मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप-10 कंपनियां सोर्स: BSE (25 जुलाई, 2025)
हफ्ते के शुरुआती 3 दिन में बाजार में तेजी रही लेकिन आखिर को दो दिन में यह 1,264 अंक गिरा। ऐसे में यह लगातार चौथा हफ्ता है जब बाजार में नेट गिरावट रही है। इस हफ्ते के कारोबार में देश की सबसे वैल्युएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू ₹1,14,688 करोड़ रुपए कम हो गई है। अब कंपनी की वैल्यू ₹18.
84 लाख करोड़ रुपए रह गई है। पिछले हफ्ते यह ₹19.99 लाख करोड़ थी। मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप-10 कंपनियों में से 6 की कंबाइंड वैल्यूएशन 2.22 लाख करोड़ रुपए कम हो गई है। इसमें रिलायंस के अलावा, इंफोसिस की वैल्यू ₹29,475 करोड़, LIC की वैल्यू ₹23,086 करोड़ और TCS की ₹20,080 करोड़ गिरी है।इस हफ्ते बैंकिंग शेयरों में ज्यादा ग्रोथ रहा। जिसके चलते देश के टॉप-3 बैंकों की वैल्यू ₹82,661 करोड़ रुपए बढ़ी है। इस दौरान टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के शेयरों की भी खरीदारी रही। इस दौरान एयरटेल की वैल्यू ₹20,841 करोड़ रुपए बढ़कर ₹11.05 लाख करोड़ रुपए हो गई है।मार्केट कैप किसी भी कंपनी के टोटल आउटस्टैंडिंग शेयरों यानी वे सभी शेयर जो फिलहाल उसके शेयरहोल्डर्स के पास हैं, उनकी वैल्यू है। इसका कैलकुलेशन कंपनी के जारी शेयरों की कुल संख्या को उनकी कीमत से गुणा करके किया जाता है।मान लीजिए... कंपनी 'A' के 1 करोड़ शेयर मार्केट में लोगों ने खरीद रखे हैं। अगर एक शेयर की कीमत 20 रुपए है, तो कंपनी की मार्केट वैल्यू 1 करोड़ x 20 यानी 20 करोड़ रुपए होगी। कंपनियों की मार्केट वैल्यू शेयर की कीमतों के बढ़ने या घटने के चलते बढ़ता-घटता है। इसके और कई कारण हैं...मजबूत वित्तीय प्रदर्शन:पॉजिटीव न्यूज या इवेंट-मार्केट सेंटिमेंट- बुलिश मार्केट ट्रेंड या सेक्टर स्पेसिफिक उम्मीद जैसे IT सेक्टर में तेजी का अनुमान निवेशकों के आकर्षित करता है।यदि कोई कंपनी हाई प्राइस पर नए शेयर जारी करती है, तो वैल्यू में कमी आए बिना मार्केट कैप बढ़ जाता है।मांग में कमी के चलते शेयरों की प्राइस गिरती है, इसका सीधा असर मार्केट कैप पर होता है।किसी वित्त वर्ष या तिमाही में कमाई-रेवेन्यू घटने, कर्ज बढ़ने या घाटा होने से निवेशक शेयर बेचते हैं।स्कैंडल, कानूनी कार्रवाई, प्रोडक्ट फेल्योर या लीडरशिप से जुड़ी कोई भी नकारात्मक खबर निवेश को कम करता है।मंदी, ब्याज दरों में बढ़ोतरी और बेयरिश यानी नीचे जाता मार्केट शेयरों को गिरा सकता है।यदि कोई कंपनी शेयरों को वापस खरीदती है या प्राइवेट हो जाती है, तो आउटस्टैंडिंग शेयरों की संख्या कम हो जाती है।रेगुलेटरी चेंज, टेक्नोलॉजिकल डिसरप्शन या किसी सेक्टर की घटती डिमांड के चलते शेयरों की मांग घटती है।बड़ा मार्केट कैप कंपनी को मार्केट से फंड जुटाने, लोन लेने या अन्य कंपनी एक्वायर करने में मदद करता है। वहीं, छोटे या कम मार्केट कैप से कंपनी की फाइनेंशियल डिसीजन लेने की क्षमता कम हो जाती है।मार्केट कैप बढ़ने से निवेशकों को डायरेक्ट फायदा होता है। क्योंकि उनके शेयरों की कीमत बढ़ जाती है। वही, गिरावट से नुकसान हो सकता है, जिससे निवेशक शेयर बेचने का फैसला ले सकते हैं।अगर TCS का मार्केट कैप ₹12.43 लाख करोड़ से बढ़ता है, तो निवेशकों की संपत्ति बढ़ेगी, और कंपनी को भविष्य में निवेश के लिए ज्यादा पूंजी मिल सकती है। लेकिन अगर मार्केट कैप गिरता है तो इसका नुकसान हो सकता है।मार्केट कैप का इस्तेमाल कंपनियों के शेयरों को कैटेगराइज करने के लिए किया जाता है, ताकि निवेशकों को उनके रिस्क प्रोफाइल के अनुसार उन्हें चुनने में मदद मिले। जैसे लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप कंपनियां। किसी कंपनी के शेयर में मुनाफा मिलेगा या नहीं इसका अनुमान कई फैक्टर्स को देख कर लगाया जाता है। इनमें से एक फैक्टर मार्केट कैप भी होता है। निवेशक मार्केट कैप को देखकर पता लगा सकते हैं कि कंपनी कितनी बड़ी है। कंपनी का मार्केट कैप जितना ज्यादा होता है, उसे उतनी ही अच्छी कंपनी माना जाता है। डिमांड और सप्लाई के अनुसार स्टॉक की कीमतें बढ़ती और घटती है। इसलिए मार्केट कैप उस कंपनी की पब्लिक पर्सीवड वैल्यू होती है।हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 721 अंक गिरकर 81,463 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 225 अंक की गिरावट रही, ये 24,837 के स्तर पर बंद हुआ। बजाज फाइनेंस का शेयर 4.78% गिरा। पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा और बजाज फिनसर्व समेत 15 शेयरों में 1% से 2.6% तक की गिरावट रही। वहीं, NSE के मीडिया इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.61%, सरकारी बैंकिंग में 1.70%, मेटल में 1.64%, IT में 1.42% और ऑटो में 1.27% की गिरावट रही। फार्मा 0.54% ऊपर बंद हुआ।SBI ने 2 रुपए में लिया था शेयर अब इसकी वैल्यू ₹800; 30 जुलाई को ओपन हो रहा ऑफरनहीं कराने पर खाते से लेन-देन करने में आ सकती है परेशानी, यहां जानें KYC की प्रोसेससंजय की मौत के बाद मां बोलीं-जबरन डॉक्यूमेंट्स साइन करवाए; कंपनी में इनकी 28% हिस्सेदारीCEO के साथ रोमांस करती दिखीं HR हेड का इस्तीफा, Intel इस साल 24,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी
Country Top-10 Companies Market Cap Life Insurance Corporation Of India LIC HDFC Bank ITC
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
टॉप-10 कंपनियों में 9 की वैल्यू ₹2.35 लाख करोड़ बढ़ी: रिलायंस-एयरटेल टॉप गेनर, इंफोसिस की वैल्यू ₹5,495 गिर...Market Capitalization, Or Market Cap How To Calculate Explained; What is the market valuation of Bharti Airtel, ICICI Bank, HDFC Bank? मार्केट वैल्यूएशन के लिहाज से देश की टॉप-10 कंपनियों में से 9 की वैल्यू इस हफ्ते के कारोबार में 2,34,565.53 करोड़ रुपए (₹2.
Read more »
शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 का मार्केट कैप 2.34 लाख करोड़ रुपए बढ़ाशीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 का मार्केट कैप 2.34 लाख करोड़ रुपए बढ़ा
Read more »
टॉप-10 कंपनियों में 6 की वैल्यू ₹70,326 करोड़ कम हुई: रिलायंस का मार्केट कैप ₹15,359 करोड़ बढ़कर ₹20.67 लाख...India's Top Companies Market Capitalization [06/07/2025] ; मार्केट वैल्यूएशन के लिहाज से देश की टॉप-10 कंपनियों में से 6 की वैल्यू इस हफ्ते के कारोबार में 70,326 करोड़ रुपए कम हुई है
Read more »
TCS की वैल्यू इस हफ्ते ₹56,279 करोड़ कम हुई: HUL की ₹42,363 करोड़ बढ़ी, टॉप-10 कंपनियों में 8 का मार्केट कै...India's Top Companies Market Capitalization [12/07/2025] ; मार्केट वैल्यूएशन के लिहाज से देश की टॉप-10 कंपनियों में से 8 की वैल्यू इस हफ्ते के कारोबार में 2,07,502 करोड़ रुपए (₹2.08 लाख करोड़) कम हुई है।
Read more »
टॉप-10 कंपनियों में 6 की वैल्यू ₹94,434 करोड़ कम हुई: TCS का मार्केट कैप ₹27,335 करोड़ गिरा, SBI का ₹13,208...India's Top Companies Market Capitalization [18/07/2025] ; मार्केट वैल्यूएशन के लिहाज से देश की टॉप-10 कंपनियों में से 6 की वैल्यू इस हफ्ते के कारोबार में 94,434 करोड़ रुपए कम हुई है। इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज टॉप लूजर रही।
Read more »
रिलायंस से लेकर इंफोसिस तक... एक हफ्ते में 940000000000 रुपये का नुकसान, क्यों आई मार्केट कैप में गिरावट?Market Cap of Top Companies: देश की टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों में से कई को पिछले हफ्ते नुकसान हुआ। इनका मार्केट कैप 94 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा गिर गया।
Read more »
