रूस ने पूर्वी यूक्रेन के डोनेत्स्क और लुहांस्क को दी अलग देश की मान्यता, बढ़ेगा तनाव

United States News News

रूस ने पूर्वी यूक्रेन के डोनेत्स्क और लुहांस्क को दी अलग देश की मान्यता, बढ़ेगा तनाव
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 81 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 36%
  • Publisher: 63%

यूक्रेन के साथ तनाव के बीच रूस ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिससे विवाद बढ़ने की आशंका है UkraineRussiaCrisis

यूक्रेन के साथ तनाव के बीच रूस ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिससे विवाद बढ़ने की आशंका है. रूस के राष्ट्रपति ने पूर्वी यूक्रेन से अलग हुए दो प्रांतों डोनेत्स्क और लुहांस्क को अलग देश के रूप में मान्यता दे दी है.

उन्होंने सोमवार को देश के नाम संबोधन में इसका ऐलान किया. पुतिन ने अपने संबोधन में यूक्रेन को अमेरिका का उपनिवेश बताते हुए कहा कि यूक्रेन का शासन अमेरिका के हाथों की 'कठपुतली' है.सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद व्लादिमीर पुतिन ने यह घोषणा की और इसी के साथ मॉस्को समर्थित विद्रोहियों और यूक्रेनी बलों के बीच संघर्ष के लिए रूस के सैन्य बल और हथियार भेजने का रास्ता साफ हो गया है. राष्ट्रपति पुतिन ने मान्यता देने से जुड़े एक आदेश पर हस्ताक्षर भी किए हैं, इसके साथ ही डोनेत्स्क और लुहांस्क में सेना भेजकर शांति अभियान चलाने का भी आदेश दिया है.वहीं, रूस के इस कदम पर यूक्रेन की प्रतिक्रिया भी आ गई है. यूक्रेन के राष्ट्रपति ने साफ किया है कि उनका देश किसी से नहीं डरता. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि वह संघीय विधानसभा से इस निर्णय का समर्थन करने के लिए कहेंगे और फिर इन गणराज्यों के साथ दोस्ती और पारस्परिक सहायता के लिए दो संधियां करेंगे, जिससे संबंधित दस्तावेज जल्द ही तैयार किए जाएंगे. रूसी राष्ट्रपति के इस ऐलान के बाद अब यूक्रेन के इन इलाके में रूसी सैनिकों के प्रवेश करने की आशंकाएं जताई जाने लगी हैं.इससे पहले, यूक्रेन के अलगाववादी नेताओं ने टेलीविजन पर प्रसारित एक बयान के जरिए रूस के राष्ट्रपति से अनुरोध किया था कि वे अलगाववादी क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता दें और मित्रता संधियों पर हस्ताक्षर करके उनके खिलाफ जारी यूक्रेनी सेना के हमलों से उनकी रक्षा करने के लिए सैन्य सहायता भेजें. पुतिन ने अपने संबोधन में कहा कि यूक्रेन को पूरी तरह से कम्युनिस्ट शासन के तहत रूस द्वारा बनाया गया था, लेकिन कट्टरपंथी इसकी स्वतंत्रता का श्रेय लेते हैं. उन्होंने कहा कि कि कम्युनिस्ट पार्टी ने यूटोपियन फंतासी और राष्ट्रवाद के संक्रमण के भविष्य के बारे में कभी नहीं सोचा था.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Oppo A76 हुआ लॉन्च, मिलती है 33W चार्जिंग और 5000mAh बैटरी, जानिए कितनी है कीमतOppo A76 हुआ लॉन्च, मिलती है 33W चार्जिंग और 5000mAh बैटरी, जानिए कितनी है कीमतOppo A76 स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है. इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 33W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. हैंडसेट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज में आता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरे फीचर्स.
Read more »

झारखंड: ‘कोल्हान एस्टेट’ फ़र्ज़ी बहाली ने आदिवासी अधिकारों के उल्लंघन को फ़िर से उजागर किया हैझारखंड: ‘कोल्हान एस्टेट’ फ़र्ज़ी बहाली ने आदिवासी अधिकारों के उल्लंघन को फ़िर से उजागर किया हैझारखंड के पश्चिमी सिंहभूम ज़िले में पिछले कई महीनों से ‘हो आदिवासी’ समुदाय के कुछ युवक ब्रिटिशकालीन ‘कोल्हान गवर्नमेंट एस्टेट’ में ग्रामीण पुलिस और ‘हो भाषा’ के शिक्षक के पद के लिए हज़ारों आदिवासियों की बहाली कर रहे थे. आवेदकों से आवेदन और बीमा के नाम पर पैसे भी लिए जा रहे थे. हालांकि इस नौकरी घोटाले को ‘अलग राष्ट्र की मांग’ का नाम दे दिया गया.
Read more »

'यूक्रेन पर विश्व के तीसरे सबसे बड़े परमाणु बम गिराने की है तैयारी''यूक्रेन पर विश्व के तीसरे सबसे बड़े परमाणु बम गिराने की है तैयारी'युद्ध की आशंका के बीच संकट में घिरे यूक्रेन के राष्ट्रपति ने पश्चिमी देशों से रूस के प्रति 'तुष्टिकरण की नीति' छोड़ने की अपील की है. म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन पर संभावित रूसी आक्रमण की चिंताएं बढ़ रही हैं. उन्होंने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की स्थित में रूस पर प्रतिबंधों की कूटनीति को नाकाफी बताया. इसके साथ ही उन्होंने दुनिया को आगाह किया कि ऐसी सूचना मिली है कि रूस यूक्रेन पर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा परमाणु हथियार गिराने की तैयारी कर रहा है.
Read more »

यूक्रेन के बैंकों पर साइबर अटैक के लिए रूस है जिम्मेदार : अमेरिकायूक्रेन के बैंकों पर साइबर अटैक के लिए रूस है जिम्मेदार : अमेरिकाअमेरिका ने कहा, हैकर्स ने यूक्रेन के साइबर स्पेस में डिस्ट्रिब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस (DDoS) अटैक किए हैं जिससे यूक्रेन की बैंकिंग और सरकारी वेबसाइटों की सेवाएं बाधित हुई हैं। 
Read more »

इस कुर्सी के अंदर कुछ समस्या है, जो बैठता है वही भ्रष्ट हो जाता है- जब अन्ना आंदोलन के समय बोले थे अरविंद केजरीवालइस कुर्सी के अंदर कुछ समस्या है, जो बैठता है वही भ्रष्ट हो जाता है- जब अन्ना आंदोलन के समय बोले थे अरविंद केजरीवालनई दिल्लीः रवि आनंद ने लिखा- पुरानी मान्यताओं को प्रमाणित करने के लिए यह वीडियो कारगर है, जो अब हर चीजों में सुबूत मांगते आ रहे थे।
Read more »

क्रेडिट कार्ड के भुगतान में देरी पर हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें पेमेंट के नियमक्रेडिट कार्ड के भुगतान में देरी पर हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें पेमेंट के नियमक्रेडिट कार्ड के फायदे बहुत हैं, लेकिन जरा सी लापरवाही आपके लिए ये बहुत ज्यादा नुकसानदायक साबित होता है. क्रेडिट कार्ड के बिल का समय पर भुगतान नहीं करने पर आपको अधिक ब्याज का भुगतान करना पड़ता है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:00:36