रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बुलाया बड़ा धमाका: रजत पाटीदार को बनाया कप्तान

क्रिकेट News

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बुलाया बड़ा धमाका: रजत पाटीदार को बनाया कप्तान
IPLरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुरजत पाटीदार
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 61 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 63%

आईपीएल 2025 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रजत पाटीदार को अपना नया कप्तान नियुक्त कर दिया है. 31 वर्षीय रजत पाटीदार पूर्व में मध्य प्रदेश की टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं और सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में उनके नेतृत्व में टीम को फाइनल तक पहुंचाया था.

आईपीएल 2025 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने बड़ा धमाका करते हुए अपने फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दिया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने धाकड़ बल्लेबाज रजत पाटीदार को अपना कप्तान नियुक्त कर दिया है. 31 वर्षीय रजत पाटीदार साल 2021 से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ हैं. आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले रजत पाटीदार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 11 करोड़ रुपये की भारी रकम में रिटेन किया था. रजत पाटीदार घरेलू सर्किट में मध्य प्रदेश की कप्तान ी करते हैं. रजत पाटीदार को कप्तान ी का काफी अनुभव है.

हाल ही में रजत पाटीदार ने अपनी कप्तानी में मध्य प्रदेश को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाया था. रजत पाटीदार ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी टूर्नामेंट के 2024 सीजन में जमकर कहर मचाया था. रजत पाटीदार ने दिसंबर 2024 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कप्तान बनने की इच्छा जताई थी.रजत पाटीदार ने 2024 सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी टूर्नामेंट के 10 मैचों में 61.14 की औसत से 428 रन बनाए थे. रजत पाटीदार ने इस दौरान 5 अर्धशतक जमाए. रजत पाटीदार ने इस टूर्नामेंट में 186.09 की स्ट्राइक रेट से रन ठोकते हुए 31 छक्के और 32 चौके उड़ाए. रजत पाटीदार की आक्रामक बल्लेबाजी और शांत व्यवहार की कप्तानी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को IPL 2025 में जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है. रजत पाटीदार ने अभी तक आईपीएल करियर में 27 मैच खेले हैं. रजत पाटीदार ने 27 आईपीएल मैचों में 34.74 की औसत से 799 रन बनाए हैं. रजत पाटीदार ने आईपीएल करियर में एक शतक और 7 अर्धशतक जमाए हैं. रजत पाटीदार ने 68 फर्स्ट क्लास मैचों में 4738 रन बनाए हैं, जिसमें 13 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं, 64 List-A मैचों में रजत पाटीदार ने 2211 रन बनाए हैं. List-A करियर में रजत पाटीदार ने 4 शतक और 13 अर्धशतक ठोके हैं. रजत पाटीदार ने 75 ओवरऑल टी20 मैचों में 2463 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

IPL रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रजत पाटीदार कप्तान आईपीएल 2025 कप्तानी बल्लेबाजी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आरसीबी ने चोटिल सोफी मोलिनक्स की जगह चार्ली डीन को शामिल किया हैआरसीबी ने चोटिल सोफी मोलिनक्स की जगह चार्ली डीन को शामिल किया हैरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 के लिए चोटिल सोफी मोलिनक्स की जगह इंग्लैंड की ऑफ स्पिनर चार्ली डीन को शामिल किया है.
Read more »

वेंकटेश प्रसाद का RCB को IPL ट्रॉफी जीतने की रणनीतिवेंकटेश प्रसाद का RCB को IPL ट्रॉफी जीतने की रणनीतिपूर्व भारतीय कोच वेंकटेश प्रसाद का मानना है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीतने के लिए 'फॉर्म' के आधार पर सर्वश्रेष्ठ 11 खिलाड़ियों का चयन करना चाहिए.
Read more »

IPL 2025: आरसीबी ने आईपीएल 2025 के लिए कप्तान का किया एलान, कोहली नहीं; इस भारतीय बल्लेबाज को सौंपी गई कमानIPL 2025: आरसीबी ने आईपीएल 2025 के लिए कप्तान का किया एलान, कोहली नहीं; इस भारतीय बल्लेबाज को सौंपी गई कमानरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आगामी आईपीएल सीजन के लिए नए कप्तान की घोषणा कर दी है। आरसीबी ने गुरुवार को बताया कि रजत पाटीदार टीम के नए कप्तान होंगे और टीम उनके नेतृत्व
Read more »

RCB IPL 2025 Captain: आईपीएल से पहले बड़ा ऐलान, व‍िराट कोहली नहीं रजत पाटीदार होंगे RCB के नए कप्तानRCB IPL 2025 Captain: आईपीएल से पहले बड़ा ऐलान, व‍िराट कोहली नहीं रजत पाटीदार होंगे RCB के नए कप्तानRCB New Captain in IPL 20225; रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुरुवार को बेंगलुरु में आईपीएल 2025 के लिए अपने कप्तान की घोषणा कर दी है. आने वाले आईपीएल सीजन में इस फ्रेंचाइजी की कमान मध्य प्रदेश के स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार को दी गई है. पहले विराट कोहली के नाम को लेकर भी चर्चा चल रही थी.
Read more »

RCB ने नए कप्तान के रूप में नियुक्त किया रजत पाटीदार, विराट कोहली का बधाई संदेशRCB ने नए कप्तान के रूप में नियुक्त किया रजत पाटीदार, विराट कोहली का बधाई संदेशRCB ने अपने नए कप्तान के रूप में रजत पाटीदार को चुनते हुए विराट कोहली के कप्तानी का अंत किया है. पाटीदार पिछले साल की बड़ी नीलामी से पहले रिटेन किए गए खिलाड़ियों में शामिल थे और उन्हें टी20 और वनडे में मध्य प्रदेश की अगुवाई करने का अनुभव है.
Read more »

Rajat Patidar बने RCB के 8वें कप्‍तान, जानें कैसा है उनका IPL और कप्‍तानी रिकॉर्डRajat Patidar बने RCB के 8वें कप्‍तान, जानें कैसा है उनका IPL और कप्‍तानी रिकॉर्डRajat Patidar RCB captain रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के लिए रजत पाटीदार को अपना नया कप्‍तान घोषित किया। रजत पाटीदार आरसीबी फ्रेंचाइजी के आठवें कप्‍तान बने। इससे पहले फाफ डु प्‍लेसिस ने तीन सीजन तक आरसीबी की कप्‍तानी की थी। चलिए आपको बताते हैं कि आईपीएल में रजत पाटीदार ने कैसा प्रदर्शन किया और बतौर कप्‍तान उनका रिकॉर्ड कैसा रहा...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:44:56