कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पहली रैली को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने जाति जनगणना, आरक्षण और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर खास ध्यान दिया।
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर पहली रैली को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस नेता ने 21 मिनट के संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार किया। सीलमपुर की रैली में राहुल गांधी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक भी प्रधानमंत्री की तरह ही प्रचार-प्रसार और झूठे वादे करने की रणनीति पर अमल करते हैं। अपनी पहली जनसभा में उन्होंने वादा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस की सरकार बनने पर जातीय जनगणना करवाई जाएगी।सीलमपुर की पहली रैली में जमकर बोले राहुल गांधी राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को आरक्षण की सीमा बढ़ाने और जाति जनगणना के विषय पर अपना रुख स्पष्ट करने की चुनौती दी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी, दोनों ही विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सदस्य हैं। बावजूद इसके कांग्रेस सांसद ने दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी पर अटैक का मौका नहीं छोड़ा। राहुल गांधी ने कहा कि क्या अरविंद केजरीवाल ने अडाणी बारे में कभी बोला? वह एक शब्द नहीं बोलते हैं।पीएम मोदी और केजरीवाल पर दोनों पर अटैककांग्रेस नेता ने पहली चुनावी रैली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों पर ही अटैक किए। राहुल गांधी ने कहा कि जब मैं जाति जनगणना की बात करता हूं तो नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता। दोनों चाहते हैं कि पिछड़े वर्ग, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यकों को भागीदारी नहीं मिले। उन्होंने दावा किया कि लंबे-लंबे भाषण करेंगे, पीएम मोदी भी करेंगे और केजरीवाल भी करेंगे, लेकिन जब भागीदारी देने की बात आएगी तो सिर्फ कांग्रेस इसे पूरा करेगी।'दिल्ली में सरकार बनी तो जाति जनगणना कराएंगें' राहुल गांधी ने आप के संयोजक को चुनौती देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल सार्वजनिक रूप से कहें कि वह आरक्षण की सीमा बढ़ाना चाहते हैं और जाति जनगणना करवाना चाहते हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार आएगी तो हम राष्ट्रीय राजधानी में जाति जनगणना करवाएंगे। यह क्रांतिकारी काम होगा। देश में सरकार आएगी तो हम पूरे देश में यह काम करेंगे। मोदी - केजरीवाल झूठे वादे करते हैं- राहुलकांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि जैसे पीएम मोदी प्रचार और झूठे वादे करते हैं, वैसी ही रणनीति अरविंद केजरीवाल की भी है। इसमें कोई फर्क नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को पेरिस बनाने और भ्रष्टाचार खत्म करने वादा किया था, लेकिन क्या वो सफल रहे। क्या दिल्ली से भ्रष्टाचार कम हुआ। क्या दिल्ली में आप खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं?'गरीब लोग गरीब हो रहे, अमीर लोग अमीर होते जा रहे' राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी और केजरीवाल ने कहा था कि महंगाई कम करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। गरीब लोग और गरीब होते जा रहे हैं, वहीं अमीर लोग और अमीर होते जा रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देश 150 अमीर लोगों की ओर से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की व्यवस्था में पिछड़े वर्गों की भागीदारी बहुत कम है, जबकि उनकी आबादी 50 प्रतिशत है।Rahul Gandhi Rally: दिल्ली में सरकार आई तो कराएंगे जातीय जनगणना, पहली रैली में बोले राहुल गांधी बीजेपी-आरएसएस पर बरसे राहुल गांधी पारंपरिक रूप से कांग्रेस का गढ़ रहे मुस्लिम बहुल सीलमपुर से चुनावी रैली का आगाज करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये दोनों संविधान को खत्म करना चाहते हैं। वे नफरत फैलाते हैं और एक भाई को दूसरे भाई से लड़ाते हैं, लोगों को डराते हैं। राहुल गांधी ने इस दौरान नफरत के खिलाफ मोहब्बत की बात की। उन्होंने कहा कि किसी भी जाति और धर्म के व्यक्ति के खिलाफ हिंसा होगी तो वह उस व्यक्ति के साथ खड़े होंगे। चाहे कुछ भी हो जाए, वह संविधान की रक्षा करेंगे।.
