Haryana Rohtak ASI Sandeep Kumar Suicide Case Update. चंडीगढ़ में सीनियर IPS वाई पूरन कुमार की मौत के 8वें दिन रोहतक पुलिस के साइबर सेल में कार्यरत ASI संदीप लाठर के सुसाइड ने पुलिस महकमे की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
IPS पूरन कुमार के गनमैन को गिरफ्तार करने वालों में शामिल रहा; SIT ने की थी पूछताछरोहतक में ASI संदीप लाठर के शव को नीचे उतारते लोग। परिजनों को समझाते ASP प्रतीक अग्रवाल और SDM आशीष कुमार। इनसेट में संदीप कुमार और IPS पूरन कुमार । चंडीगढ़ में सीनियर IPS वाई पूरन कुमार की मौत के 8वें दिन रोहतक पुलिस के साइबर सेल में कार्यरत ASI संदीप लाठर के सुसाइड ने पुलिस महकमे की चिंताएं बढ़ा दी हैं। यही नहीं दोनों सुसाइड केस को जातीय रंग देने से मामला और गंभीर हो रहा है। प्रारंभिक जांच मेंरिश्वत केस में पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार को हिरासत में लेने वाली टीम में संदीप लाठर भी शामिल था। चंडीगढ़ पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम टीम रिश्वत केस और सुशील की गिरफ्तारी से जुड़ी रोहतक पुलिस के सभी कर्मियों से पूछताछ कर रही है। कुछ से पूछताछ हो चुकी है और कुछ को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। चंडीगढ़ पुलिस की यह SIT पूरन कुमार सुसाइड केस की जांच कर रही है। SIT यह जानना चाह रही है कि जिस शराब कारोबारी की शिकायत पर मंथली मांगने का केस दर्ज हुआ था, उसमें क्या-क्या सबूत हैं। किस आधार पर इस केस में पूरन कुमार का नाम लिया जा रहा था। SIT पिछले दिनों 11 अक्टूबर को रोहतक आई थी, जिसने इस केस में जुड़े लोगों से पूछताछ की थी। IG ऑफिस में कार्यरत रहे रीडर श्याम सुंदर व ASI सुनील को नोटिस भी देकर चंडीगढ़ बुलाया गया था। श्याम सुंदर पिछले दो-तीन दिन से छुट्टी पर रहे और सुनील का ट्रांसफर भिवानी हो चुका है। संदीप लाठर से भी पूछताछ हुई। उसके बाद भी वो लगातार ड्यूटी पर जा रहा था। ASI ने रोहतक में खेत में बने कमरे में खुद को गोली मारी। इससे पहले उसने वीडियो बनाकर IPS पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।IPS नरेंद्र बिजारणिया को 30 अक्टूबर 2024 को नूंह से ट्रांसफर करके रोहतक का एसपी बनाया गया था। बिजारणिया को तत्कालीन DGP शत्रुजीत कपूर की गुड बुक्स में माना जाता था। अगस्त 2024 में कपूर डीजीपी बने, उसके तुरंत बाद उन्होंने पुलिस महकमे में फेरबदल किया। इसी के तहत बिजारणिया को नूंह से रोहतक लगाया गया। साथ ही स्पेशल टास्क फोर्स का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया।रोहतक SP बनते ही बिजारणिया ने अपने हिसाब से जिले में फेरबदल किए। कुछ लोगों को खास जिम्मेदारियां दी गईं। इन्हीं में से एक थे संदीप लाठर। जिन्होंने बिजारणिया की अगुआई में कई एनकाउंटर किए। कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में भी वह शामिल रहे। साल भर पहले लाठर को CIA-2 से हटाकर साइबर सैल में लगाया गया। लाठर की गिनती बिजारणिया के भरोसमंद लोगों में होती थी। सुसाइड से पहले के वीडियो और सुसाइड नोट में लाठर ने बिजारणिया को ईमानदार बताया है।लंबे समय से नॉन कैडर या खुड्डे लाइन पोस्टिंग झेल रहे IPS पूरन कुमार को अप्रैल–2025 में रोहतक रेंज के IG की मेन स्ट्रीम वाली पोस्टिंग मिली। इसके बाद रोहतक पुलिस महकमे के समीकरण कुछ बदले। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बिजारणिया की रिपोर्टिंग आईजी पूरन कुमार को थी, लेकिन उनकी पटरी नहीं बैठ रही थी। संदीप लाठर ने मरने से पहले बनाई वीडियो में इस बात का जिक्र भी किया है कि पूरन कुमार अपने लोगों को लगा और बढ़ा रहे थे। 5 महीने बाद ही 29 सितंबर 2025 में पूरन कुमार को रोहतक रेंज के IG पद से हटाकर सुनारिया में बने पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज भेज दिया गया। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर रोहतक में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने संदीप कुमार को सम्मानित किया था।