रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग कल से, लोगों को मिल सकती है लोन सस्ता होने की खुशखबरी

Reserve Bank Of India News

रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग कल से, लोगों को मिल सकती है लोन सस्ता होने की खुशखबरी
Mpc MeetingRepo RateRbi Mpc Meeting
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 127 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 51%

RBI MPC: रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) मीटिंग कल यानी मंगलवार से शुरू हो रही है। इसमें रेपो रेट में बदलाव को लेकर चर्चा हो सकती है। संभावना है कि रेपो रेट कम कर दिया जाए। ऐसे में लोगों को लोन सस्ता मिलेगा। यह बैठक 8 अगस्त को खत्म होगी। रेपा रेट के अलावा इसमें और भी कई फैसले लिए जा सकते...

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की कल से मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी मीटिंग शुरू हो रही है। यह मीटिंग 8 अगस्त तक होगी। इस मीटिंग में लोन सस्ता करने समेत कई फैसले लिए जा सकते हैं। आरबीआई ने पिछले साल फरवरी में रेपो रेट को बढ़ाकर 6.

5% किया था। उसके बाद MPC की लगातार 7 बैठकों में इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया। अब आठवीं बैठक मंगलवार को शुरू होगी। इसमें उम्मीद है कि रेपो रेट में बदलाव किया जा सकता है और लोन सस्ता कर लोगों को राहत दी जा सकती है। वहीं दूसरी ओर आने वाले दिनों में रिटेल इंफ्लेशन कुछ कम हो सकती है। ऐसे में आर्थिक मामलों के एक्सपर्ट के मुताबिक इस मीटिंग में लोन सस्ता करने का फैसला होने की उम्मीद बेहद कम है। केंद्र ने RBI को जिम्मा सौंपा है कि रिटेल इंफ्लेशन को 4 पर्सेंट के आसपास लाया जाए। जून में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स पर आधारित रिटेल इंफ्लेशन सालभर पहले के मुकाबले 5.08 पर्सेंट पर पहुंच गई थी। लगातार 57वें महीने यह 4 पर्सेंट के टारगेट के ऊपर रही। फूड इंफ्लेशन लगातार 8 महीनों से 8 पर्सेंट के ऊपर है। बैंक ऑफ बड़ौदा के चीफ इकॉनमिस्ट मदन सबनवीस ने NBT से कहा, 'आरबीआई ने दूसरी तिमाही में इंफ्लेशन 4 पर्सेंट से कम होने का अनुमान दिया है। ऐसा हो पाना मॉनसून पर निर्भर है। इंफ्लेशन आने वाले महीनों में कुछ कम दिख सकती है, लेकिन ऐसा मुख्य रूप से बेस इफेक्ट के चलते होगा। लिहाजा रेट घटाने का फैसला अभी होने के आसार नहीं है। अक्टूबर में इस पर विचार हो सकता है।' 2000 रुपये के नोट पर भारतीय रिजर्व बैंक का ये अपडेट, आपके पास है तो...ऊंचे रेपो रेट पर भी GDP ग्रोथ दमदार6.5 पर्सेंट के ऊंचे रेपो रेट के बीच भी GDP ग्रोथ दमदार बनी हुई है। वित्त वर्ष 2024 में 8.2 पर्सेंट की ग्रोथ के बाद इकनॉमिक सर्वे में कहा गया कि मौजूदा वित्त वर्ष में 7 पर्सेंट तक ग्रोथ हो सकती है। आरबीआई ने 7.2 पर्सेंट ग्रोथ का अनुमान दिया है। ग्रोथ पर आंच आने से रेट घटाने का दबाव बढ़ सकता था। BOB की इकॉनमिस्ट अदिति गुप्ता ने कहा, 'ग्रोथ दमदार होने से आरबीआई को यह गुंजाइश मिल गई है कि महंगाई का प्रेशर लंबे समय के लिए घटने का भरोसा होने तक वह रेट को मौजूदा स्तर पर रख सकता है।'रेटिंग एजेंसी ICRA की चीफ इकनॉमिस्ट अदिति नायर ने NBT से कहा कि ज्यादा ग्रोथ और पहली तिमाही में इंफ्लेशन 4.9 पर्सेंट रहने पर भी अगस्त मीटिंग में रेट कट का चांस नहीं है। उन्होंने कहा, 'आने वाले दिनों में मॉनसूनी बारिश हर तरफ अच्छी हो और फूड इंफ्लेशन घटती दिखे, तो अक्टूबर में पॉलिसी बदल सकती है। देसी-विदेशी मोर्चे पर कोई दूसरी दिक्कत नहीं उभरी, तो दिसंबर और फरवरी में रेपो रेट 25-25 बेसिस पॉइंट्स घटाया जा सकता है।'पिछली मीटिंग में लिया था यह फैसलापिछली मीटिंग में MPC के 6 में से 4 सदस्यों ने यथास्थिति बनाए रखने का पक्ष लिया था। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने पिछले महीने कहा था कि रिटेल इंफ्लेशन 4 पर्सेंट से ऊपर बनी हुई है। ऐसे में अभी इंटरेस्ट रेट घटाने की बात नहीं की जा सकती। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है और सितंबर में चेंज हो सकने का संकेत दिया है, लिहाजा आरबीआई कोई कदम उठाने से पहले सितंबर में उसका रुख भी देखना चाहेगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Mpc Meeting Repo Rate Rbi Mpc Meeting आरबीआई एमपीसी मीटिंग रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एमपीसी मीटिंग रेपो रेट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'सभी मेडिकल रिपोर्ट मिलेंगी': केजरीवाल को बड़ी राहत, पत्नी सुनीता डाइट पर भी कर सकती हैं चर्चा'सभी मेडिकल रिपोर्ट मिलेंगी': केजरीवाल को बड़ी राहत, पत्नी सुनीता डाइट पर भी कर सकती हैं चर्चाअरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से राहत मिल गई है। मेडिकल बोर्ड से केजरीवाल की डाइट पर पत्नी सुनीता भी चर्चा कर सकती हैं।
Read more »

