Love and Relationship tips: रिलेशनशिप कोच जवाल भट्ट ने कुछ खास बातें बताई हैं. अगर डेटिंग के शुरुआती दौर में आपको अपने पार्टनर में ये बातें नजर आएं, तो अपने फैसले पर एक बार फिर विचार करें.
Early Dating Tips : प्यार दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास होता है. लेकिन कई बार प्यार में होने पर लोग कई ऐसी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसके चलते उन्हें आगे चलकर परेशानी और दुख झेलना पड़ता है. जबकि अगर रिश्ते के शुरुआती दौर में ही इन बातों पर गौर किया जाए, तो आप बाद में होने वाले हार्ट ब्रेक के दर्द से खुद को बचा सकते हैं.
रिलेशनशिप कोच और लेखक जवाल भट्ट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने कुछ ऐसी ही जरूरी बातें बताई हैं.जवाल भट्ट का कहना है कि रिश्ते में कुछ 'रेड फ्लैग्स' होते हैं, जो हमें ये बताने में मदद कर सकते हैं कि हम जिस शख्स के साथ हैं, वो हमारे लिए सही है या नहीं. इन रेड फ्लैग्स को पहचानकर आप अपने लिए सही फैसला ले सकते हैं और आगे चलकर हार्ट ब्रेक के दर्द से बच सकते हैं. तो आइए जानते हैं वो 10 रेड फ्लैग्स, जो रिश्ते के शुरुआती दौर में ही आपको सतर्क कर सकते हैं.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});इन 10 बातों को न करें नजरअंदाज खुद को लेकर बुरा महसुस कराना रिलेशनशिप कोच बताते हैं, अगर रिश्ते की शुरुआत में ही आपका पार्टनर आपको खुद के लिए बुरा महसूस करा रहा है, तो वो शख्स आपके लिए सही नहीं है. यानी अगर उनके साथ होने पर आप खुद को छोटा या खराब महसूस करते हैं, तो इस तरह के रिश्ते को चुनने से बचें.क्या Pimple Patch से सच में ठीक हो जाते हैं पिंपल? स्किन एक्सपर्ट्स से जानें चेहरे पर ये पैच लगाना सही है या नहींआपको अनसुना करना अगर कोई शख्स हर बार आपकी बातों को काट रहा है या आपको अनसुना कर रहा है, तो उनके साथ आगे रिश्ता बनाने से बचें. ऐसे रिश्ते में रहने पर आपको आगे चलकर केवल परेशानी ही मिलने वाली है.आपमें दिलचस्पी न लेनाकिसी भी रिश्ते में एक-दूसरे को जानना बेहद जरूरी है. इसके लिए जरूरी है कि आपका पार्टनर आपकी बातों में दिलचस्पी दिखाए और आपको सुनने की कोशिश करे. हालांकि, अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि सामने वाला शख्स केवल आपकी बातों का ही जवाब दे रहा है. इससे अलग वो आपके बारे में कुछ भी जानने की कोशिश नहीं करता है, तो इस रिश्ते को आगे बढ़ाने से रुकें. रिलेशनशिप कोच इस आदत को रिश्ते में रेड फ्लैग बताते हैं.हमेशा बेफिक्र रहनाअगर आपका पार्टनर हर समय रिश्ते में बेफिक्री दिखाता है. हमेशा अपने मन मुताबिक ही आपसे मिलता या बातचीत करता है, साथ ही लंबे समय तक आपके संपर्क में नहीं रहता है, तो रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले एक बार और विचार करें. मिलने में टालमटोल करना अगर सामने वाला शख्स कभी भी खुद से मिलने का प्लान नहीं बना रहा है, वहीं आपके बुलाने पर अक्सर बातों को घुमा देता है. तो ये भी रिलेशनशिप में बड़ा रेड फ्लैग हो सकता है.बहुत जल्दी पजेसिव होना अगर शख्स केवल 2-3 हफ्तों के अंदर ही आपके ऊपर हक जमाने लगे या आपको लेकर बहुत अधिक पजेसिव नजर आए, तो ये अच्छा साइन नहीं है. इस तरह के रिश्ते में आने से पहले चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करें.