रुपाली गांगुली से ही सिखें हेयर स्टाइल

Entertainment News

रुपाली गांगुली से ही सिखें हेयर स्टाइल
रुपाली गांगुलीहेयर स्टाइलअनुपमा
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 104 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 51%

अनुपमा उर्फ रुपाली गांगुली की हेयर स्टाइल को देखकर आप भी खुद को जवान दिखा सकते हैं। उनके अलग अलग हेयर स्टाइल से आपको प्रेरणा मिलेगी।

अनुपमा उर्फ रुपाली गांगुली हर घर की महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों की भी पसंदीदा हैं। उनका स्टाइल सबसे निराला है। साड़ी सूट तो हर कोई पहन लेता है लेकिन उसमें खुद को सबसे खूबसूरत बनाना, ये हर किसी के बस की बात नहीं है। ऐसे में अगर हम रुपाली की बात करें तो 47 की उम्र में भी वे इतनी ज्यादा खूबसूरत और जवां लगती हैं, जिसका एक कारण उनके हेयर स्टाइल भी हैं। जी हां, हम अपने बालों को किस आउटफिट के साथ किस तरह कैरी करते हैं, हमारा लुक भी इस पर डिपेंड करता है। एक ओर जहां रुपाली इतना बन-ठन कर रहती हैं वहीं

अगर वे सादी सी साड़ी और बालों को चोटी बना लें तो आराम से कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा लगा देगा। लेकिन अगर आप उनके अलग-अलग हेयर स्टाइल वाले लुक देखेंगे तो समझ आएगा कि कैसे वो अपने बालों को स्टाइल करती हैं और खुद को यंग दिखती हैं। अगर आपकी उम्र भी 40 से पार है तो रुपाली गांगुली से हेयर इंस्पिरेशन ले सकती हैं। (सभी तस्वीरें: इंस्टाग्राम @rupaliganguly)जुड़ा बनाकर लगती हैं कमाल वैसे तो आमतौर पर महिलाएं जुड़ा बनाकर एजेड दिखने लगती हैं, लेकिन जिस तरह रुपाली ने अपने बालों को बन स्टाइल में कैरी किया है, ये वाकई हर महिला को सीखना चाहिए। कर्ली बालों के साथ मेसी बन और आगे से फ्लिक्स, अनुपमा का बाल संवारने का ये तरीका तो बहुत ही खूबसूरत है। साथ ही उन्होंने जिस तरह छोटी-छोटी फ्लोरल हेयर एक्सेसरीज को कैरी किया है, आप भी उसी तरह बाल बनाकर कैरी कर सकती हैं।पर्पल साड़ी के साथ बनाई पोनीटेल साड़ी के साथ खुले बाल या फिर जुड़ा तो अच्छा लगता ही है, लेकिन जिस तरह रूपाली ने साड़ी के साथ बालों को पोनीटेल बनाकर कर्ल किया है उनका ये लुक स्टेटस सेट कर सकता है। अगर आपके बाल घने और कमर या कंधे जितने लंबे हैं, तो इस तरह का हेयर स्टाइल आप पर बहुत खूबसूरत लगेगा। साथ ही आप नए लुक में अपनी उम्र से जवां भी लगेंगी। खुले बालों में लगाया गुलाब अगर आप साथ की बाकी महिलाओं से ज्यादा यंग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो रुपाली के इस हेयर स्टाइल को फॉलो कर सकती हैं। इसमें उन्होंने अपने बालों को एक साइड को खुला रखा है और दूसरी साइड कान के पीछे लाल गुलाब लगाएं हैं। वाकई रुपाली किसी गुड़ी से कम सुंदर नहीं दिख रही हैं। स्टाइलिश तरीके से बनाएं ब्रेड अगर आप पहले की तरह ही बोरिंग ब्रेड हेयर स्टाइल बना रही हैं रही हैं तो इस बार अपने लुक में थोड़ा ट्विस्ट ऐड करें। आप रुपाली की तरह फिशटेल ब्रेड या फिर फ्रेंच ब्रेड के साथ आगे से फ्लिक्स निकालकर अपने बालों को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही आप चाहें तो चोटी पर हेयर एक्सेसरीज या फिर परांदा लगा सकती हैं। रुपाली की तरह बनाएं फूलों वाला जुड़ा चाहे कोई कुछ भी कहे लेकिन साड़ी के साथ फूलों वाला जूड़ा हर महिला पर बहुत ही खूब जचता है। जैसे अब आप रुपाली के इस लाल साड़ी वाले लुक को ही देख लीजिए, 47 की उम्र में भी ऐसा लग रहा है जैसे 25-26 साल की कोई नई बिहाई लड़की हों। आप भी आने वाली किसी शादी या पार्टी में इस तरह का फ्लोरल जुड़ा हेयर स्टाइल कैरी कर सकती हैं

