Rohit Sharma Century: रोहित शर्मा ने वनडे करियर का 33वां शतक जड़ा जबकि विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली. कोहली ने अपने वनडे करियर का 75वां अर्धशतक जड़ा. भारत ने सिडनी में खेले गए अंतिम वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में खुद को क्लीनस्वीप होने से बचा लिया. भारत ने सिडनी वनडे को 9 विकेट से जीता.
नई दिल्ली. भारत ने अंतिम वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. इस जीत में रोहित शर्मा और विराट कोहली का अहम योगदान रहा जिन्होंने शानदार पारी खेली. रोहित शर्मा ने वनडे करियर का 33वां शतक जड़ा वहीं विराट कोहली ने वनडे करियर का 75 वां अर्धशतक ठोका.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित ने 9वीं सेंचुरी जड़ी. रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट का अपना 50वां शतक जड़ा. इस जीत के बावजूद भारत 3 मैचों की वनडे सीरीज 1-2 से हार गया. ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ और एडिलेड में भारत को हराकर सीरीज पहले ही अपने कब्जे में कर लिया था. हालांकि तीसरे और अंतिम वनडे में रोहित और विराट की शानदार पारियों के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को करारा जवाब दिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से रखे गए 237 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 38.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. कप्तान शुभमन गिल ने 26 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल है. रोहित ने 125 गेंदों पर 121 रन बनाए जिसमें 13 चौके 3 छक्के शामिल थे जबकि कोहली ने 81 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाए. विराट ने सात चौके जड़े. रोहित और विराट ने दूसरे विकेट के लिए 168 रन की अटूट साझेदारी की. ऑस्ट्रेलिया की ओर से गिल को हेजलवुड ने आउट किया. रोहित शर्मा ने 105 गेंदों पर शतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 11 चौके और दो छक्के जड़े. भारत ने तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया को सिडनी में हराया है. रोहित शर्मा के ऑस्ट्रेलिया में वनडे में यह छठा शतक है जो किसी भी विदेशी बल्लेबाज का इस फॉर्मेट में सर्वाधिक है. विराट कोहली ने इस दौरान अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली. कोहली वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. रोहित और विराट कोहली ने तीसरे वनडे में खेली मैच विनिंग पारी. कोहली ने आउट होने के बाद क्यों उठाया ग्लव्स… रिटायरमेंट की उड़ने लगी अफवाह, गावस्कर ने असली वजह बताई India tour of Australia, 2025 schedule: ऑस्ट्रेलिया में 8 मैच खेलेगी टीम इंडिया, कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले,क्या मैच देखने के लिए करनी होगी नींद खराब हर्षित राणा ने 4 विकेट लिए इससे पहले तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 39 रन देकर चार विकेट लिए. जिससे भारत ने मैट रेनशॉ के अर्धशतक के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को 46.4 ओवर में 236 रन पर समेट दिया. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उसके बल्लेबाज बड़ी साझेदारियां निभाने में नाकाम रहे. भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया विशेष कर स्पिन गेंदबाज बीच के ओवरों में रन प्रवाह रोकने में सफल रहे. राणा ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की पिच से अच्छी गति और उछाल हासिल की तथा प्रभावशाली प्रदर्शन करके अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया. रेनशॉ ने 56 रन बनाए कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड के बीच पहले विकेट के लिए 61 रन तथा रेनशॉ और एलेक्स कैरी के बीच 54 रन की साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया को मैच में बनाए रखा लेकिन यह बड़ा स्कोर बनाने के लिए पर्याप्त नहीं था. मार्श और हेड ने विकेट के चारों ओर कुछ अच्छे शॉट खेले. लेकिन हेड ने मोहम्मद सिराज की एक सहज गेंद को सीधे बैकवर्ड प्वाइंट पर प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों में पहुंचा दिया. भारत की फील्डिंग शानदार रही भारत की फील्डिंग शानदार रही और उसके खिलाड़ियों ने कुछ दर्शनीय कैच लिए. वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट को आउट करने के लिए विराट कोहली ने बैकवर्ड पॉइंट पर जो कैच लिया, उसे सर्वश्रेष्ठ रिफ्लेक्स कैच में गिना जा सकता है. लेकिन श्रेयस अय्यर ने इस कोशिश को और बेहतर करते हुए कैरी का दौड़कर शानदार कैच लिया. श्रेयस ने प्वाइंट से काफी दूरी तय कर डाइव लगाकर कैच लिया, हालांकि इस प्रयास में उन्हें मामूली चोट भी आई. अक्षर पटेल ने इस बीच में अपना जादू दिखाते हुए मार्श को आउट किया.लेकिन रेनशॉ ने एक छोर पर आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की. रोहित शर्मा शतक जड़ दिया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सिर्फ एक चौका लगाकर 48 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन वह अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सके. वाशिंगटन ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया. मिचेल ओवेन और मिचेल स्टार्क भी ज़्यादा देर तक नहीं टिक पाए और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर सात विकेट पर 201 रन हो गया. निचले क्रम में कुछ बल्लेबाज़ों के योगदान ने उन्हें सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया.