Kalki 2898 AD: मृणाल ठाकुर ने की 'कल्कि 2898 एडी' की समीक्षा, अमिताभ को बताया शहंशाह, तो कमल हासन के लिए..Kalki 2898 AD: मृणाल ठाकुर ने की 'कल्कि 2898 एडी' की समीक्षा, अमिताभ को बताया शहंशाह, तो कमल हासन के लिए..इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज होने के बाद से लगातार रिकॉर्ड्स बना रही है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
Read more »

Sarfira: सरफिरा की विशेष स्क्रीनिंग पर स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे सूर्या-ज्योतिका, राधिका ने लुक से जीता दिलSarfira: सरफिरा की विशेष स्क्रीनिंग पर स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे सूर्या-ज्योतिका, राधिका ने लुक से जीता दिलअक्षय कुमार की सरफिरा को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद लोगों की उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं।
Read more »

आम आदमी की आवाज का दम, RBI को बदलने पड़े बैंक धोखाधड़ी के नियम, कर्जदारों को मिला ये खास अधिकारआम आदमी की आवाज का दम, RBI को बदलने पड़े बैंक धोखाधड़ी के नियम, कर्जदारों को मिला ये खास अधिकाररिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक अकाउंट से जुड़े धोखाधड़ी जोखिम प्रबंधन पर सुप्रीम कोर्ट की सिफारिशों को शामिल करने के लिए बेसिक गाइडलाइंस में संशोधन किया है.
Read more »

Mumbai Rain: मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट, पुलिस की लोगों से अपील- घर से बाहर ना निकलेंMumbai Rain: मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट, पुलिस की लोगों से अपील- घर से बाहर ना निकलेंभारी बारिश को को देखते हुए मुंबई पुलिस ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। मुंबई पुलिस ने एक्स पर पोस्ट किया कि आईएमडी ने कल सुबह 8.
Read more »

Fibroids treatment: बच्चेदानी की गांठ हटाने के लिए नहीं पड़ेगी ऑपरेशन की जरूरत, आयुर्वेद में हर्ब से इलाज संभवFibroids treatment: बच्चेदानी की गांठ हटाने के लिए नहीं पड़ेगी ऑपरेशन की जरूरत, आयुर्वेद में हर्ब से इलाज संभवफाइब्रॉइड के होने की असली वजह अभी ज्ञात नहीं है, लेकिन माना जाता है मोटापा, प्रेगनेंसी, हॉर्मोनल चेंजेस या जेनेटिक कारणों से महिलाओं को फाइब्रॉइड की प्रॉब्लम हो सकती है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:50:16