अब एक शराब कारोबारी की शिकायत पर IG पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार के खिलाफ कार्रवाई हुई। तब सुशील को हिरासत में लेने का जिम्मा लाठर को ही मिला। सूत्र बता रहे हैं कि जब सुशील कुमार को हिरासत में लिया गया, तब पूरन कुमार को भी धमकी भरे लहजे में कहा गया कि अगला नंबर आपका है। इसी वजह से पूरन कुमार के सुसाइड के बाद अब सुशील कुमार की गिरफ्तारी करने वाली टीम से पूछताछ हो रही है।14 अक्टूबर दिन मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे ASI संदीप लाठर ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से ही खुद को गोली मार ली। मरने से पहले संदीप ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें IPS वाई पूरन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही एक 4 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा, जो उसके पास से बरामद कर लिया गया है।सुसाइड की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद एसपी सुरेंद्र भौरिया, एएसपी प्रतीक अग्रवाल, डीएसपी गुलाब सिंह, डीएसपी दिलीप सिंह व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लेकर जाना चाहा, लेकिन परिजनों ने शव पुलिस को लेकर जाने नहीं दिया। लाठर के परिवार ने स्पष्ट कहा कि जब तक सुसाइड नोट व वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक पोस्टमॉर्टम नहीं करवाएंगे। परिजन शव को ट्रैक्टर में रखकर मामा के घर गांव लाढ़ौत ले गए। जहां पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने।संदीप लाठर के मामा के लड़के संजय देशवाल ने बताया कि संदीप लाठर पिछले दो-तीन दिन से परेशान चल रहा था। रविवार को भी साथ बैठे थे और मंगलवार को मरने से दो घंटे पहले ही संदीप उसके ऑफिस से उठकर गया था। परेशानी के कारण उसकी आंखें भी काली हो रखी थी। संजय देशवाल ने बताया कि उनकी एक ही मांग है कि जब तक सुसाइड नोट व वीडियो के आधार पर केस दर्ज नहीं होता और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं करवाया जाएगा। यह अधिकारियों को स्पष्ट रूप से बता दिया है।ASI संदीप के पिता इंस्पेक्टर, दादा फौजी रहे, CM सैनी कर चुके सम्मानित; 2007 में पुलिस जॉइन की हरियाणा के रोहतक में ASI संदीप कुमार ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। संदीप कुमार मूल रूप से जींद जिले के जुलाना के रहने वाले थे। पिछले एक साल से वह रोहतक के साइबर सेल में तैनात थे। वह रोहतक में ही लाढ़ौत रोड पर अपने मामा बलवान देशवाल के घर पर रहते थे।पंजाब में बाढ़ प्रभावितों को दिवाली से पहले मुआवजाहरियाणा में ठंड तोड़ सकती 15 साल का रिकॉर्ड48 घंटे में प्रदेशभर से विदा हो सकता है मानसूनपूरे उत्तर प्रदेश से हुई मानसून की वापसीपंजाब में हल्की बढ़ोतरी के बाद तापमान सामान्य.
IPS पूरन कुमार के गनमैन को गिरफ्तार करने वालों में शामिल रहा; SIT ने की थी पूछताछरोहतक में ASI संदीप लाठर के शव को नीचे उतारते लोग। परिजनों को समझाते ASP प्रतीक अग्रवाल और SDM आशीष कुमार। इनसेट में संदीप कुमार और IPS पूरन कुमार । चंडीगढ़ में सीनियर IPS वाई पूरन कुमार की मौत के 8वें दिन रोहतक पुलिस के साइबर सेल में कार्यरत ASI संदीप लाठर के सुसाइड ने पुलिस महकमे की चिंताएं बढ़ा दी हैं। यही नहीं दोनों सुसाइड केस को जातीय रंग देने से मामला और गंभीर हो रहा है। प्रारंभिक जांच मेंरिश्वत केस में पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार को हिरासत में लेने वाली टीम में संदीप लाठर भी शामिल था। चंडीगढ़ पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम टीम रिश्वत केस और सुशील की गिरफ्तारी से जुड़ी रोहतक पुलिस के सभी कर्मियों से पूछताछ कर रही है। कुछ से पूछताछ हो चुकी है और कुछ को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। चंडीगढ़ पुलिस की यह SIT पूरन कुमार सुसाइड केस की जांच कर रही है। SIT यह जानना चाह रही है कि जिस शराब कारोबारी की शिकायत पर मंथली मांगने का केस दर्ज हुआ था, उसमें क्या-क्या सबूत हैं। किस आधार पर इस केस में पूरन कुमार का नाम लिया जा रहा था। SIT पिछले दिनों 11 अक्टूबर को रोहतक आई थी, जिसने इस केस में जुड़े लोगों से पूछताछ की थी। IG ऑफिस में कार्यरत रहे रीडर श्याम सुंदर व ASI सुनील को नोटिस भी देकर चंडीगढ़ बुलाया गया था। श्याम सुंदर पिछले दो-तीन दिन से छुट्टी पर रहे और सुनील का ट्रांसफर भिवानी हो चुका है। संदीप लाठर से भी पूछताछ हुई। उसके बाद भी वो लगातार ड्यूटी पर जा रहा था। ASI ने रोहतक में खेत में बने कमरे में खुद को गोली मारी। इससे पहले उसने वीडियो बनाकर IPS पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।