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर पहली रैली को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस नेता ने 21 मिनट के संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार किया। सीलमपुर की रैली में राहुल गांधी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक भी प्रधानमंत्री की तरह ही प्रचार-प्रसार और झूठे वादे करने की रणनीति पर अमल करते हैं। अपनी पहली जनसभा में उन्होंने वादा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस की सरकार बनने पर जातीय जनगणना करवाई जाएगी।सीलमपुर की पहली रैली में जमकर बोले राहुल गांधीराहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को आरक्षण की सीमा बढ़ाने और जाति जनगणना के विषय पर अपना रुख स्पष्ट करने की चुनौती दी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी, दोनों ही विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सदस्य हैं। बावजूद इसके कांग्रेस सांसद ने दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी पर अटैक का मौका नहीं छोड़ा। राहुल गांधी ने कहा कि क्या अरविंद केजरीवाल ने अडाणी बारे में कभी बोला? वह एक शब्द नहीं बोलते हैं।पीएम मोदी और केजरीवाल पर दोनों पर अटैककांग्रेस नेता ने पहली चुनावी रैली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों पर ही अटैक किए। राहुल गांधी ने कहा कि जब मैं जाति जनगणना की बात करता हूं तो नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता। दोनों चाहते हैं कि पिछड़े वर्ग, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यकों को भागीदारी नहीं मिले। उन्होंने दावा किया कि लंबे-लंबे भाषण करेंगे, पीएम मोदी भी करेंगे और केजरीवाल भी करेंगे, लेकिन जब भागीदारी देने की बात आएगी तो सिर्फ कांग्रेस इसे पूरा करेगी।'दिल्ली में सरकार बनी तो जाति जनगणना कराएंगें' राहुल गांधी ने आप के संयोजक को चुनौती देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल सार्वजनिक रूप से कहें कि वह आरक्षण की सीमा बढ़ाना चाहते हैं और जाति जनगणना करवाना चाहते हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार आएगी तो हम राष्ट्रीय राजधानी में जाति जनगणना करवाएंगे। यह क्रांतिकारी काम होगा। देश में सरकार आएगी तो हम पूरे देश में यह काम करेंगे।मोदी-केजरीवाल झूठे वादे करते हैं- राहुलकांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि जैसे पीएम मोदी प्रचार और झूठे वादे करते हैं, वैसी ही रणनीति अरविंद केजरीवाल की भी है। इसमें कोई फर्क नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को पेरिस बनाने और भ्रष्टाचार खत्म करने वादा किया था, लेकिन क्या वो सफल रहे। क्या दिल्ली से भ्रष्टाचार कम हुआ। क्या दिल्ली में आप खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं?'गरीब लोग गरीब हो रहे, अमीर लोग अमीर होते जा रहे'राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी और केजरीवाल ने कहा था कि महंगाई कम करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। गरीब लोग और गरीब होते जा रहे हैं, वहीं अमीर लोग और अमीर होते जा रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देश 150 अमीर लोगों की ओर से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की व्यवस्था में पिछड़े वर्गों की भागीदारी बहुत कम है, जबकि उनकी आबादी 50 प्रतिशत है।Rahul Gandhi Rally: दिल्ली में सरकार आई तो कराएंगे जातीय जनगणना, पहली रैली में बोले राहुल गांधीबीजेपी-आरएसएस पर बरसे राहुल गांधीपारंपरिक रूप से कांग्रेस का गढ़ रहे मुस्लिम बहुल सीलमपुर से चुनावी रैली का आगाज करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये दोनों संविधान को खत्म करना चाहते हैं। वे नफरत फैलाते हैं और एक भाई को दूसरे भाई से लड़ाते हैं, लोगों को डराते हैं। राहुल गांधी ने इस दौरान नफरत के खिलाफ मोहब्बत की बात की। उन्होंने कहा कि किसी भी जाति और धर्म के व्यक्ति के खिलाफ हिंसा होगी तो वह उस व्यक्ति के साथ खड़े होंगे। चाहे कुछ भी हो जाए, वह संविधान की रक्षा करेंगे।
राहुल गांधी दिल्ली चुनाव केजरीवाल मोदी जाति जनगणना
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राहुल गांधी ने गिरी नगर सब्जी मंडी में महंगाई का हाथ देखाकांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली की गिरी नगर सब्जी मंडी में आम लोगों से राय ली और महंगाई के बढ़ते दामों पर मोदी सरकार पर निशाना साधा।
Read more »
मोदी की 'गेम बदलने' वाली रैली: दिल्ली में BJP का जोशप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में एक रैली को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पर हमला बोला और BJP की चुनावी तैयारी का बिगुल बजाय।
Read more »
पीएम मोदी की दिल्ली रैली, बोले- अब दिल्ली विकास की धारा चाहती हैप्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली विकास की धारा चाहती है और मुझे खुशी है कि दिल्ली का विश्वास बीजेपी पर है.
Read more »
राहुल गांधी दिल्ली में 13 जनवरी को करेंगे पहली जनसभादिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी पहली जनसभा 13 जनवरी को संबोधित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाद्रा और कन्हैया कुमार भी चुनाव अभियान में शामिल होंगे।
Read more »
'पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल में कोई अंतर नहीं', दिल्ली चुनाव की अपनी पहली रैली में बोले राहुल गांधीराहुल गांधी ने दिल्ली के सीलमपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने संविधान की रक्षा की प्रतिबद्धता जताई और बीजेपी पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया. अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने अडानी और जाति जनगणना के मुद्दे उठाए.
Read more »
राहुल गांधी की दिल्ली में पहली रैली, जय बापू, जय भीम, जय संविधानकांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू किया। उन्होंने सीलमपुर विधानसभा में अपनी पहली रैली में कहा कि बीजेपी का काम एक-दूसरे से लड़ना है। उन्होंने संविधान पर आक्रमण और बढ़ती महंगाई को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कांग्रेस की सरकार में आरक्षण की सीमा बढ़ाने और जाति जनगणना करने का वादा किया।
Read more »
