रूस-यूक्रेन में शांति के लिए मध्यस्थता की तरफ भारत ने बढ़ाए कदम? विदेश मंत्री जयशंकर ने साफ कर दी तस्वीर

Russia Ukrain War News

रूस-यूक्रेन में शांति के लिए मध्यस्थता की तरफ भारत ने बढ़ाए कदम? विदेश मंत्री जयशंकर ने साफ कर दी तस्वीर
Russia Ukraine War NewsRussia Ukraine PeacePm Modi
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 95 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 51%

विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने रूस और यूक्रेन के नेताओं के साथ संवाद शुरू किया है। मोदी ने कम से कम तीन बार यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से और एक बार रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष को सुलझाना...

नई दिल्ली : रूस-यूक्रेन के बीच शांति को लेकर चर्चा गरम है। यूक्रेन के राष्ट्रपति भारत की भूमिका की अहमियत पहले ही बता चुके हैं। इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रूस और यूक्रेन के शीर्ष नेताओं के साथ बैठकें संघर्ष में शामिल दोनों देशों के बीच 'संवाद प्रक्रिया की शुरूआत' है। एक टीवी चैनल की तरफ से आयोजित 'कॉन्क्लेव 2024' के एक परिचर्चा सत्र में, जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विश्व के उन गिने-चुने नेताओं में से एक हैं, जिनमें उन दोनों नेताओं से बात करने की 'क्षमता' है, जो उन पर ''विश्वास'' करते हैं।तीन बार जेलेंस्की से मिल चुके हैं मोदी रूस-यूक्रेन संघर्ष में, मध्यस्थता में भारत की भूमिका के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'हम क्या करने का प्रयास कर रहे हैं? आपको अनिवार्य रूप से मध्यस्थता करने की आवश्यकता नहीं है.

.. कभी-कभी आपको संवाद करना होता है। हम असल में, एक साथ दो देशों से बात कर रहे हैं, जिनके बीच संघर्ष जारी है।' जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ कम से कम तीन बैठकें की हैं और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक बैठक की है।पीएम मोदी के सबसे 'मारक हथियार'! एस जयशंकर के पाकिस्तान दौरे पर क्या-क्या होगा समझ लीजिए पुतिन से डोभाल की मीटिंग का जिक्र उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भी सितंबर में पुतिन से मुलाकात की थी। डोभाल ने उन्हें जेलेंस्की के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बातचीत के बारे में जानकारी दी थी। जयशंकर ने कहा, ''स्पष्ट रूप से वह बातचीत इस बात पर केंद्रित थी कि संघर्ष क्यों हो रहा है। एनएसए डोभाल का रूस जाना जरूरी था, ताकि रूसियों को पता चले कि प्रधानमंत्री ने जेलेंस्की से क्या बात की।' उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष तीसरे वर्ष में प्रवेश कर चुका है। दुनिया भर में इससे काफी जनहानि और गंभीर आर्थिक परिणाम हुए हैं।चीन के सीमा विवाद पर क्या होगा भारतीय सेना का रुख... आर्मी चीफ ने समझा दी एक-एक बात विदेश मंत्री ने कहा कि आप इस संघर्ष को देख सकते हैं और कह सकते हैं कि हममें से कोई भी इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता है, और कह सकते हैं कि यह जब समाप्त होगा तब समाप्त हो जाएगा। या आप कह सकते हैं कि मैं उन कुछ देशों में से एक हूं, जैसा कि हमारे मामले में है, उन कुछ प्रधानमंत्रियों में से एक हूं जो वहां बोलने की क्षमता रखता है तथा दोनों पक्ष उन पर भरोसा करते हैं...।अंतिम बार सुषमा गई थीं पाकिस्तान, जब नवाज शरीफ से हुई थी मुलाकात, जानें क्या था वह कार्यक्रमसंवाद की शुरुआत कहां तक पहुंचेगी? उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह एक संवाद प्रक्रिया की शुरुआत है। यह कहां तक पहुंचेगी, मैं अभी उस बिंदु पर नहीं पहुंचा हूं।' जयशंकर ने कहा कि विश्व के नेता भारत द्वारा किए जा रहे प्रयासों का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''लोग आज बहुत खुश हैं। वे कहते हैं कि आपके पास प्रधानमंत्री मोदी जैसा व्यक्ति है जो दोनों देशों की राजधानियों में जाने और उस तरह का संवाद करने की क्षमता रखते हैं।''

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Russia Ukraine War News Russia Ukraine Peace Pm Modi रूस यूक्रेन वॉर रूस यूक्रेन ताजा खबर जयशंकर पीएम मोदी व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन राष्ट्रपति जेलेंस्की

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पुतिन ने यूक्रेन के साथ युद्ध खत्‍म करने के प्रयासों के लिए भारत की तारीफ कीपुतिन ने यूक्रेन के साथ युद्ध खत्‍म करने के प्रयासों के लिए भारत की तारीफ कीपुतिन ने यूक्रेन के साथ युद्ध खत्‍म करने के प्रयासों के लिए भारत की तारीफ की
Read more »

पुतिन के बाद इटली की प्रधानमंत्री ने कहा, रूस-यूक्रेन विवाद को सुलझा सकता है भारतपुतिन के बाद इटली की प्रधानमंत्री ने कहा, रूस-यूक्रेन विवाद को सुलझा सकता है भारतपुतिन के बाद इटली की प्रधानमंत्री ने कहा, रूस-यूक्रेन विवाद को सुलझा सकता है भारत
Read more »

एस जयशंकर ने न्यूयॉर्क में जी4 देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात कीएस जयशंकर ने न्यूयॉर्क में जी4 देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात कीएस जयशंकर ने न्यूयॉर्क में जी4 देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की
Read more »

जयशंकर: भारत विरुद्ध पाकिस्तान की सीमा पार आतंकवाद कभी सफल न होगाजयशंकर: भारत विरुद्ध पाकिस्तान की सीमा पार आतंकवाद कभी सफल न होगासंयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि भारत के खिलाफ सीमापार से चलाए जा रहे आतंकवाद की सजा उसे निश्चित रूप से भुगतनी होगी।
Read more »

Israel Hamas War: ईरान के मिसाइल अटैक से पहले जयशंकर ने हमास की करतूत को बताया आंतकी हमला; कहा- इस्राइल को...Israel Hamas War: ईरान के मिसाइल अटैक से पहले जयशंकर ने हमास की करतूत को बताया आंतकी हमला; कहा- इस्राइल को...हमास ने बीते साल सात अक्तूबर को इस्राइल पर हमला कर दिया था। अब इस हमले को लेकर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बात की।
Read more »

‘संघर्ष चाहे यूक्रेन में हो या पश्चिमी एशिया में असर तो पड़ता है’, जयशंकर ने चिंता जताते हुए बताई वजह‘संघर्ष चाहे यूक्रेन में हो या पश्चिमी एशिया में असर तो पड़ता है’, जयशंकर ने चिंता जताते हुए बताई वजह‘संघर्ष चाहे यूक्रेन में हो या पश्चिमी एशिया में असर तो पड़ता है’, विदेश मंत्री जयशंकर ने जताई चिंता S Jaishankar on russia ukraine israel iran conflicts
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:53:03