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

रुपाली गांगुली हेयर स्टाइल अनुपमा साड़ी पोनीटेल जुड़ा ब्रेड फ्लोरल

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अनुपमा में अलीशा परवीन को बाहर का रास्ता, रुपाली गांगुली से जुड़ा है विवादअनुपमा में अलीशा परवीन को बाहर का रास्ता, रुपाली गांगुली से जुड़ा है विवादटीवी शो 'अनुपमा' एक बार फिर विवादों में घिरा हुआ है। शो से अलीशा परवीन को अचानक बाहर निकाल दिया गया है, जिसके पीछे रुपाली गांगुली के नामों की गूंज हो रही है। अलीशा ने इस अफवाह पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Read more »

अलीशा परवीन का 'अनुपमा' से निकाला जाना: रुपाली गांगुली के साथ अफवाहें!अलीशा परवीन का 'अनुपमा' से निकाला जाना: रुपाली गांगुली के साथ अफवाहें!अनुपमा टीवी शो से अलीशा परवीन को अचानक बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अलीशा राही का किरदार निभा रही थीं। इस घटना के बाद अलीशा और प्रशंसकों दोनों को सदमे में डाल दिया गया है। कुछ लोगों का मानना है कि रुपाली गांगुली की वजह से अलीशा को शो से निकाला गया है।
Read more »

रुपाली गांगुली छोड़ रही हैं 'अनुपमा'?रुपाली गांगुली छोड़ रही हैं 'अनुपमा'?लोकप्रिय टीवी शो 'अनुपमा' में रुपाली गांगुली के शो छोड़ने की खबरें सामने आई हैं.
Read more »

रुपाली गांगुली 'अनुपमा' शो नहीं छोड़ रही हैंरुपाली गांगुली 'अनुपमा' शो नहीं छोड़ रही हैंअनुपमा शो की मुख्य अभिनेत्री रुपाली गांगुली शो छोड़ने की खबरों को खारिज कर दिया है. निर्माताओं ने पुष्टि की है कि उन्हें कोई योजना नहीं है रुपाली गांगुली को बदलने या शो से उन्हें बाहर निकालने की.
Read more »

रुपाली गांगुली 'अनुपमा' से बाहर नहीं जा रहीरुपाली गांगुली 'अनुपमा' से बाहर नहीं जा रहीहाल ही में वायरल हो रही खबरों के अनुसार, 'अनुपमा' शो की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली शो छोड़ने वाली हैं, लेकिन यह खबर गलत है.
Read more »

रुपाली गांगुली और अश्विन वर्मा की प्यारी कहानीरुपाली गांगुली और अश्विन वर्मा की प्यारी कहानीरुपाली गांगुली की टीवी शो अनुपमा से बहुत फेम मिल रहा है. उनकी एक्टिंग और शो के फैंस बहुत दीवाने हैं. रुपाली अपने शो के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा छाई रहती हैं. रुपाली सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली के साथ अक्सर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं. वो अपने हसबैंड और बच्चे के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं. रुपाली और अश्विन वर्मा की लव स्टोरी बहुत ही खास है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:09:43