IPS नरेंद्र बिजारणिया को 30 अक्टूबर 2024 को नूंह से ट्रांसफर करके रोहतक का एसपी बनाया गया था। बिजारणिया को तत्कालीन DGP शत्रुजीत कपूर की गुड बुक्स में माना जाता था। अगस्त 2024 में कपूर डीजीपी बने, उसके तुरंत बाद उन्होंने पुलिस महकमे में फेरबदल किया। इसी के तहत बिजारणिया को नूंह से रोहतक लगाया गया। साथ ही स्पेशल टास्क फोर्स का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया।रोहतक SP बनते ही बिजारणिया ने अपने हिसाब से जिले में फेरबदल किए। कुछ लोगों को खास जिम्मेदारियां दी गईं। इन्हीं में से एक थे संदीप लाठर। जिन्होंने बिजारणिया की अगुआई में कई एनकाउंटर किए। कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में भी वह शामिल रहे। साल भर पहले लाठर को CIA-2 से हटाकर साइबर सैल में लगाया गया। लाठर की गिनती बिजारणिया के भरोसमंद लोगों में होती थी। सुसाइड से पहले के वीडियो और सुसाइड नोट में लाठर ने बिजारणिया को ईमानदार बताया है।लंबे समय से नॉन कैडर या खुड्डे लाइन पोस्टिंग झेल रहे IPS पूरन कुमार को अप्रैल–2025 में रोहतक रेंज के IG की मेन स्ट्रीम वाली पोस्टिंग मिली। इसके बाद रोहतक पुलिस महकमे के समीकरण कुछ बदले। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बिजारणिया की रिपोर्टिंग आईजी पूरन कुमार को थी, लेकिन उनकी पटरी नहीं बैठ रही थी। संदीप लाठर ने मरने से पहले बनाई वीडियो में इस बात का जिक्र भी किया है कि पूरन कुमार अपने लोगों को लगा और बढ़ा रहे थे। 5 महीने बाद ही 29 सितंबर 2025 में पूरन कुमार को रोहतक रेंज के IG पद से हटाकर सुनारिया में बने पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज भेज दिया गया। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर रोहतक में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने संदीप कुमार को सम्मानित किया था।अब एक शराब कारोबारी की शिकायत पर IG पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार के खिलाफ कार्रवाई हुई। तब सुशील को हिरासत में लेने का जिम्मा लाठर को ही मिला। सूत्र बता रहे हैं कि जब सुशील कुमार को हिरासत में लिया गया, तब पूरन कुमार को भी धमकी भरे लहजे में कहा गया कि अगला नंबर आपका है। इसी वजह से पूरन कुमार के सुसाइड के बाद अब सुशील कुमार की गिरफ्तारी करने वाली टीम से पूछताछ हो रही है।14 अक्टूबर दिन मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे ASI संदीप लाठर ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से ही खुद को गोली मार ली। मरने से पहले संदीप ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें IPS वाई पूरन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही एक 4 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा, जो उसके पास से बरामद कर लिया गया है।सुसाइड की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद एसपी सुरेंद्र भौरिया, एएसपी प्रतीक अग्रवाल, डीएसपी गुलाब सिंह, डीएसपी दिलीप सिंह व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लेकर जाना चाहा, लेकिन परिजनों ने शव पुलिस को लेकर जाने नहीं दिया। लाठर के परिवार ने स्पष्ट कहा कि जब तक सुसाइड नोट व वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक पोस्टमॉर्टम नहीं करवाएंगे। परिजन शव को ट्रैक्टर में रखकर मामा के घर गांव लाढ़ौत ले गए। जहां पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने।