, शुभमन का शतक; शमी ने 5 विकेट लिएचैंपियंस ट्रॉफी-फखर जमान भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे:चैंपियंस ट्रॉफी में भारत Vs बांग्लादेश मुकाबले की फैंटेसी-11:जालोर में गर्मी की दस्तक, पंखे चलाने पड़ेजैसलमेर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बदला मौसम
IND Vs BAN Match Batting Records IND Vs BAN 2025 Match Bowling Records IND Vs BAN Match Fielding Records IND Vs BAN Team Stats
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कटक में गरजा हिटमैन का बल्ला, ठोका वनडे करियर का 32वां शतक, आया चौके-छक्कों का तूफानरोहित शर्मा ने कटक में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 32वां शतक ठोक दिया, जो उनका इस फॉर्मेट में दूसरा सबसे तेज शतक है.
Read more »
रोहित शर्मा ने लगाया 32वां वनडे शतकरोहित शर्मा ने 16 महीने के बाद वनडे क्रिकेट में अपना 32वां शतक लगाया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 90 गेंदों पर 119 रन बनाए।
Read more »
रोहित शर्मा ने कटक में 32वां वनडे शतक ठोककर फॉर्म में वापसी कीभारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कटक में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में 114 रन बनाकर शानदार शतक जड़ा। यह रोहित का 32वां वनडे शतक है।
Read more »
वनडे में सबसे कम गेंदों पर 200 विकेट लेने वाले गेंदबाजबांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लिए। तीसरा विकेट लेने ही वनडे क्रिकेट में उनके विकेटों की संख्या 200 हो गई।
Read more »
Mohammed Shami: मोहम्मद शमी के वनडे में 200 विकेट पूरे, ये 4 भारतीय तेज गेंदबाज ही उनसे पहले ये उपलब्धि हासिल कर सके हैंMohammed Shami: मोहम्मद शमी के वनडे में 200 विकेट पूरे, ये 4 भारतीय तेज गेंदबाज ही उनसे पहले ये उपलब्धि हासिल कर सके हैं क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
शमी 200 वनडे विकेट तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बनेशमी 200 वनडे विकेट तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बने
Read more »
