रिफ्यूजी कैंप में जन्म, गलत केस में 23 साल जेल... जानिए याह्या सिनवार कैसे बना हमास का खूंखार बॉस

Hamas Chief Yahya Sinwar News

रिफ्यूजी कैंप में जन्म, गलत केस में 23 साल जेल... जानिए याह्या सिनवार कैसे बना हमास का खूंखार बॉस
IsraelHamas
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 253 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 111%
  • Publisher: 63%

इजरायल की सेना ने गुरुवार को उत्तरी गाजा में हमास के ठिकानों को निशाना बनाया. इजरायल ने गाजा पट्टी में हवाई हमले किए. इनमें से इस एयर स्ट्राइक में हमास के चीफ याह्या सिनवार (Yahya Sinwar) की मौत हो गई. इजरायल के विदेश मंत्री काट्ज ने सिनवार की मौत की पुष्टि की है. फिलहाल हमास की तरफ से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है.

इजरायल की सेना ने गुरुवार को उत्तरी गाजा में हमास के ठिकानों को निशाना बनाया. इजरायल ने गाजा पट्टी में हवाई हमले किए. इनमें से इस एयर स्ट्राइक में हमास के चीफ याह्या सिनवार की मौत हो गई. इजरायल के विदेश मंत्री काट्ज ने सिनवार की मौत की पुष्टि की है.

