रोल्स रॉयस जैसा लुक, 1,333KM रेंज...12 मिनट में चार्ज! Huawei ने पेश की धांसू कार

Huawei Car News

रोल्स रॉयस जैसा लुक, 1,333KM रेंज...12 मिनट में चार्ज! Huawei ने पेश की धांसू कार
Huawei Car InteriorHuawei Car PriceHuawei Car Range
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 183 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 115%
  • Publisher: 63%

Huawei Maextro S800: हुवावे ने कार निर्माता कंपनी JAC के साथ मिलकर ज्वाइंट वेंचर में तैयार की गई अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार मैक्सट्रो (Maextro S800) को चीनी बाजार में उतारा है.

स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के लिए मशहूर चीनी टेक दिग्गज हुवावे ने भी कारों की दुनिया में कदम रख दिया है.Huawei ने कार निर्माता कंपनी JAC के साथ मिलकर ज्वाइंट वेंचर में तैयार की गई अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार मैक्सट्रो को चीनी बाजार में उतारा है.

JAC ने मुख्य रूप से मैन्युफैक्चरिंग और मॉड्यूलर आर्किटेक्चर डेवलप किया है. वहीं हुवावे के उपर मुख्य कंपोनेंट सप्लाई की जिम्मेदारी है.ख़ास बात ये है कि ये लग्ज़री सेडान कार प्योर इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड दोनों पावरट्रेन के साथ लॉन्च की गई है. इसका लुक और डिज़ाइन काफी आकर्षक है.एक लग्ज़री सेडान होने के नाते, मैक्सट्रो एस800 मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास जैसी कारों को टक्कर देगी. यह 4-सीटर और 5-सीटर कॉन्फिगरेशन में पेश की गई है.इस लग्ज़री कार की कीमत 7,08,000 युआन से शुरू होकर 10,18,000 युआन के बीच है.Maextro S800 को लेकर कंपनी काफी उत्साहित है. कंपनी का कहना है कि अब तक इस लग्ज़री कार के 3,600 यूनिट्स की बुकिंग दर्ज की जा चुकी है.डिज़ाइन की बात करें तो इसमें रोल्स-रॉयस फैंटम की झलक दिखती है, जिसमें लंबा बोनट और बॉक्सी फ्रंट एंड दिया गया है.कार के पीछे की तरफ, 'गैलेक्सी स्क्रॉल' नामक नेबुला-थीम के साथ कनेक्टेड टेललाइट्स दी गई हैं, जिसका उद्देश्य रात के समय 'मिल्की वे गैलेक्सी' जैसा एहसास देना है.जैसा कि हमने बताया कि कंपनी इसे इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड दोनों अवतार में पेश कर रही है. प्योर इलेक्ट्रिक वेरिएंट में डुअल-मोटर सेटअप मिलता है.इसका इलेक्ट्रिक मोटर संयुक्त रूप से 390 kW की पावर जेनरेट करता है और इसे 95 kWh की बैटरी से जोड़ा गया है. सिंगल चार्ज में ये कार 702 किमी की रेंज देती है.हाइब्रिड वेरिएंट को कंपनी एक्सटेंडेड-रेंज इलेक्ट्रिक व्हीकल कह रही है. इसमें दो विकल्प मिलते हैं. इसमें से एक 1.5-लीटर टर्बो इंजन के साथ डुअल-मोटर सेटअप के साथ आता है.ये वेरिएंट पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के साथ संयुक्त रूप से 505 kW की पावर जेनरेट करता है. इसके अलावा दूसरा वेरिएंट ट्रिपल-मोटर सेटअप के साथ आता है जो 750 kW की पावर जेनरेट करता है.दोनों हाइब्रिड पावरट्रेन में एक ही 95 kWh की बैटरी लगी है. जो क्रमशः 1,333 किमी और 1,200 किमी की रेंज देते हैं. जिसमें से 400 किमी और 365 किमी केवल इलेक्ट्रिक रेंज है.Maextro S800 प्योर इलेक्ट्रिक को लेकर कंपनी का दावा है कि इसे अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग आउटलेट के माध्यम से 10-80% चार्ज के लिए केवल 12 मिनट का समय लगता है.वहीं हाइब्रिड यानी एक्सटेंड रेंज इलेक्ट्रिक वेरिएंट की 65 kWh की बैटरी 6C फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. ये बैटरी केवल 10.5 मिनट में 80% चार्ज हो जाती है.इस कार का इलेक्ट्रिक वेरिएंट 4.3 सेकंड में , 4.7 सेकंड और 4.9 सेकंड 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ता है.इस बड़ी कार का टर्निंग रेडियस 5.05 मीटर है. यह क्रैब-वॉक भी कर सकती है. इसमें दो व्हील साइज़ मिलते हैं, जिसमें 20-इंच स्पोक व्हील या 21-इंच ‘बिग डिस्क’ व्हील शामिल है.इस लक्जरी सेडान की लंबाई 5,480 मिमी, चौड़ाई 2,000 मिमी और उंचाई 1,536 मिमी है. इसमें 3,370 मिमी का व्हीलबेस मिलता है. जो आकार में मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास से बड़ी है.केबिन में प्रीमियम मटेरियल जैसे कि फर्स्ट-लेयर काफ लेदर, सीमलेस ग्रेन अलाइनमेंट के साथ इंपोर्टेड हाई-ग्रेड वुड ट्रिम, लाइटिंग फिक्स्चर और कंट्रोल नॉब पर क्रिस्टल एलिमेंट्स दिया गया है.इसके कॉकपिट में 3-स्क्रीन वाला पैनोरमिक डिस्प्ले दिया गया है. पीछे के यात्रियों को 20-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, 148.5 डिग्री तक की रिक्लाइन होने वाली सीट दी गई है.इसके अलावा मल्टी-पॉइंट मसाज, वेंटिलेशन और हीटिंग फ़ंक्शन के साथ जीरो-ग्रैविटर सीट दी जा रही है. आगे और पीछे की सीटों को अलग करने के लिए बड़ा सॉफ्ट स्क्रीन पार्टिशन दिया गया है.सेंटर कंसोल में डुअल फोल्डेबल एविएशन ट्रे, यूवी स्टेरलाइज़ेशन के साथ डुअल-ज़ोन टेंप्रेचर-कंट्रोल रेफ्रिजरेटर औरफिंगरप्रिंट सिक्योरिटी के साथ वॉल्ट मिलता है.पैनोरैमिक स्टाररी स्काई रूफ 3 डायनमिक मोड के साथ आती है, जिसमें मेट्योर शॉवर इफेक्ट भी शामिल है. इस कार में 445 लीटर का बूट स्पेस मिलता है.इस कार के साथ स्टार-फ्लैश डिजिटल चाबी दी जा रही है जो 20 मीटर से यूजर को डिटेक्ट कर लेती है और 3 मीटर की दूरी से कार को अनलॉक कर देती है. इसमें 43 स्पीकर दिए गए हैं.ये कार 5 इंटीरियर कलर थीम में उपलब्ध है. जिसमें डॉन ब्राउन, ग्लो व्हाइट-पर्पल, मिस्टी व्हाइट, डस्क व्हाइट-ब्राउन और नाइट इंक ब्राउन शामिल है.अपने दौर में मचा चुकी है बवाल! फिर आ रही है TATA की ये धांसू SUV