बहुत जल्दी प्यार जतानारिश्ते में प्यार जरूरी है. हालांकि, अगर आप हाल फिलहाल में ही किसी रिश्ते में बंधे हैं और आपको लग रहा है कि आपका पार्टनर बहुत जल्दी-जल्दी चीजें कर रहा है या बिना आपको जानें और समझे आपके साथ फ्यूचर प्लान करने की बातें कर रहा है, तो ये लव बॉम्बिंग का साइन हो सकता है. इस स्थिति में भी थोड़े सचेत रहें.पास्ट रिलेशनशिप अगर शख्स बार-बार अपने एक्स की बातें करता है या आपकी तुलना अपने एक्स से करता है, तो इसका मतलब है कि वो अब तक आगे नहीं बढ़ पाया है. बातचीत शुरू न करना अगर हमेशा आपको ही पहल करनी पड़ती है और वो कभी खुद से बात नहीं शुरू करते हैं, तो इसे लेकर उनसे खुलकर बात करें और बातचीत के आधार पर आगे कोई भी फैसला लें. आपकी सीमाओं का सम्मान न करना अगर आप 'ना' कहते हैं और फिर भी वो जबरदस्ती अपनी बात मनवाने की कोशिश करते हैं, तो ये भी रिश्ते के लिए अच्छा साइन नहीं है. View this post on InstagramA post shared by Javal Bhatt | Relationship Coach, Motivator, Writer इन 10 बातों पर ध्यान देकर आप अपने लिए चीजों को बेहतर तरीके से चुन सकते हैं. अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Love And Relationship Tips Red Flag In Relationship Warning Signs Of Unhealthy Relationship Love News Relationship News Lifestyle News लव रिलेशनशिप टिप्स लाइफस्टाइल न्यूज Relationship Relationship Tips Dating Dating Tips Breakup Healing Move On Attachment Style
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
‘बदलापुर’ के 10 साल : नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया, किरदार के लिए कैसे किया खुद को तैयार‘बदलापुर’ के 10 साल : नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया, किरदार के लिए कैसे किया खुद को तैयार
Read more »
सही से बताएगा भी नहीं, और चुपके से आ धमकेगा साइलेंट हार्ट अटैक, कैसे पहचानें इशारे?Silent Heart Attack Warning Signs: साइलेंट हार्ट अटैक की ट्रीटमेंट में देरी करना खतरनाक हो सकता है, इसलिए कुछ वॉर्निंग साइन को नजरअंदाज करना खतरे से खेलना साबित हो सकता है.
Read more »
संगम में नाव चलाने के लिए किससे लेनी होती है इजाजत,कैसे माफिया करता है मनमानीप्रयागराज में नाव चलाने के लिए किससे लेनी होती है अनुमति, कैसे माफिया करता है मनमानी
Read more »
गर्मियों में इस तरह खाएं खीरा, कोलेस्ट्रॉल की हो जाएगी छुट्टी, मिलेगा 2X फायदा भी!Benefits Of Cucumber: गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडक देने वाले फूड्स की जरूरत बढ़ जाती है और खीरा इस मामले में किसी सुपरफूड से कम नहीं है.
Read more »
HSRP Benifits: अभी तक नहीं लगी गाड़ी में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट? जान लें इसके फायदेHSRP: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट आपके वाहन के लिए कितनी जरूरी है इसके बारे में अगर आप अब तक नहीं जानते हैं तो हम इसके बारे में विस्तार से बता देते हैं.
Read more »
कब और कैसे खाएं खीराखीरा सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन अगर इसे सही समय पर ना खाया जाए तो इससे नुकसान भी हो सकता है। यहां जानिए रात में क्यों नहीं खाना चाहिए खीरा।
Read more »
