इस मामले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान के एचओडी डॉ. मनोज राठौर ने छात्राओं के आरोपों की जांच में पता चला कि गेस्ट लेक्चरर का व्यवहार छात्राओं के प्रति गलत है। इसी वजह से उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म किया गया है।
आगरा: आगरा यूनिवर्सिटी के एक गेस्ट लेक्चरर पर बीए और एमए की दो छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि लेक्चरर उन्हें रात में अश्लील मेसेज भेजता है। वह कहता है, मेरे रूम पर आओ। मैं शराब पी रहा हूं। सारे काम करवा दूंगा, दोस्ती बनाए रखो। शिकायत के बाद आरोपी प्रोफेसर का कॉन्ट्रैक्ट कैंसल कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी के पं.
दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान के इस गेस्ट लेक्चरर पर ये आरोप लगे हैं। बीए की छात्रा का कहना कि पहले आरोपी प्रोफेसर ने उनसे मेलजोल बढ़ाया। इसके बाद वह रात में वह गंदे-गंदे मैसेज करने लगा। कहने लगा, मैं परमानेंट हूं, तुम चिंता मत करो। तुम्हारे सारे काम करवा दूंगा। इतना ही नहीं उसने एमए की छात्रा को भी इसी तरह तंग करना शुरू कर दिया। शुरू में दोनों ने उसकी मौखिक शिकायत की लेकिन जब उसकी हरकतें कम नहीं हुईं तो शिकायती पत्र दिया।इस मामले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान के एचओडी डॉ. मनोज राठौर ने छात्राओं के आरोपों की जांच में पता चला कि गेस्ट लेक्चरर का व्यवहार छात्राओं के प्रति गलत है। इसी वजह से उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म किया गया है। उन्हें संस्थान के सभी वाट्सएप ग्रुप से भी हटा दिया गया है। हैरानी की बात है कि आरोपी प्रोफेसर ने 6 महीने पहले ही गेस्ट लेक्चरर के रूप में जॉइन किया था। इस मामले में कुलपति के निर्देश पर जांच कमेटी का भी गठन किया गया है। कमेटी छात्राओं की शिकायत की जांच कर रही है. कमेटी को 3 दिन में जांच रिपोर्ट देनी है। इसके बाद आरोपी गेस्ट लेक्चरर के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Up News Agra News Agra University Agra University Professor यूपी न्यूज आगरा न्यूज आगरा यूनिवर्सिटी आगरा यूनिवर्सिटी प्रोफेसर गंदे मेसेज भेजता था प्रोफेसर