फिलहाल हमास की तरफ से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है. याह्या सिनवार ने जीवन के 23 साल इजरायल की जेलों में बिताए थे और वह इजरायल की भाषा संस्कृति और समाज के बारे में गहरी समझ रखता था. सिनवार ने अधिक हिंसक तरीकों से फिलिस्तीनी मुद्दे को उठाने की का पक्षधर था. याह्या सिनवार का पूरा नाम याह्या इब्राहिम हसन सिनवार है. उसका जन्म गाजा पट्टी के दक्षिणी इलाके में खान यूनिस के रिफ्यूजी कैंप में हुआ था. जब 1948 में इजरायल अस्तित्व में आया, तब हजारों फिलिस्तीनियों को उनके पुश्तैनी घरों से निकाला गया. इनमें याह्या सिवार का परिवार भी शामिल था. सिनवार के मां-बाप इसके बाद गाजा में शरणार्थी बन गए थे. सन 1989 में 19 साल की उम्र में सिनवार पर हत्या का आरोप लगा था. दो इजरायली सैनिकों की हत्या के आरोप साबित भी नहीं हुआ था, लेकिन उसे आजीवन कारावास की सजा सुना दी गई थी. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});इजरायल की जेलों और हमास के आंतरिक सुरक्षा तंत्र में काम करते हुए आगे बढ़ा याह्या सिनवार फिलीस्तीनी हमास समूह के नेता के रूप में उभरा था. उसने इस क्षेत्र में युद्ध भड़काने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. सिनवार हमास के उन नेताओं में से था जिन पर पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास के हमले की साजिश रचने का आरोप है. कहा जाता है कि वह तब गाजा के नीचे आतंकवादियों द्वारा बनाए गए सुरंगों के नेटवर्क में छिपा हुआ था.इजरायल की एयरस्ट्राइक में हमास चीफ याह्मा सिनवार की मौत, IDF ने किया दावाइजरायल ने गुरुवार को पहले कहा था कि वह इस बात की जांच कर रहा है कि क्या उसके गाजा ऑपरेशन में 61 साल का यह्या सिनवार मारा गया है. हालांकि बाद में इजरायल के विदेश मंत्री काट्ज ने सिनवार की मौत की पुष्टि कर दी. सिनवार का मारा जाना हमास के लिए एक बड़ा झटका है. हनीया की हत्या के बाद बना हमास का नेता पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमले के दौरान याह्या सिनवार गाजा में हमास का प्रमुख नेता था, लेकिन अगस्त में राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हनीया की हत्या के बाद वह हमास का सबसे बड़ा नेता बन गया था. तेहरान में 31 जुलाई को हनीया की हत्या हो गई थी जिसके लिए इजरायल को दोषी ठहराया गया, जबकि इजरायल ने कभी भी हनीया की हत्या का दावा नहीं किया. जुलाई में ही इजरायल ने कहा कि उसने हमास के सैन्य नेता मोहम्मद डेफ को मार दिया, लेकिन हमास ने कभी भी डेफ की मौत की पुष्टि नहीं की.हमास के सदस्य अबू अब्दुल्ला के अनुसार याह्या सिनवार एक उत्कृष्ट सुरक्षा ऑपरेटर था, जिसने उसके साथ कई साल इजरायल की जेलों में बिताए थे. पेरिस में अरब सेंटर फॉर रिसर्च एंड पॉलिटिकल स्टडीज की लीला सेरात के मुताबिक सात अक्टूबर के हमले की योजना बनाने में शायद एक या दो साल लगे, लेकिन इसने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया और जमीन पर शक्ति संतुलन को बदल दिया. हमास के हितों की रक्षा के लिए अड़ियलअबू अब्दुल्ला ने सिनवार के बारे में कहा था कि, "वह बहुत शांति से निर्णय लेता है, लेकिन जब हमास के हितों की रक्षा की बात आती है तो वह अड़ियल हो जाता है."  दक्षिणी गाजा के खान यूनिस शरणार्थी शिविर में जन्मा याह्या सिनवार हमास में तब शामिल हुआ था जब शेख अहमद यासीन ने 1987 में पहली फिलिस्तीनी इंतिफादा की शुरुआत के समय इस समूह का गठन किया था.याह्या सिनवार ने इसके अगले साल हमास के आंतरिक सुरक्षा तंत्र की स्थापना की थी. वह इजरायल को सूचनाएं देने के आरोपी फिलिस्तीनियों को बाहर निकालने, निर्दयतापूर्वक दंडित करने और कभी-कभी मार डालने का काम करने वाली एक खुफिया यूनिट का नेतृत्व करता रहा. इजरायली मीडिया में प्रकाशित सुरक्षा अधिकारियों से पूछताछ के एक दस्तावेज के अनुसार, सिनवार ने खान यूनिस कब्रिस्तान में केफियेह स्कार्फ से एक कथित सहयोगी का गला घोंटने का दावा किया था.इजरायली संस्कृति और समाज की गहरी समझसिनवार गाजा पट्टी में स्थित इस्लामिक यूनिवर्सिटी से स्नातक था. उसने इजरायली जेलों में 23 साल बिताए थे और इस दौरान उसने हिब्रू भाषा सीखी थी. कहा जाता है कि उसे इजरायली संस्कृति और समाज की गहरी समझ थी.'ये वैसी बिल्कुल नहीं हैं, जैसी हमने गाजा...' : इजरायल ने हिजबुल्लाह की सुरंग का वीडियो किया शेयरयाह्या सिनवार 2011 में इजरायली सैनिक गिलाद शालिट के बदले रिहा किए गए 1,027 फिलिस्तीनियों में सबसे वरिष्ठ था. तब वह दो इजरायली सैनिकों की हत्या के लिए चार आजीवन कारावास की सजा काट रहा था. बाद में सिनवार गाजा में मूवमेंट का नेतृत्व संभालने से पहले हमास की सैन्य शाखा, एज़ेदीन अल-क़स्साम ब्रिगेड में वरिष्ठ कमांडर बनाया गया था.सिनवार ने अधिक हिंसक तरीकों से फिलिस्तीनी मुद्दे को उठाने को प्राथमिकता दी, जबकि उसके पूर्ववर्ती हनीया ने हमास का दुनिया के सामने एक उदार चेहरा पेश करने के प्रयासों को प्रोत्साहित किया था. कहा जाता है कि याह्या सिनवार ने गाजा पट्टी, महमूद अब्बास की फतह पार्टी द्वारा नियंत्रित पश्चिमी तट और पूर्वी यरुशलम को एक साथ लाकर एक संयुक्त फिलिस्तीनी राज्य के लिए प्रयास किया था.गाजा में मारे गए 42 हजार से अधिक लोगइजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पिछले साल 7 अक्टूबर को हुए हमले के बाद गाजा युद्ध छिड़ जाने पर कहा था, "हमास का प्रत्येक सदस्य मरा हुआ है." इजरायली आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार हमास के हमले से इजरायल में 1,206 लोगों की मौत हुई, जिसमें बंधकों की हत्याएं भी शामिल हैं. हमास की ओर से संचालित गाजा पट्टी के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, गाजा में इजरायल के जवाबी अभियान में 42,438 लोग मारे गए हैं, जिनमें से अधिकांश आम नागरिक हैं.यह भी पढ़ें -दाएफ-हानिया के बाद अब याह्या सिनवार की भी मौत, इजरायल ने ढेर किए हमास और हिज्बुल्लाह के ये कमांडरगाजा के उत्तरी एनक्लेव में इजरायली सेना आगे बढ़ रही, हमलों में 19 लोगों की मौत

