मीडिया रिपोर्ट में दावा- सुसाइड नोट में किसान ने लिखा- बीजेपी को वोट मत देना, पुलिस का इनकार
मीडिया रिपोर्ट में दावा; सुसाइड नोट में किसान ने लिखा- बीजेपी को वोट मत देना जनसत्ता ऑनलाइन April 10, 2019 5:42 PM तस्वीर का प्रयोग प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। उत्तराखंड के देहरादून में बीत 8 अप्रैल को एक किसान ने जहर पीकर जान दे दी। जहर पीने के बाद 65 वर्षीय किसान ईश्वर चंद शर्मा को गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। टाईम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने सोमवार को बताया, “हरिद्वार जिले के ददकी गांव में रहने वाले किसान के पास से सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें उसने लिखा था ‘भाजपा को वोट न दें’। भाजपा सरकार ने बीते पांच साल में किसानों को बर्बाद कर दिया। कोई उन्हें वोट न दें अन्यथा वे सभी को चाय बेचने पर मजबूर कर देंगे।” पुलिस इस पत्र की सच्चाई की जांच कर रही है। सुसाइड नोट में शर्मा ने आरोप लगाया कि एक बिचौलिए ने बैंक से उसे पांच लाख रुपये लोन दिलवाने में मदद की और फिर वह ब्लैकमेल कर रहा था। किसान ने कहा कि बिचौलिए ने बैंक लोन दिलाने के दौरान गारंटर के रूप में हस्ताक्षर करने के दौरान साइन किया हुआ एक ब्लैंक चेक छिपा लिया था। बैंक लोन चुकता करने के बाद बिचौलिया उसके खाते से पैसे निकालने की धमकी दे रहा था, जो उसने फसल बेचने के बाद जमा किए थे। लक्सर स्टेशन हाउस ऑफिसर वीरेंद्र सिंह ने बताया, “शुरूआती जांच में यह पता चला है कि मृतक किसान ने बिचौलिए के माध्यम से बैंक से पांच लाख रुपये कर्ज लिया था। किसान ने अपने सुसाइड नोट में यह आरोप लगाया है कि बिचौलिए पूरे मामले के समझौते के एवज में 4 लाख रुपये की मांग कर रहा था।” इस बीच कांग्रेस ने किसान की आत्महत्या को लेकर भाजपा के उपर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि पिछले 2 साल में 17 किसानों ने आत्महत्या कर ली। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धसमना ने कहा, “यह दुखद है कि जिस समय नरेंद्र मोदी अपने घोषणापत्र में किसानों के लिए मुआवजे का ऐलान कर रहे थे, उस समय गलत नीतियों की वजह से एक किसान को आत्महत्या करना पड़ा।” हालांकि, भाजपा प्रवक्ता देवेंद्र भसीन ने इस आरोप को खारिज किया है। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
मीडिया रिपोर्ट में दावा; सुसाइड नोट में किसान ने लिखा- बीजेपी को वोट मत देना जनसत्ता ऑनलाइन April 10, 2019 5:42 PM तस्वीर का प्रयोग प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। उत्तराखंड के देहरादून में बीत 8 अप्रैल को एक किसान ने जहर पीकर जान दे दी। जहर पीने के बाद 65 वर्षीय किसान ईश्वर चंद शर्मा को गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। टाईम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने सोमवार को बताया, “हरिद्वार जिले के ददकी गांव में रहने वाले किसान के पास से सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें उसने लिखा था ‘भाजपा को वोट न दें’। भाजपा सरकार ने बीते पांच साल में किसानों को बर्बाद कर दिया। कोई उन्हें वोट न दें अन्यथा वे सभी को चाय बेचने पर मजबूर कर देंगे।” पुलिस इस पत्र की सच्चाई की जांच कर रही है। सुसाइड नोट में शर्मा ने आरोप लगाया कि एक बिचौलिए ने बैंक से उसे पांच लाख रुपये लोन दिलवाने में मदद की और फिर वह ब्लैकमेल कर रहा था। किसान ने कहा कि बिचौलिए ने बैंक लोन दिलाने के दौरान गारंटर के रूप में हस्ताक्षर करने के दौरान साइन किया हुआ एक ब्लैंक चेक छिपा लिया था। बैंक लोन चुकता करने के बाद बिचौलिया उसके खाते से पैसे निकालने की धमकी दे रहा था, जो उसने फसल बेचने के बाद जमा किए थे। लक्सर स्टेशन हाउस ऑफिसर वीरेंद्र सिंह ने बताया, “शुरूआती जांच में यह पता चला है कि मृतक किसान ने बिचौलिए के माध्यम से बैंक से पांच लाख रुपये कर्ज लिया था। किसान ने अपने सुसाइड नोट में यह आरोप लगाया है कि बिचौलिए पूरे मामले के समझौते के एवज में 4 लाख रुपये की मांग कर रहा था।” इस बीच कांग्रेस ने किसान की आत्महत्या को लेकर भाजपा के उपर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि पिछले 2 साल में 17 किसानों ने आत्महत्या कर ली। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धसमना ने कहा, “यह दुखद है कि जिस समय नरेंद्र मोदी अपने घोषणापत्र में किसानों के लिए मुआवजे का ऐलान कर रहे थे, उस समय गलत नीतियों की वजह से एक किसान को आत्महत्या करना पड़ा।” हालांकि, भाजपा प्रवक्ता देवेंद्र भसीन ने इस आरोप को खारिज किया है। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपीः प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर किया सुसाइड, पुलिस जांच में जुटीबांदा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) राजीव प्रताप सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की दोपहर ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम शबादा गांव पहुंची. जहां एक ही कमरे से पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े के शव बरामद किए हैं.
Read more »
राहुल गांधी ने वायनाड में किया नामांकन, स्मृति ईरानी ने ऐसे बोला हमलाLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): राहुल गांधी नामांकन के लिए अपनी बहन प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और मुकुल वासनिक सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ पहुंचे। जिला मुख्यालय में उन्होंने जिला कलेक्टर एआर अजय कुमार को दस्तावेज सौंपे।
Read more »
JNU देशद्रोह मामला: कोर्ट में दिल्ली सरकार ने कहा, 'पुलिस ने जल्दबाजी में चार्जशीट दाखिल की'दिल्ली सरकार ने ये भी कहा कि एक महीने के भीतर चार्जशीट को अनुमति देने पर निर्णय ले लिया जाएगा और इस दौरान स्टैंडिंग काउंसिल से राय ली जाएगी.
Read more »
अंतरिक्ष में भारत से 32 गुना ज्यादा कचरा अमेरिका ने फैलाया तो चीन ने 20 गुनाअंतरिक्ष में भारत से 32 गुना ज्यादा कचरा अमेरिका ने फैलाया तो चीन ने 20 गुना isro NASA360 nasa isro debris space ASAT China America
Read more »
तेजस्वी ने डिमांड ठुकराई तो तेज प्रताप ने कविता में किया ‘दुर्योधन’ का जिक्र-Navbharat Timesबिहार में आरजेडी और लालू यादव के परिवार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। बड़े बेटे तेज प्रताप ने एक बार फिर अप्रत्यक्ष रूप से छोटे भाई तेजस्वी पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने कविता का सहारा लिया और इसमें दुर्योधन का जिक्र किया।
Read more »
पटना: आरजेडी ने जारी किया घोषणापत्र, तेजस्वी ने कहा- 'प्रमोशन में आरक्षण का लाएंगे प्रस्ताव'पटना: आरजेडी ने जारी किया घोषणापत्र, तेजस्वी ने कहा- 'प्रमोशन में आरक्षण का लाएंगे प्रस्ताव' AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »
तमिलनाडु में अराजक तत्वों ने तोड़ी पेरियार की प्रतिमा, पुलिस ने दर्ज किया मामलाआज सुबह पुलिस को तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई जिले में अरन्थांगी के पास पेरियार की मूर्ति के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली.
Read more »
महागठबंधन ने यूपी में उड़ाई BJP की नींद, रात 3 बजे तक शाह ने किया मंथनभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ अवध क्षेत्र को लेकर मंथन किया. यह मैराथन बैठक देर रात चली, जिसमें आगे की चुनाव रणनीति को लेकर चर्चा की गई. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, देर रात तीन बजे तक चली बैठक में अमित शाह ने अवध क्षेत्र के मौजूदा हालात की समीक्षा की.
Read more »
LIVE: नामांकन के बाद बोले राहुल- SC ने भी माना चौकीदार ने राफेल में चोरी कीअमेठी में राहुल ने किया नामांकन LoksabhaElection2019
Read more »
