रेप के आरोपों पर मायावती ने किया था बचाव, गिरफ्तारी के डर से बसपा प्रत्याशी फरार

United States News News

रेप के आरोपों पर मायावती ने किया था बचाव, गिरफ्तारी के डर से बसपा प्रत्याशी फरार
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 122 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 63%

रेप के आरोपी जिस प्रत्याशी का मायावती ने किया बचाव, हो गया फरार, पुलिस ने कहा- हिस्ट्रीशीटर है अतुल राय, दर्ज हैं 32 केस

रेप के आरोपी जिस प्रत्याशी का मायावती ने किया बचाव, हो गया फरार, पुलिस ने कहा- हिस्ट्रीशीटर है अतुल राय, दर्ज हैं 32 केस मनीष साहू May 5, 2019 10:25 AM घोसी लोकसभा सीट से बसपा उम्मीदवार अतुल राय, जिन पर बलात्कार का आरोप है। यूपी के मऊ जिले स्थित घोसी लोकसभा सीट से बीएसपी प्रत्याशी अतुल राय पर 1 मई को बलात्कार का केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से बीएसपी प्रत्याशी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ गैर जमानती वॉरंट हासिल किया है। अतुल को पकड़ने के लिए 4 टीमों का गठन भी किया गया है। ये टीमें गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर और मऊ में कई जगहों पर छापे मार रही है। बता दें कि राय के खिलाफ केस वाराणसी के लंका थाने में दर्ज की गई है। महिला का आरोप है कि राय पिछले साल मार्च से ही उनका यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। महिला के मुताबिक, जब वह राय के अपार्टमेंट गई तो यौन दुर्व्यवहार का शिकार हुई। पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, महिला का यह भी कहना है कि राय ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर सर्कुलेट करने की धमकी दी। शुक्रवार शाम इस मामले के जांच अफसर ने स्थानीय अदालत से राय के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट हासिल किया था। उधर, बीएसपी के मऊ जिलाध्यक्ष राजीव कुमार ने दावा किया कि अतुल राय फरार नहीं हैं और अपने लोकसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने राय पर दर्ज रेप के मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं, लंका स्टेशन के एसएचओ भारत भूषण ने कहा, ‘हमने रेप केस में राय के खिलाफ सबूत जुटाने के बाद एनबीडब्ल्यू हासिल किया। बाद में पुलिस टीमें बनाकर गाजीपुर, बलिया, मऊ और गोरखपुर भेजी गईं। अभी तक उनके बारे में सुराग नहीं मिले हैं।’ बता दें कि पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भी राय का बचाव करते हुए कहा था, ‘बीएसपी महिलाओं का पूरा पूरा आदर सम्मान करती है जो जग जाहिर है। लेकिन दुखद है कि अब चुनाव के समय भी बीजेपी सत्ता का दुरुपयोग करके बीएसपी को बदनाम करने पर तुली है। घोसी में पार्टी प्रत्याशी के साथ भी ऐसा ही किया जा रहा है, जो बीजेपी का अति घिनौना चुनावी हथकंडा है।’ उधर, एसएचओ ने दावा किया कि राय वाराणसी के मड़ुआडीह पुलिस स्टेशन के हिस्ट्रीशीटर हैं और उनके खिलाफ 32 केस दर्ज हैं। वह गाजीपुर के भंवरकोल इलाके के रहने वाले हैं और काफी वक्त से वाराणसी में रह रहे हैं। राय गाजीपुर की जमनिया सीट से बीएसपी के टिकट पर 2017 विधानसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए थे। राय ने शुक्रवार को इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए अपने ऊपर लगे आरोपों के सिरे से खारिज किया था। हालांकि, शनिवार को किए गए फोन्स कॉल्स का उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.

रेप के आरोपी जिस प्रत्याशी का मायावती ने किया बचाव, हो गया फरार, पुलिस ने कहा- हिस्ट्रीशीटर है अतुल राय, दर्ज हैं 32 केस मनीष साहू May 5, 2019 10:25 AM घोसी लोकसभा सीट से बसपा उम्मीदवार अतुल राय, जिन पर बलात्कार का आरोप है। यूपी के मऊ जिले स्थित घोसी लोकसभा सीट से बीएसपी प्रत्याशी अतुल राय पर 1 मई को बलात्कार का केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से बीएसपी प्रत्याशी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ गैर जमानती वॉरंट हासिल किया है। अतुल को पकड़ने के लिए 4 टीमों का गठन भी किया गया है। ये टीमें गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर और मऊ में कई जगहों पर छापे मार रही है। बता दें कि राय के खिलाफ केस वाराणसी के लंका थाने में दर्ज की गई है। महिला का आरोप है कि राय पिछले साल मार्च से ही उनका यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। महिला के मुताबिक, जब वह राय के अपार्टमेंट गई तो यौन दुर्व्यवहार का शिकार हुई। पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, महिला का यह भी कहना है कि राय ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर सर्कुलेट करने की धमकी दी। शुक्रवार शाम इस मामले के जांच अफसर ने स्थानीय अदालत से राय के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट हासिल किया था। उधर, बीएसपी के मऊ जिलाध्यक्ष राजीव कुमार ने दावा किया कि अतुल राय फरार नहीं हैं और अपने लोकसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने राय पर दर्ज रेप के मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं, लंका स्टेशन के एसएचओ भारत भूषण ने कहा, ‘हमने रेप केस में राय के खिलाफ सबूत जुटाने के बाद एनबीडब्ल्यू हासिल किया। बाद में पुलिस टीमें बनाकर गाजीपुर, बलिया, मऊ और गोरखपुर भेजी गईं। अभी तक उनके बारे में सुराग नहीं मिले हैं।’ बता दें कि पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भी राय का बचाव करते हुए कहा था, ‘बीएसपी महिलाओं का पूरा पूरा आदर सम्मान करती है जो जग जाहिर है। लेकिन दुखद है कि अब चुनाव के समय भी बीजेपी सत्ता का दुरुपयोग करके बीएसपी को बदनाम करने पर तुली है। घोसी में पार्टी प्रत्याशी के साथ भी ऐसा ही किया जा रहा है, जो बीजेपी का अति घिनौना चुनावी हथकंडा है।’ उधर, एसएचओ ने दावा किया कि राय वाराणसी के मड़ुआडीह पुलिस स्टेशन के हिस्ट्रीशीटर हैं और उनके खिलाफ 32 केस दर्ज हैं। वह गाजीपुर के भंवरकोल इलाके के रहने वाले हैं और काफी वक्त से वाराणसी में रह रहे हैं। राय गाजीपुर की जमनिया सीट से बीएसपी के टिकट पर 2017 विधानसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए थे। राय ने शुक्रवार को इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए अपने ऊपर लगे आरोपों के सिरे से खारिज किया था। हालांकि, शनिवार को किए गए फोन्स कॉल्स का उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