संदीप लाठर के मामा के लड़के संजय देशवाल ने बताया कि संदीप लाठर पिछले दो-तीन दिन से परेशान चल रहा था। रविवार को भी साथ बैठे थे और मंगलवार को मरने से दो घंटे पहले ही संदीप उसके ऑफिस से उठकर गया था। परेशानी के कारण उसकी आंखें भी काली हो रखी थी। संजय देशवाल ने बताया कि उनकी एक ही मांग है कि जब तक सुसाइड नोट व वीडियो के आधार पर केस दर्ज नहीं होता और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं करवाया जाएगा। यह अधिकारियों को स्पष्ट रूप से बता दिया है।ASI संदीप के पिता इंस्पेक्टर, दादा फौजी रहे, CM सैनी कर चुके सम्मानित; 2007 में पुलिस जॉइन की हरियाणा के रोहतक में ASI संदीप कुमार ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। संदीप कुमार मूल रूप से जींद जिले के जुलाना के रहने वाले थे। पिछले एक साल से वह रोहतक के साइबर सेल में तैनात थे। वह रोहतक में ही लाढ़ौत रोड पर अपने मामा बलवान देशवाल के घर पर रहते थे।पंजाब में बाढ़ प्रभावितों को दिवाली से पहले मुआवजाहरियाणा में ठंड तोड़ सकती 15 साल का रिकॉर्ड48 घंटे में प्रदेशभर से विदा हो सकता है मानसूनपूरे उत्तर प्रदेश से हुई मानसून की वापसीपंजाब में हल्की बढ़ोतरी के बाद तापमान सामान्य
Rohtak Suicide Rohtak News Rohtak Police
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Haryana ASI Suicide: IPS सुसाइड केस में नया ट्विस्ट, अब ASI ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में वाई पूरन कुमार को बताया भ्रष्टाचारी अफसरएएसआई ने अपनी सुसाइड नोट में लिखा है कि वाई पूरन कुमार भ्रष्टाचारी अफसर था। उसके खिलाफ बहुत से सबूत मौजूद हैं। जातिवाद का सहारा लेकर उनसे सिस्टम को हाईजैक किया।
Read more »
हरियाणा में अब ASI ने खुद को गोली मारी, सुसाइड नोट में IPS पूरन कुमार पर लगाए गंभीर आरोपरोहतक में आईजी ऑफिस के साइबर सेल में तैनात एएसआई संदीप लाठर ने अपने आवास पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल पर मिले सुसाइड नोट में उन्होंने आईपीएस वाई पूरन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस घटना ने आत्महत्या मामले में एक नया मोड़ ला दिया है, जिससे पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई...
Read more »
ਸਾਈਬਰ ਸੈੱਲ ਵਿੱਚ ਤਾਇਨਾਤ ASI ਨੇ ਖੁੱਦ ਨੂੰ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਕੀਤੀ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ, IPS ਵਾਈ ਪੂਰਨ ਕੁਮਾਰ ਤੇ ਲਗਾਏ ਗੰਭੀਰ ਦੋਸ਼ASI suicide News: ਸਾਈਬਰ ਸੈੱਲ ਵਿੱਚ ਤਾਇਨਾਤ ਏਐਸਆਈ ਵਾਈ. ਪੂਰਨ ਕੁਮਾਰ ਆਪਣੇ ਖਿਲਾਫ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਲੈਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ, ਏਐਸਆਈ ਨੇ ਤਿੰਨ ਪੰਨਿਆਂ ਦਾ ਸੁਸਾਈਡ ਨੋਟ ਅਤੇ ਇੱਕ ਵੀਡੀਓ ਸੁਨੇਹਾ ਛੱਡਿਆ। ਇਸ ਸੁਨੇਹੇ ਵਿੱਚ, ਏਐਸਆਈ ਨੇ ਆਈਪੀਐਸ ਵਾਈ. ਪੂਰਨ ਕੁਮਾਰ ਤੇ ਗੰਭੀਰ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਏ। ਉਸਨੇ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਵਾਈ.
Read more »
Haryana IPS Suicide Case Turns Murkier: ASI’s Death Adds Fresh TwistAmid the ongoing controversy over Haryana IPS officer Y. Puran Kumar’s suicide in Chandigarh last week, investigation officer Sandeep Lathar also took his own life on Tuesday. He reportedly left behind a three-page suicide note and a video before s
Read more »
IPS सुसाइड और ASI आत्महत्या में क्या कनेक्शन? संदीप की मौत से उठे 6 सवालहरियाणा में IPS अधिकारी पूरन कुमार की सुसाइड की गुत्थी अब और पेचीदा हो गई है. पूरन कुमार की मौत के बाद आज हरियाणा पुलिस के एक ASI ने भी खुदकुशी कर ली. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ASI ने अपनी जान देने का कारण IPS पूरन कुमार के खिलाफ जांच की मांग को बताया.
Read more »
सुसाइड के 8 दिन बाद होगा IPS वाई पूरन कुमार के शव का पोस्टमार्टम, परिवार ने दी सहमति, जानें कैसे बनी बातHaryana IPS Y Puran Kumar Suicide: हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरण कुमार के शव का पोस्टमार्टम चंडीगढ़ में होगा। उनकी पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार ने इसकी इजाजत दे दी है।
Read more »