Virat Kohli Rohit Sharma Century IND Vs AUS India Vs Australia Odi Ind Vs Aus Odi Series India Tour Of Australia Ind Vs Aus Odi Series Virat Kohli Half Century Rohit Sharma Century Rohit Sharma 100 Odi Catch रोहित शर्मा विराट कोहली भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs BAN: বাংলাদেশ কাঁপবে যে খবরে! প্রায় ১০৯৫ দিন পর ফের ঘটে গেল, ICC রোহিতকে জানাল...Rohit Sharma returns to top 5 ahead of Bangladesh series
Read more »
Rohit Sharma: বাস হো গয়া ইয়ার! ছবিশিকারির প্রশ্নে রোহিতের পুল শট, মুহূর্তে ভাইরাল ভিডিয়োRohit Sharma Classy Response To Papparazi Request Goes Viral
Read more »
बुमराह बने टेस्ट टीम के उप कप्तान: न्यूजीलैंड के खिलाफ होम सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शमी अब तक फिट न...India vs New Zealand test series rohit sharma jasprit bumrah virat kohli mohmmad shami
Read more »
ಮದುವೆಗೂ ಮುನ್ನ ಪತ್ನಿ ರಿತಿಕಾಗೆ ʼಈʼ ದೊಡ್ಡ ಕಂಡಿಷನ್ ಹಾಕಿದ್ರಂತೆ ಹಿಟ್ಮ್ಯಾನ್ ರೋಹಿತ್ ಶರ್ಮಾ! ಅಷ್ಟಕ್ಕೂ ಏನದು ಗೊತ್ತಾ?Rohit Sharma: ಟೀಂ ಇಂಡಿಯಾ ಸ್ಟಾರ್ ಆಟಗಾರ ರೋಹಿತ್ ಶರ್ಮಾ ಅವರ ಕ್ರಿಕೆಟ್ ವೃತ್ತಿಜೀವನದ ಜೊತೆಗೆ ಅವರ ಜೀವನವೂ ಅದ್ಭುತವಾಗಿದೆ.
Read more »
Ind vs Eng 2nd ODI: रोहित अपना ही मेगा रिकॉर्ड तोड़ने से चूके, लेकिन इस कारनामे से फैंस को किया मस्तRohit Sharma's 32 century: रोहित ने कटक में 90 गेंदों पर 12 चौकों और 7 छक्कों से 119 रनों की पारी खेली
Read more »
2027 चा वर्ल्डकप खेळणार का? रोहित शर्माने स्पष्टच सांगून टाकलं, म्हणाला 'फार कठीण...'Rohit Sharma on 2027 World Cup: भारतीय क्रिकेट संघाचा कर्णधार रोहित शर्माने (Rohit Sharma) आपण निवृत्ती घेणार नसून, या सर्व अफवा असल्याचं सांगितलं आहे.
Read more »