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Huawei Car Interior Huawei Car Price Huawei Car Range Huawei Electric Car Huawei Maextro S800 Huawei Maextro S800 Features Huawei Maextro S800 Gallery Huawei Maextro S800 Images Huawei Maextro S800 Price हुवावे इलेक्ट्रिक कार हुवावे मैक्सट्रो 800

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

इस कंपनी ने 13 लाख रुपये से भी कम में लॉन्च की धांसू लुक और 520 Km रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारइस कंपनी ने 13 लाख रुपये से भी कम में लॉन्च की धांसू लुक और 520 Km रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारदुनियाभर में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार बेचने वाली कंपनी बीवाईडी (BYD) ने चाइनीज मार्केट में अपनी किफायती ईवी बीवाईडी ई7 लॉन्च की है, जो कि इलेक्ट्रिक सेडान है और इसकी शुरुआती कीमत 13 लाख रुपये (भारतीय करंसी में) है। यह इलेक्ट्रिक कार अगर भारत आ गई तो सबकी बैंड बजा...
Read more »

मुरादाबाद के स्कूल में 12 साल की लड़की से गैंगरेप, 5 नाबालिग लड़के पुलिस हिरासत मेंमुरादाबाद के स्कूल में 12 साल की लड़की से गैंगरेप, 5 नाबालिग लड़के पुलिस हिरासत मेंसभी आरोपी लड़के 12 से 15 साल की उम्र के हैं। इन सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और जल्‍द ही किशोर न्‍याय बोर्ड के समक्ष पेश करेगी।
Read more »

पंचकूला में कार से बरामद हुए 7 लोगों के शव, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंकापंचकूला में कार से बरामद हुए 7 लोगों के शव, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंकापंचकूला में कार से बरामद हुए 7 लोगों के शव, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका
Read more »

Kyoro इलेक्ट्रिक ऑटो भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज में देगी 200km की ड्राइविंग रेंजटेरा मोटर्स ने भारतीय बाजार में Kyoro नामक इलेक्ट्रिक ऑटो लॉन्च किया है। जापानी तकनीक और भारतीय परिस्थितियों के अनुसार निर्मित यह ऑटो सिंगल चार्ज में 200 किमी की ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है। इसमें एंटी-रस्ट कोटिंग और मेटल फ्रंट फेशिया सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। 11.
Read more »

बाराबंकी में ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, चार की मौत, सीएम योगी ने जताया दुखबाराबंकी में ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, चार की मौत, सीएम योगी ने जताया दुखबाराबंकी में ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, चार की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख
Read more »

शादी को शाही बनाने के लिए बुक कीजिए रोल्स रॉयस कार, भाड़ा केवल 20,000 रुपएशादी को शाही बनाने के लिए बुक कीजिए रोल्स रॉयस कार, भाड़ा केवल 20,000 रुपएदुनिया की सबसे महंगी कारों में से एक रोल्स रॉयस कार जिसकी सवारी करना हर किसी का सपना होता है. हालांकि, जिसने पास पैसा है, वह इस शानदार कार की सवारी बड़े आराम से करते हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:46:31