Cuffing Season Relationship Trends (Seasonal Relationship) क्या प्रेमियों का मौसम की तरह बदल जाना संभव है और सबसे बड़ा सवाल यह कि क्या प्यार का मौसम से भी कोई संबंध है
मौसम जिसमें गहराता प्यार का एहसास, लेकिन ऐसे मौसमी रिश्तों की उम्र लंबी नहीं होतीसाल 1999 में अक्षय कुमार और करिश्मा कपूर की एक फिल्म आई थी- ‘जानवर।’ इस फिल्म में अलका याग्निक की आवाज से सजा एक गाना है- “मौसम की तरह तुम भी बदल तो न जाओगे।” प्रेम कहानियों में अक्सर पार्टनर्स को चिंता होती है कि कहीं उनका महबूब समय के साथ बदल तो नहीं जाएगा। बदल जाने के इसी डर की वजह से कसमों-वादों की एक पूरी दुनिया बस गई। लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है? क्या प्रेमियों का मौसम की तरह बदल जाना संभव है और सबसे बड़ा सवाल यह कि क्या प्यार का मौसम से भी कोई संबंध है?कफिंग सीजनः जब मौसम से बनते रिश्ते अभी आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि अचानक से मौसम और रिश्ते का जिक्र कहां से आ गया। दरअसल, बरसात के आगमन और गर्मी की धीमी विदाई के बीच एक अलग किस्म के मौसम ने भी दस्तक दी है। रिश्ते की भाषा में इसे ‘कफिंग सीजन’ कहते हैं। दरअसल, कफिंग सीजन की शुरुआत बरसात और सर्दी के बीच होती है और वसंत यानी वैलेंटाइंस डे के बाद यह खत्म हो जाता है। रोमांस के इस मौसम में डिजिटल दुनिया में पार्टनर की तलाश तेजी से बढ़ती है।आसान भाषा में कहें तो यह बात सही है। मौसमी प्रभाव के चलते बने इस तरह के रिश्तों की उम्र लंबी नहीं होती। यह एक तरह का शॉर्ट टर्म रिलेशनशिप होता है। साल 2017 में कोलिंस डिक्शनरी ने ‘कफिंग सीजन’ को वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया। जिसके बाद दुनिया भर में इसकी चर्चा हुई। इस दिशा में कई रिसर्च भी हुई हैं। हालांकि अभी इस बारे में कुछ भी दावे से नहीं कहा जा सकता है। लेकिन मनोवैज्ञानिकों और रिलेशनशिप कोच की आम राय है कि बरसात से वसंत तक का मौसम प्यार की कमी का एहसास कराने वाला होता है। लेकिन इस दौरान बने रिश्तों के लंबा चलने की उम्मीद कम होती है। क्योंकि ये रिश्ते सहज इच्छा से नहीं बल्कि मौसम की वजह से अस्तित्व में आते हैं।कुछ खास मौसमों में रिश्ते की तलब बढ़ने की एक वजह सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर भी हो सकती है। साइकोलॉजी टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर की स्थिति में लोग खाली और बेकार महसूस कर सकते हैं। लोगों पर इसका असर दो तरह से दिख सकता है। कुछ लोग ऐसी स्थिति में रिश्ते से खिन्न होकर पार्टनर से लड़ाई-झगड़ा कर लेते हैं। वहीं कुछ लोग खासतौर से सिंगल्स अपने खालीपन को रिश्ते से भरना चाहते हैं। ऐसे लोगों में मौसम की वजह से रिश्ते में आने की संभावना बढ़ जाती है।साइकोलॉजी की दुनिया में प्यार को तीन अलग कैटगरीज में बांटकर देखा जाता है। ये तीन लेवल की तरह भी हैं। जैसे-जैसे प्यार बढ़ता है, ये जगह लेते जाते हैं।पहली तरह का प्यार है लस्ट। यहां सिर्फ शारीरिक आकर्षण होता है। इस तरह के रिश्ते में माइंड और हार्ट की ज्यादा जरूरत नहीं होती।दूसरी तरह का प्यार आकर्षण है। इसमें नशे की तलब जैसा एहसास होता है। यह रिश्ता माइंड और हार्ट के लेवल तक पहुंच भी सकता है और नहीं भी।तीसरे और आखिरी लेवल में साथी से लगाव हो जाता है। उसके साथ भविष्य की योजनाएं बनाते हैं। यह रिश्ता माइंड और हार्ट के लेवल तक पहुंचता है। आसान भाषा में समझें तो प्यार के 3 लेवल होते हैं। जब प्यार तीनों लेवल को पार कर जाता है तो पार्टनर्स सच्चे साथी में तब्दील हो जाते हैं। लेकिन कफिंग सीजन का प्यार पहले या ज्यादा-से-ज्यादा दूसरे लेवल तक ही पहुंच पाता है। यहां दो लोगों के बीच आकर्षण तो होता है, लेकिन आंतरिक लगाव नहीं होता। ऐसे में आकर्षण के खत्म होते ही प्यार का खुमार भी उतर जाता है। यही वजह है कि मौसमी प्यार समय के थपेड़ों को झेल नहीं पाते और ऐसे यार मौसम के साथ बदल जाते हैं।