देशद्रोह के मुकदमे का सामना करने के लिए परवेज मुशर्रफ का पाकिस्तान आना मुश्किलदेशद्रोह के मुकदमे का सामना करने के लिए परवेज मुशर्रफ का पाकिस्तान आना मुश्किलदेशद्रोह के मुकदमे का सामना करने के लिए परवेज मुशर्रफ का पाकिस्तान आना मुश्किल ParvezMusharraf Treason pid_gov ImranKhanPTI
Read more »

सिद्धू के कार्यक्रम के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया कस्बे का शुद्धिकरण, छिड़का ताप्ती का पानीसिद्धू के कार्यक्रम के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया कस्बे का शुद्धिकरण, छिड़का ताप्ती का पानीLok Sabha Elections 2019: सिद्धू जब मध्य प्रदेश के बैतूल में पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ता खासे नाराज हो गए। नाराजगी भी इतनी कि सिद्धू के कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकताओं ने रैली स्थल का शुद्धीकरण करवाया।
Read more »

हाईकोर्ट ने कहा- किरण बेदी को सरकार के रोजमर्रा के कामकाज में दखल का अधिकार नहींहाईकोर्ट ने कहा- किरण बेदी को सरकार के रोजमर्रा के कामकाज में दखल का अधिकार नहींकोर्ट ने कहा- उप राज्यपाल का काम सिर्फ मंत्रिमंडल की सलाह पर अमल करना कोर्ट ने गृह मंत्रालय के आदेश को खारिज किया, इसके जरिए बेदी को प्रशासनिक अधिकार मिले थे | the madurai bench of madras high court curbs kiran bedi powers
Read more »

दून के वैज्ञानिक ने बताया 'येति' के फुटप्रिंट के पीछे का सच– News18 हिंदीदून के वैज्ञानिक ने बताया 'येति' के फुटप्रिंट के पीछे का सच– News18 हिंदीदेहरादून आधारित वाइल्ड लाइफ इस्टीट्यूट के वैज्ञानिक जीएस रावत ने कहा कि नेपाली और बौद्ध साहित्यों में येति का ज़िक्र है.
Read more »

मायावती के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई 31 जुलाई तक टलीमायावती के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई 31 जुलाई तक टलीमायावती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने याचिकाकर्ता को इलाके के डीएम के पास अर्जी लगाने को कहा है. याचिकाकर्ता छतर सिंह राछोया ने कहा, 'मायावती ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर खुद की तुलना भगवान से की है. लिहाजा कोर्ट पुलिस को मायावती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दे. हालांकि कोर्ट ने इस अर्जी पर कुछ करने के बजाय याचिकाकर्ता को ही इलाके के डीएम से संपर्क करने के निर्देश दिया है. साथ ही मामले की सुनवाई को टाल दिया है.
Read more »

मायावती के करीब आकर राजा भैया के खिलाफ और तल्ख हुए अखिलेश के तेवरमायावती के करीब आकर राजा भैया के खिलाफ और तल्ख हुए अखिलेश के तेवरलोकसभा चुनाव में बसपा अध्यक्ष मायावती के करीब आकर अखिलेश यादव के तेवर राजा भैया के खिलाफ और भी तल्ख हो गए हैं. सपा अध्यक्ष ने राजा भैया के दुर्ग कहे जाने वाले कुंडा में गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए उनपर तीखे हमले किए और कहा कि उनके लिए सपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं.
Read more »

अमेठी के नाम राहुल ने लिखा खत, स्मृति ईरानी ने किया गायब होने का तंजअमेठी के नाम राहुल ने लिखा खत, स्मृति ईरानी ने किया गायब होने का तंजआज राहुल ने अमेठी की जनता के नाम चिट्ठी लिखी तो स्मृति ने अमेठी के सांसद पर गायब रहने का तंज किया. राहुल के बचाव में प्रियंका ने फौरन मोर्चा संभाला और स्मृति इरानी पर पलटवार किया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:38:00