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Israel Hamas

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

तेल अवीव: हमास का नेता याह्या सिनवार जिंदा हैतेल अवीव: हमास का नेता याह्या सिनवार जिंदा हैकतर के मध्यस्थों से संपर्क स्थापित करने के बाद हमास के प्रमुख याह्या सिनवार जीवित हैं। हाल ही में कई सप्ताह तक मारे जाने की अटकलें चल रही थीं।
Read more »

इज़राइल में बंधकों की रिहाई की मांग, IDF मुख्यालय पर प्रदर्शनइज़राइल में बंधकों की रिहाई की मांग, IDF मुख्यालय पर प्रदर्शनएक साल से अधिक समय से चल रहे इस्राइल-हमास संघर्ष में, हमास ने कई नागरिकों को बंधक बना रखा है। इसको लेकर इज़राइल में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहा है।
Read more »

हमास का चीफ याह्या सिनवार मारा गया? गाजा ऑपरेशन में मारे गए तीन आतंकी, इजरायली सेना ने कही बड़ी बातहमास का चीफ याह्या सिनवार मारा गया? गाजा ऑपरेशन में मारे गए तीन आतंकी, इजरायली सेना ने कही बड़ी बातइजरायल ने गाजा में एक बड़ा हमला किया है। इस हमले में हमास के चीफ याह्या सिनवार के मौत की जांच की जा रही है। इजरायल का कहना है कि वह अभी इसकी पुष्टि नहीं कर सकता कि क्या मारा गया आतंकी याह्या सिनवार ही है या नहीं। हालांकि सोशल मीडिया पर याह्या सिनवार जैसे ही एक शख्स की फोटो आई...
Read more »

क्या गाजा में हुई एयरस्ट्राइक में मारा गया हमास चीफ याह्मा सिनवार? IDF ने कहा- DNA टेस्ट से करेंगे कंफर्मक्या गाजा में हुई एयरस्ट्राइक में मारा गया हमास चीफ याह्मा सिनवार? IDF ने कहा- DNA टेस्ट से करेंगे कंफर्मइजरायली सेना के अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई थी. बहुत मुमकिन है कि इस एयरस्ट्राइक में हमास का चीफ याह्या सिनवार भी मारा गया है. हमास के 3 लड़ाकों की लाशें मिली हैं. इनमें से एक लाश याह्या सिनवार की हो सकती है. फिलहाल इसकी तस्दीक की जा रही है.
Read more »

Hamas leader Yahya Sinwar: ग़ज़ा में इसराइली हमले में मारे गए हमास के नेता याह्या सिनवारHamas leader Yahya Sinwar: ग़ज़ा में इसराइली हमले में मारे गए हमास के नेता याह्या सिनवारइसराइली विदेश मंत्री ने कहा है कि 7 अक्तूबर को इसराइल पर हमले के मास्टरमाइंड याह्या सिनवार की इसराइली हमले में मौत हो गई है.
Read more »

क्या हमास का टॉप लीडर याह्या सिनवार इजरायली अटैक में मारा गया, जानिए गाजा में ऑपरेशन में क्या हुआक्या हमास का टॉप लीडर याह्या सिनवार इजरायली अटैक में मारा गया, जानिए गाजा में ऑपरेशन में क्या हुआइजरायली डिफेंस फोर्सेस ने गाजा पट्टी में किए गए एक ऑपरेशन में हमास चीफ याह्या सिनवार समेत तीन आतंकवादी मार दिए हैं। इजरायली सेना ने इसकी पुष्टि कर दी है। सिनवार ने पिछले साल इजरायली हमले की साजिश रची थी और वह इजरायली जेल में भी रह चुका है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:02:28