विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है. उन्होंने सीजफायर के बाद पिछले सारे घटनाक्रम पर सामूहिक चर्चा को जरूरी बताया है.
भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को खत्म करने के लिए 10 मई की शाम सीजफायर की घोषणा की गई. इसके बाद भी बॉर्डर से सटे कई इलाकों में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमला किया जा रहा है. इसी बीच विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है.
Advertisementविपक्ष की ओर से संसद का विशेष सत्र बुलाने को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को एक चिट्ठी लिखी है. उन्होंने लिखा है कि भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी, मैं विपक्ष के सर्वसम्मति से किए गए अनुरोध को दोहराता हूं कि संसद का विशेष सत्र तुरंत बुलाया जाए.पिछले सारे घटनाक्रम पर सामूहिक चर्चा जरूरीचिट्ठी में राहुल ने आगे लिखा है कि लोगों और उनके प्रतिनिधियों के लिए पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और आज के युद्ध विराम पर चर्चा करना बहुत जरूरी है, जिसकी घोषणा सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने की थी. यह आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए हमारे सामूहिक संकल्प को प्रदर्शित करने का भी एक अवसर होगा. मुझे विश्वास है कि आप इस मांग पर गंभीरता से और तेज़ी से विचार करेंगे. Advertisement सीजफायर के बाद ही विपक्ष ने की थी विशेष सत्र की मांगसीजफायर के बाद से ही विपक्ष के नेता संसद के विशेष सत्र की मांग कर रहे हैं. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी इसको लेकर पीएम मोदी को एक चिट्ठी लिखी थी. विपक्ष का कहना है कि सीजफायर की घोषणा होने के बाद इस पर सामूहिक रूप से चर्चा होना बहुत जरूरी है.
Special Parliament Session Rahul Gandhi Letter To PM Modi India Pakistan Ceasefire Opposition Demands Special Session Rahul Gandhi Ceasefire Statement Parliament Session On India Pakistan Tension Rahul Gandhi On Pahalgam Terror Attack Operation Sindoor Parliamentary Debate Ceasefire Discussion In Indian Parliament Rahul Gandhi Urges Modi Special Parliament Meeting
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कांग्रेस ने की पहलगाम हमले को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग, खड़गे और राहुल गांधी ने PM को लिखा पत्रपहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पैदा हालात के मद्देनजर संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र बुलाया जाने की कांग्रेस ने मांग की है, इसे लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने पत्र भी लिखा है।
Read more »
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, पहलगाम हमले पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांगराहुल गांधी ने अपने पत्र में इस बात पर भी बल दिया कि संसद का विशेष सत्र न केवल आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाने का अवसर होगा, बल्कि यह सरकार को सुरक्षा उपायों और नीतियों पर चर्चा करने का मंच भी प्रदान करेगा.
Read more »
मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, पहलगाम हमले पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांगPahalgam Attack को लेकर Mallikarjun Kharge ने PM Modi से कर डाली क्या मांग?| Rahul Gandhi | Congress
Read more »
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम पर संसद के विशेष सत्र की मांग, क्या है मंशा?Pahalgam Terror Attack: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र तत्काल बुलाने की मांग की है. यह मांग जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर की गई है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है.
Read more »
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की जाति जनगणना घोषणा की सराहना की, बजट आवंटन और समयसीमा की मांगकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार द्वारा जाति जनगणना कराने की घोषणा का स्वागत किया और सरकार से बजट आवंटन और समय सीमा निर्धारित करने की मांग की।
Read more »
सीजफायर क्यों, किसके कहने पर और किस आधार पर हुआ? सब बताया जाए... सरकार से विपक्ष की मांगIndia Pakistan Ceasefire: : कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद प्रधानमंत्री मोदी से संसद का विशेष सत्र बुलाने और सर्वदलीय बैठक आयोजित करने की मांग की है.
Read more »
