रिपोर्ट में खुलासाः देश में लटके पड़े हैं 366 प्रोजेक्‍ट्स, 33 खरब रुपए बढ़ी लागत!

United States News News

रिपोर्ट में खुलासाः देश में लटके पड़े हैं 366 प्रोजेक्‍ट्स, 33 खरब रुपए बढ़ी लागत!
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 52 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 24%
  • Publisher: 63%

रिपोर्ट: देश में लटके पड़े हैं 366 प्रोजेक्‍ट्स, औसतन 46 महीने की देरी, 33 खरब रुपये तक बढ़ी लागत

रिपोर्ट: देश में लटके पड़े हैं 366 प्रोजेक्‍ट्स, औसतन 46 महीने की देरी, 33 खरब रुपये तक बढ़ी लागत जनसत्ता ऑनलाइन March 3, 2019 4:29 PM रिपोर्ट के अनुसार, देश की तरक्की में इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र अहम भूमिका निभाएगा। केन्द्र सरकार देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की दिशा में काफी प्रयास कर रही है, लेकिन एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि देश में बड़ी संख्या में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट अधर में लटके हुए हैं, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को बड़ी चपत लग रही है। प्रॉपर्टी कंसल्टेंट ANAROCK और भारत की एसोसिएशन ऑफ इंफ्रास्ट्रक्चर इंडस्ट्री ने एक रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट को Infrastructure & Real Estate: A fulcrum for change & Economic Growth नाम दिया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, देश में चल रहे 1420 इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से 369 प्रोजेक्ट देरी से चल रहे हैं, वहीं 366 अन्य प्रोजेक्ट अपने तय समय से काफी पीछे चल रहे हैं और कह सकते हैं कि लटके हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की देरी की वजह से इनकी लागत में करीब 33 अरब रुपए की बढ़ोत्तरी हो गई है। यदि भारत को साल 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को पाना है तो सरकार को इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट की विकास दर को बढ़ाना होगा, जो कि अभी कुल अर्थव्यवस्था का 29.

5 प्रतिशत है। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि देश में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के सामने आ रही चुनौती को इसी बात से समझा जा सकता है कि देश में चल रहे कुल 1420 प्रोजेक्ट्स में से 366 प्रोजेक्ट्स औसतन 46 महीने की देरी से चल रहे हैं। इसमें तेजी के लिए पर्यावरण और राजनीतिक संतुलन बनाना सरकार के लिए चुनौती है। रिपोर्ट में आगाह किया गया है कि यदि इस क्षेत्र के प्रति इसी तरह की उदासीनता बनी रही तो, जो क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था की गति को बढ़ा सकता है, वह ऐसे हालात में अपनी चमक खो सकता है। देश की अर्थव्यवस्था में इस वक्त इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र का योगदान 29.5 प्रतिशत है, जो कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। वहीं अमेरिका में यह दर 22.6 प्रतिशत और चीन में यह दर 17.6 प्रतिशत है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में तेजी लाकर सरकार देश की अर्थव्यवस्था के विकास में उल्लेखनीय तेजी ला सकती है, जिससे भारत का विश्व में दबदबा बढ़ेगा। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

रिपोर्ट : भारतीय वायु सीमा में घुसे पाकिस्तान विमान, गिराए बमरिपोर्ट : भारतीय वायु सीमा में घुसे पाकिस्तान विमान, गिराए बमजम्मू-कश्मीर में एलओसी से सटे इलाकों में पाकिस्तानी वायुसेना के विमानों के घुसने की जानकारी आ रही है।
Read more »

SBI में 9 महीने में 7,951 करोड़ रुपये का घपला, आरटीआई में सामने आई जानकारीSBI में 9 महीने में 7,951 करोड़ रुपये का घपला, आरटीआई में सामने आई जानकारीसूचना के अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत प्राप्त सूचना के मुताबिक देश के सबसे बड़े कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में मौजूदा वित्तीय वर्ष के शुरूआती नौ माह (अप्रैल-दिसंबर 2018) के दौरान कुल 7,951.29 करोड़ रुपये की बैंकिंग धोखाधड़ी के 1,885 मामले सामने आये।
Read more »

भारतीय सैनिकों के राशन में जहर मिला सकती है ISI, खूफिया विभाग की रिपोर्टभारतीय सैनिकों के राशन में जहर मिला सकती है ISI, खूफिया विभाग की रिपोर्टखूफिया रिपोर्ट के बाद सुरक्षा बलों को चौकन्ना रहने को कहा गया है। सुरक्षाबलों के कैंपों में राशन डिपो की सुरक्षा कड़ी कर दी गई हैं। साथ ही कश्मीर जाने वाले राशन को चेक करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
Read more »

LIVE:इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले PM मोदी- ये निडर, निर्भीक और निर्णायक भारतLIVE:इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले PM मोदी- ये निडर, निर्भीक और निर्णायक भारतपीएम narendramodi ने कहा, देश में रक्षा क्षेत्र में कई घोटाले हुए हैं LetsConclave19 ModiAtConclave19
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:25:59