रिलायंस इंडस्ट्रीज ने खरीदी 50 लाख बैरल ईरानी क्रूड

व्यापार News

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने खरीदी 50 लाख बैरल ईरानी क्रूड
रिलायंसईरानी तेलक्रूड ऑयल
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 19 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 28%
  • Publisher: 51%

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अमेरिकी प्रतिबंधों में अस्थायी छूट के बाद 50 लाख बैरल ईरानी कच्चा तेल खरीदा है। यह खरीद 2019 के बाद पहली बार है। रिपोर्ट के अनुसार, तेल की कीमत आईसीई ब्रेंट फ्यूचर्स के मुकाबले प्रीमियम पर तय की गई थी। यह छूट 30 दिनों के लिए दी गई है, जिसके तहत पहले से मौजूद ईरानी तेल की खरीद की जा सकती है।

नई दिल्‍ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 50 लाख बैरल ईरानी कच्चा तेल खरीदा है। अमेरिका ने ईरानी क्रूड की खरीद पर प्रतिबंध ों में टेम्परेरी छूट दी है। इसी के बाद मुकेश अंबानी के नेतृत्‍व वाली इस कंपनी ने यह खरीदारी की है। रिलायंस दुनिया का सबसे बड़ा रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स चलाती है। प्रतिबंध ों में छूट दिए जाने के कुछ ही दिनों बाद ईरानी तेल खरीदा गया है। रॉयटर्स ने मंगलवार को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। 2019 के बाद यह ईरानी तेल की पहली खरीद है। खबरों के मुताबिक, यह कार्गो नेशनल ईरानी ऑयल कंपनी से खरीदा गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस कच्चे तेल की कीमत आईसीई ब्रेंट फ्यूचर्स के मुकाबले लगभग 7 डॉलर प्रति बैरल ज्‍यादा तय की गई थी। यह भी बताया गया है कि अभी यह तुरंत साफ नहीं है कि इस तेल की डिलीवरी कब होगी।30 द‍िन की म‍िली छूट के बाद हुई खरीद यह खरीद ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध ों पर 30-दिन की छूट के बाद हुई है। पिछले हफ्ते ट्रंप प्रशासन ने इसका ऐलान किया था। इसके तहत समंदर में पहले से मौजूद ईरानी तेल को खरीदने की अनुमति दी गई है। यह छूट 20 मार्च या उससे पहले जहाजों पर लादे गए और 19 अप्रैल तक उतारे जाने वाले तेल पर लागू होती है। इसमें प्रतिबंध ों के दायरे में आने वाले जहाजों पर लदी खेप भी शामिल है। इस कदम से खरीदारों के लिए ईरानी कच्चे तेल तक पहुंचने का एक छोटा सा मौका खुल गया है, जो अमेरिकी प्रतिबंध ों के कारण औपचारिक बाजारों से काफी हद तक गायब था।2019 से भारत में नहीं आया ईरानी तेल यह सौदा मई 2019 के बाद भारत की ओर से ईरानी तेल की पहली खरीद है। मई 2019 में जब वॉशिंगटन ने तेहरान पर फिर से प्रतिबंध लगा दिए थे, तब भारत ने ईरानी तेल का आयात रोक दिया था। हाल के सालों में ईरानी कच्चा तेल मुख्य रूप से चीन की स्वतंत्र रिफाइनरियों को बेचा गया है। प्रतिबंध ों से बचने के लिए अक्सर इस तेल को दूसरे देशों का बताकर बेचा जाता रहा है। रिलायंस का यह सौदा प्रतिबंध ों में छूट मिलने के बाद भारतीय रिफाइनरियों की ओर से तेल खरीदने के तरीकों में आए बदलाव के बीच हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की ओर से सप्‍लाई की कमी को दूर करने के लिए प्रतिबंध ों में ढील दिए जाने के बाद भारतीय रिफाइनरियों ने इस महीने 4 करोड़ बैरल से ज्‍यादा रूसी कच्चा तेल खरीदा है।चीन ईरानी तेल का सबसे बड़ा खरीदारसोमवार को केप्‍लर कहा कि अमेरिका की ओर से 30-दिन की छूट देने के फैसले से खरीदारों की संख्या में तुरंत कोई खास बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं है। केप्‍लर डेटा और एनालिटिक्स फर्म है जो ग्‍लोबल कमोडिटी फ्लो और एनर्जी मार्केट पर नजर रखती है। फर्म ने कहा, 'हालांकि, ज्‍यादातर देशों को ईरानी तेल खरीदने के लिए 30-दिन की छूट देने का अमेरिकी फैसला कीमतों को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है। लेकिन, निकट भविष्य में सप्‍लाई में होने वाली बढ़ोतरी सीमित ही रहने की संभावना है।'फर्म ने आगे कहा, 'चीन अभी भी ईरानी तेल का सबसे बड़ा खरीदार बना हुआ है। उसने फरवरी में 1.

