रूपाली गांगुली अक्सर अपने शो 'अनुपमा' को लेकर चर्चा में रहती हैं. लेकिन इस वक्त वह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खबरों में हैं.हाल ही में उनकी सौतेली बेटी ने उनपर उनके पिता को कंट्रोल करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
रूपाली गांगुली असल में है जालिम महिला! पति को बेटियों से दूर करने को किया मजबूर, दी जान से मारने की धमकी Anupama actress Rupali ganguly: रूपाली गांगुली अक्सर अपने शो 'अनुपमा' को लेकर चर्चा में रहती हैं.
लेकिन इस वक्त वह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खबरों में हैं.हाल ही में उनकी सौतेली बेटी ने उनपर उनके पिता को कंट्रोल करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं.टीवी शो 'अनुपमा' ने रुपाली गांगुली को इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री बना दिया है. इस सीरियल में रुपाली गांगुली 'अनुपमा' का रोल निभा रही हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग से घर-घर में छाई हुई हैं. वैसे तो रुपाली गांगुली सालों से टीवी की दुनिया में सक्रिय हैं. लेकिन उन्हें 'अनुपमा' से खास सफलता मिली है. ये शो लंबे समय से टीआरपी में टाॅप पर बना हुआ है. यही वजह है कि इस शो को लेकर रुपाली अक्सर चर्चा में रहती हैं. हालांकि इस वक्त रुपाली गांगुली के चर्चा में आने की वजह उनका शो नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ है. हाल ही में उनकी सौतेली बेटी ने उनपर उनके पिता को कंट्रोल करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं.बता दें कि रूपाली गांगुली अश्विन मेहरा की दूसरी पत्नी हैं. अश्विन को पहली पत्नी से दो बेटियां भी है. इन्ही में से एक ईशा वर्मा हैं, जिसका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में ईशा ने एक्ट्रेस की पोलपट्टी खोली है और भड़ास निकाली है. इतना ही नहीं रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ने उनपर उनकी जिंदगी बर्बाद करने का आरोप भी लगाया है. दरअसल, ईशा के पोस्ट को एक Redditor ने शेयर किया है. इस पोस्ट में ईशा ने रूपाली गांगुली पर अपने पिता के साथ एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया, जब वह सिर्फ तीन साल की थी. ईशा ने रूपाली गांगुली पर ये भी आरोप लगाए है कि उन्होंने उनके पिता को उनसे अलग कर दिया है और वह उसे उनसे बात नहीं करने देती हैं.ईशा ने पोस्ट में लिखा है- ' क्या किसी को रूपाली गांगुली की असली कहानी पता है? उनका मेरे पिता अश्विन के वर्मा के साथ बारह साल तक अफेयर रहा है, जबकि वह अपनी दूसरी शादी में थे. रूपाली गांगुली एक क्रूर दिल वाली महिला है, जिसने मुझे और मेरी बहन को उनके पिता से अलग करने की कोशिश की. वो हमें हमारे पापा से बात तक नहीं करने देती हैं. जब भी मैं या मेरी बहन अपने पिता को फोन करने की कोशिश करते हैं, रूपाली चिल्लाने लगती हैं और मुझे और मेरी मां को जान से मारने की धमकी देती है. ये सही नहीं, उसने पिता के जीवन को बर्बाद कर दिया और यह पब्लिसाइज कर रही है कि उन्होंने लव मैरिज की है जबकि उसने पाने के लिए दूसरों को खत्म कर दिया है.वो क्या चाहती हैं.' वहीं ईशा ने अपने पोस्ट में ये भी कहा है कि रूपाली गांगुली उनके पिता के साथ वो कर रही हैं जो रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ किया है.बता दें कि ईशा वर्मा का ये पोस्ट चार साल पहले का है. ऐसे में अब रूपाली गांगुली पर ये लगे आरोप कितने सच है और कितने झूठ इसकी पुष्टि हम नहीं करते है. फिलहाल ईशा वर्मा का ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. इस पोस्ट को देखने के बाद लोग एक्ट्रेस को लेकर तरह-तरह के सवाल भी पूछते नजर आ रहे हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
Anupama Latest-News Entertainment News In Hindi Anupamaa
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मजाक समझ रखा है क्या, अपने काम से काम रखो..., पप्पू यादव को लॉरेंस विश्नोई गैंग से धमकीLawrence Bishnoi Gang ने Pappu Yadav को दी जान से मारने की धमकी
Read more »
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अभिनव अरोड़ा को जान से मारने की धमकी दी, मां का दावासोशल मीडिया पर लोकप्रिय अभिनव अरोड़ा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिली है, दस साल Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, मांगे 2 करोड़सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, मांगे 2 करोड़
Read more »
BREAKING NEWS: CM Yogi को दी गई जान से मारने की धमकी: 'अगर 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो...'CM Yogi Death Threat: CM Yogi को दी गई जान से मारने की धमकी: 'अगर 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो...'
Read more »
यूपी के CM योगी आदित्यनाथ को धमकी देने के मामले में पुलिस ने महिला को हिरासत में लियाउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से जान से मारने की धमकी मिली थी.
Read more »
फातिमा ने दी थी CM योगी को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तारCM Yogi Death Threat: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला को मुंबई के उल्हासनगर से गिरफ्तार कर लिया गया है.
Read more »
