Silent Treatment Reasons in Relationships: रिलेशनशिप में बातचीत सबसे जरूरी चीज होती है, लेकिन कई बार पार्टनर बिना कुछ कहे ही चुप्पी साध लेते हैं. इसे Silent Treatment कहा जाता है, जिसमें वे चाहकर भी कुछ नहीं बोलते, भले ही आप लाख पूछ लें. ऐसा होने पर रिश्ता कमजोर होने लगता है और मन में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं.
जब नाराजगी शब्दों में नहीं आ पाती- कई बार गुस्सा या नाराजगी इतनी ज्यादा होती है कि इंसान उसे शब्दों में बयां नहीं कर पाता. ऐसे में वह खुद को शांत करने के लिए चुप रहने लगता है. जैसे, अगर किसी कपल में झगड़ा हुआ और एक पार्टनर उम्मीद कर रहा था कि दूसरा माफी मांगेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, तो वह Silent Treatment देना शुरू कर सकता है.
Image: Canva खुद को अनदेखा महसूस करना- अगर पार्टनर को ऐसा लगता है कि उसकी भावनाओं को तवज्जो नहीं दी जा रही, तो वह चुप्पी साध सकता है. मसलन, अगर कोई पार्टन्र लगातार यह डिमांड कर रहा हो कि उसे उसका वक्त चाहिए, लेकिन पार्टनर इसे हल्के में ले रहा है, तो वह नाराज होकर बात करना बंद कर सकता है. यह उसका अपनी नाराजगी जताने का तरीका हो सकता है. Image: Canva टकराव से बचने के लिए- Silent Treatment कई बार किसी बहस या टकराव से बचने के लिए भी दिया जाता है. अगर किसी इंसान को लगता है कि बहस करने से स्थिति और बिगड़ सकती है, तो वह दूरी बना लेता है. जैसे, अगर किसी रिश्ते में पहले झगड़े के दौरान कड़वे शब्द कहे गए हों और उसका असर गहरा हो, तो अगली बार टकराव से बचने के लिए पार्टनर चुप्पी साध सकता है. Image: Canva भावनात्मक असुरक्षा का डर- कुछ लोग अपने रिश्ते में खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस नहीं करते. उन्हें लगता है कि उनकी भावनाओं को सही से नहीं समझा जाता, इसलिए वे धीरे-धीरे खुद को अलग कर लेते हैं.जैसे, अगर किसी पुरुष को बार-बार यह सुनने को मिले कि वह अपनी भावनाएं जाहिर नहीं करता, तो वह खुद को असुरक्षित महसूस कर सकता है और कुछ भी बोलने से बचने लगता है. Image: Canva चीजों को कंट्रोल करने की आदत- Silent Treatment को कुछ लोग एक हथियार की तरह भी इस्तेमाल करते हैं. वे इसे अपने पार्टनर पर दबाव बनाने के लिए अपनाते हैं जिससे उनकी बात मानी जाए. जैसे, अगर कोई पत्नी चाहती है कि उसका पति किसी पार्टी में न जाए, और वह ना सुनने के बाद बात करना ही बंद कर देती है, तो यह एक तरह का इमोशनल कंट्रोल हो सकता है. Image: Canva इस स्थिति को कैसे संभालें? अगर आपका पार्टनर Silent Treatment दे रहा है, तो गुस्सा होने के बजाय धैर्य से उसकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें. उससे प्यार भरे लहजे में पूछें कि वह क्या महसूस कर रहा है. उसे स्पेस दें लेकिन साथ ही यह भी जताएं कि आप उसकी बात सुनने के लिए तैयार हैं. जब माहौल ठीक हो, तो इस पर खुलकर बातचीत करें, जिससे भविष्य में ऐसा न हो.Image: Canva Silent Treatment रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन इसे सही तरीके से हैंडल किया जाए तो रिश्ते को और मजबूत भी बनाया जा सकता है. सबसे जरूरी है कि दोनों पार्टनर एक-दूसरे की भावनाओं को समझें और हर समस्या पर खुलकर बातचीत करें.Image: Canva
Why Do Partners Stop Talking In A Relationship Silent Treatment Psychology In Relationships How To Respond To Silent Treatment From A Partner Emotional Effects Of Silent Treatment In Love Signs Your Partner Is Giving You The Silent Treat How To Fix Communication Issues In A Relationship Relationship Problems Due To Silent Treatment रिलेशनशिप टिप्स रिलेशनशिप प्रॉब्लम
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
2 लाख की लागत में 10 लाख का मुनाफा, इस खेती से छप्परफाड़ कमाई कर रहा किसान2 लाख की लागत में 10 लाख का मुनाफा, इस फसल की खेती से छप्परफाड़ कमाई कर रहा है किसान, जानें बेस्ट तरीका
Read more »
बरसाने की लट्ठमार से भी खतरनाक है 'पत्थरमार होली', जानें कहां खेली जाती है ये?बरसाने की लट्ठमार से भी खतरनाक है 'पत्थरमार होली', जानें कहां खेली जाती है ये? तरीका जान हैरान रह जाएंगे आप
Read more »
जारी है FII की लगातार बिकवाली, इस वीक कैसी रहेगी बाजार की चाल, क्या होंगे अहम फैक्टर?Market Outlook: बाजार में गिरावट की वजह विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार की जा रही बिकवाली और अमेरिका की ओर से आयात पर ट्रेड टैरिफ को लगाए जाने को माना जा रहा है.
Read more »
नंगे पैर या फिर जूते पहनकर करनी चाहिए Walk? यहां जानिए टहलने का सही तरीका और फायदेवास्तव में टहलने का सही तरीका क्या है इसी पर हमारा आज का यह आर्टिकल है...तो चलिए जानते हैं जूता पहनकर टहलें या फिर नंगे पांव?
Read more »
Acharya Balkrishna ने बताया कोलेस्ट्रॉल का काल है ये जूस, यहां जानें पीने का सही तरीकाAcharya Balkrishna बताते हैं कि एक खास जूस का सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बेहद फायदेमंद हो सकता है. आइए जानते हैं कि इस जूस के बारे में-
Read more »
छिपकलियों को नहीं पसंद किचन के इन मसालों की खुशबू! घर को ऐसे बनाएं Lizard-Freeछिपकलियों को नहीं पसंद किचन के इन मसालों की खुशबू! घर को बनाना है Lizard-Free, तो जानें इनके इस्तेमाल का सही तरीका
Read more »