57 मिलियन बैरल प्रतिदिन और मार्च में अब तक 1.48 mbd तेल का आयात किया है। चीन के भंडारण में मौजूद लगभग 30 मिलियन बैरल कच्चे तेल का इस्तेमाल वहां की सरकारी रिफाइनरियां कर सकती हैं। लेकिन, पेमेंट, शिपिंग और आपसी भरोसे से जुड़ी मौजूदा बाधाओं के कारण नए खरीदारों के आगे आने की संभावना कम है। इससे तेल का प्रवाह मौजूदा चैनलों के जरिये ही केंद्रित रहने की उम्मीद है।'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

रिलायंस ईरानी तेल क्रूड ऑयल अमेरिका प्रतिबंध

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

The 50 Winner: शिव ठाकरे बने 'द 50' के विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपयेThe 50 Winner: शिव ठाकरे बने 'द 50' के विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपयेरियलिटी शो &39;द 50&39; का समापन हो गया है। हफ्तों की कड़ी टक्कर और मनोरंजक एपिसोड के बाद इस शो को अपना विजेता मिल गया है। शुरुआत में इस शो में टेलीविजन, सोशल मीडिया
Read more »

'धुरंधर' सितारों को पछाड़कर The 50 के विनर बने शिव ठाकरे, फैन की खुली किस्मत, मिले 50 लाख'धुरंधर' सितारों को पछाड़कर The 50 के विनर बने शिव ठाकरे, फैन की खुली किस्मत, मिले 50 लाखद 50 का ग्रैंड फिनाले हो चुका है. शिव ठाकरे शो के विनर बने हैं. शिव ने सभी को पछाड़कर जीत का परचम लहराया. शिव की जीत से उनके एक लकी फैन की खिस्मत खुल गई है, क्योंकि फैन को 50 लाख की प्राइज मनी मिली है.
Read more »

The 50 Winner: फैजू को पछाड़ शिव ठाकरे ने जीती शो की ट्रॉफी, लकी फैन को मिली 50 लाख की प्राइज मनीThe 50 Winner: फैजू को पछाड़ शिव ठाकरे ने जीती शो की ट्रॉफी, लकी फैन को मिली 50 लाख की प्राइज मनीThe 50 Winner: रियलिटी शो द 50 के विजेता का ऐलान हो गया है। बिग बॉस के फर्स्ट रनर-अप रहे शिव ठाकरे ने द 50 की ट्रॉफी अपने नाम की।
Read more »

गाजियाबाद: हरनंदीपुरम में GDA की मेगा योजना, 50-50 हेक्टेयर के सेक्टरों में बसेगी हाईटेक टाउनशिपगाजियाबाद: हरनंदीपुरम में GDA की मेगा योजना, 50-50 हेक्टेयर के सेक्टरों में बसेगी हाईटेक टाउनशिपGhaziabad Harnandipuram project: गाजियाबाद में हरनंदीपुरम हाईटेक टाउनशिप का ब्लूप्रिंट तैयार हो गया है। GDA इस परियोजना को 50-50 हेक्टेयर के सेक्टरों में विकसित करेगा, जहां हर ब्लॉक में मिनी सिटी जैसी सुविधाएं होंगी।
Read more »

पांच हजार के विवाद में हत्या: ग्रेटर नोएडा में दोषी सुबोध को आजीवन कारावासपांच हजार के विवाद में हत्या: ग्रेटर नोएडा में दोषी सुबोध को आजीवन कारावासग्रेटर नोएडा अदालत ने कार सौदे के 5000 रुपये के विवाद में हुई हत्या के मामले में सुबोध को आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
Read more »

यूपी के लिए खुशखबरी! 50 हजार युवाओं के रोजगार का रास्ता साफ, सीएम योगी ने कर दी ये व्यवस्थायूपी के लिए खुशखबरी! 50 हजार युवाओं के रोजगार का रास्ता साफ, सीएम योगी ने कर दी ये व्यवस्थामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 45 कंपनियों को प्रोत्साहन और 62 को लेटर ऑफ कंफर्ट दिए। इससे उत्तर प्रदेश में लगभग ₹50,000 करोड़ का निवेश आएगा, जिससे 50 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 03:10:31