कुछ वक्त पहले चीनी मीडिया में वहां के एक छात्र की कहानी खूब वायरल हुई थी। उस स्टूडेंट को लगता था कि उसकी क्लास की हर लड़की उसके प्यार में पागल है। दरअसल, वह छात्र डिल्यूजनल लव डिसऑर्डर नाम की मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहा था। इस घटना की रिपोर्ट करते हुए ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ में लिखा गया कि ‘’पूरी यूनिवर्सिटी की लड़कियों को अपनी प्रेमिका मानने वाले स्टूडेंट की इस कंडीशन की एक वजह मौसम भी है।’’ चीन के सरकारी अखबार ने यह बात मेडिकल एक्सपर्ट के हवाले से कही थी, जिसके मुताबिक बरसात से वसंत के बीच बॉडी में इंडोसिरीन लेवल में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है, जिसका सीधा असर इंसानी दिमाग पर पड़ता है। हालांकि इस बारे में अभी कुछ भी दावे से कह पाना संभव नहीं क्योंकि अलग-अलग साइंटिफिक स्टडी में अलग-अलग बातें निकलकर आई हैं। लेकिन इनमें ऐसी कोई रिसर्च नहीं है, जो इस बात को एविडेंस के आधार पर साबित कर पाए। लेकिन यह बात भी सच है कि प्राचीन ग्रंथों, पुराणों और कविताओं से लेकर वैलेंटाइन डे के कॉन्सेप्ट तक में बरसात से वसंत तक के मौसम को प्यार से जोड़कर देखा जाता रहा है। कुल मिलाकर बात यह है कि मौसम का असर सिर्फ चमड़ी तक सीमित नहीं है। जिस तरह स्किन को ठंडी या गर्मी का एहसास होता है, उसी तरह दिल और दिमाग भी मौसम का अनुभव करते और उसी के अनुसार रिएक्ट करते हैं। ऐसी स्थिति में कफिंग सीजन वाली बात भी सही लगती है। बस ध्यान इस बात का रखना है कि प्यार मौसम खत्म होने का बाद भी बना रहे क्योंकि प्यार का मौसम कभी खत्म नहीं होता।लेटलतीफी सिर्फ आलस नहीं, मनोवैज्ञानिक समस्या है, कैसे पाएं इस आदत से छुटकाराROCD वाले पार्टनर करते हैं ज्यादा शक और कंट्रोल, ऐसे लोगों से कैसे करें डीलइसीलिए अंबानी की शादी में नहीं गईं तापसी पन्नू, शादी कार्ड किसे और कैसे भेजेंछिंदवाड़ा में अब तक 533मिमी हुई बारिशझारखंड में मानसून एक्टिव.
.पूरे राज्य में बारिश की संभावनाजैसलमेर में तेज बारिश से 250 पोल गिरेमहंत बोले-बिना सीजन कहां से अयोध्या लेकर गए बेरबारिश की कामना के लिए लोगों का नवाचार
Cuffing Season Akshay Kumar Karishma Kapoor Movie Love Stories Partners Mental And Emotional Attachment Short Term Relationship Seasonal Affective Disorder Symptoms
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
9 बातें जो होती हैं एकतरफा प्यार की निशानीएकतरफा रिश्ते में व्यक्ति को उस समर्थन, ऊर्जा और प्यार की कमी का अनुभव हो सकता है जिसे वह तो लगातार दे रहा है लेकिन मिल नहीं रहा।
Read more »
पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच कोई भी मुद्दा बातचीत के दायरे से बाहर नहीं- क्रेमलिनपीएम नरेंद्र मोदी मॉस्को जाने वाले हैं और क्रेमलिन का कहना है कि उनकी यात्रा की तारीखों का आने वाले दिनों में एलान होगा, लेकिन यात्रा की तैयारियां आखिरी चरण में हैं.
Read more »
मिर्जापुर सीजन 3: रिलीज डेट, कास्ट और कैमियो से लेकर कहानी तक, यहां मिलेंगे इस शो से जुड़े सारे जवाब'मिर्जापुर' वेब सीरीज का सीजन 3 बस दस्तक देने वाला है। ये शो कब शुरू होगा, कहां होगा, दूसरे सीजन के आखिरी में क्या हुआ था, तीसरे सीजन की कास्ट, कैमियो...
Read more »
देवघर में बाबाधाम के अलावा इन जगहों की करें सैर, भक्ति और शानदार नजरों से दिल हो जाएगा खुशसावन का महीना आने वाला है ऐसे में देवघर में कावड़ियों की भीड़ उमड़ जाएगी.
Read more »
IRCTC : सिर्फ इतने रुपए में करें विदेश की सैर, केवल इतने खर्च में मिल रही कई सुविधाएंIRCTC Bhutan Tour: बरसात का मौसम लगभग शुरू हो चुका है. ऐसे में हर किसी का मन होता है कि कहीं आउटिंग की जाए.
Read more »
इस सुपरस्टार ने फैलाई थी आशा पारेख से शादी की फैलाई थी अफवाह, शत्रुघ्न सिन्हा ने भी की थी अपमानजनक टिप्पणीअरबाज खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला टॉक शो द इनविंसिबल्स सीरीज सीजन 2 का नया प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख बतौर गेस्ट नजर आ रही हैं
Read more »
