MP Politics: मध्य प्रदेश कांग्रेस के दो नेताओं को कांग्रेस की AICC टीम में जगह मिल सकती है, यह दोनों नेता राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं.
मध्य प्रदेश कांग्रेस के दो नेताओं को कांग्रेस की AICC टीम में जगह मिल सकती है, यह दोनों नेता राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं.MP Weather: एमपी में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, ग्वालियर-उज्जैन समेत इन जिलों में बारिश का अलर्टMP Gold Silver Price: सोने की कीमत में बंपर उछाल, चांदी भी हुई लाख रुपये के पार; जानिए ताजा रेटPhotos: रीवा के चाकघाट में लगी वाहनों की लंबी कतारें, महाकुंभ में भीड़ बढ़ने MP-UP बॉर्डर पर रुके वाहनएक चिंगारी ने छीना बुजुर्ग महिला का आशियाना, हैंडपंप से पानी लेकर लौटी तो जल गया घर, Photos लोकसभा चुनाव के बाद से ही कांग्रेस में AICC की टीम में कुछ नए चेहरों को शामिल करने की बात चल रही है.
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मध्य प्रदेश से भी कांग्रेस के कुछ नए नेताओं को AICC की टीम में शामिल करके राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा चेहरा बनाया जा सकता है, जिसमें मध्य प्रदेश से एक ओबीसी नेता और एक युवा विधायक के नाम की चर्चा सबसे ज्यादा चल रही है, क्योंकि यह दोनों नेता अपने-अपने इलाके में पकड़ भी रखते हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि राहुल इन्हें टीम में ले सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो फिर इनका राष्ट्रीय स्तर पर कद बढ़ना तय है.दरअसल, राहुल गांधी AICC की टीम में युवाओं और अनुभवियों को मिलाकर चलना चाहतें है, ऐसे में मध्य प्रदेश से पूर्व पीसीसी चीफ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को जगह मिल सकती है, माना जा रहा है कि उन्हें यादव चेहरे के तौर पर राष्ट्रीय स्तर पर तव्वजों दी जा सकती है, वहीं जगह युवा चेहरे में पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह को भी AICC की टीम में शामिल किया जा सकता है, क्योंकि वह चंबल में एक्टिव हैं ऐसे में उन्हें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की काट के तौर पर कांग्रेस की टीम में शामिल किया जा सकता है. ऐसे में इन दोनों नेताओं के नाम की चर्चा सबसे ज्यादा चल रही है.अरुण यादव मध्य प्रदेश में कांग्रेस के बडे़ ओबीसी चेहरे माने जाते हैं, वह एमपी में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे सुभाष यादव के बेटे हैं जो केंद्र में मंत्री रहने के अलावा पीसीसी चीफ भी रह चुके हैं. अरुण यादव की गिनती राहुल गांधी के करीबियों में होती है, उन्हें CWC कांग्रेस वर्किंग कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया था, 2023 के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद उनका नाम भी पीसीसी चीफ की रेस में शामिल था, लेकिन पार्टी ने यहां जीतू पटवारी को जिम्मेदारी सौंपी, ऐसे में माना जा रहा है कि अब अरुण यादव को AICC की टीम में जगह देकर देश मे यादव चेहरे के तौर पर आगे किया जा सकता है, क्योंकि एमपी में बीजेपी ने मोहन यादव को सीएम बनाया है जो मालवा रीजन से आते हैं, जबकि अरुण यादव भी इसी रीजन से आते हैं, ऐसे में वह राहुल गांधी की टीम में फिट हो सकते हैं.दूसरा नाम कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह का चल रहा है, जो पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे हैं और ग्वालियर चंबल में सबसे ज्यादा एक्टिव हैं, राजनीतिक जानकारों का कहना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने के बाद से ही कांग्रेस को इस रीजन में मजबूत चेहरे की कमी जरूर खलती है. ऐसे में जयवर्धन सिंह को AICC में शामिल करके उनका कद बढ़ाया जा सकता है ताकि उन्हें चंबल में सिंधिया के मुकाबले खड़ा किया जा सके. क्योंकि जयवर्धन सिंह युवा होने के साथ-साथ यहां की राजनीति से भी वाकिफ है, जबकि वह राहुल गांधी के पसंदीदा भी माने जाते हैं. ऐसे में AICC की नई टीम में उन्हें भी जगह दी जा सकती है.राजनीतिक जानकारों का कहना है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस का ओबीसी वर्ग पर सबसे ज्यादा फोकस दिख रहा है. क्योंकि बीजेपी का यही टारगटे उन्हें लोकसभा और विधानसभा चुनाव में फायदे में ले गया था, ऐसे में कांग्रेस भी इसी वर्ग को साधना चाहती है, क्योंकि मध्य प्रदेश में ओबीसी का वोटबैंक 52 प्रतिशत है, जो यहां की सबसे बड़ी आबादी है. इसलिए कांग्रेस का फोकस इसी वर्ग पर दिख रहा है. वैसे भी राहुल गांधी फिर से अपनी शर्तों पर टीम बनाने की कोशिश में जुटे हैं, जिसमें मध्य प्रदेश से भी कुछ चुनिंदा नाम शामिल हो सकते हैं.MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!भोपाल में अंबानी-अडाणी समेत प्रमुख उद्योगपतियों का लगेगा जमावड़ा, चकाचक होंगी सड़केंBhindmadhya pradesh newsmadhya pradesh newsमहापौर प्रत्याशी पर गलत जाति प्रमाण पत्र देने का आरोप, कांग्रेस ने जताई आपत्तMadhya Pradeh Newsmadhya pradesh newsSaurabh Sharma Case
Mp Congress Arun Yadav Jaivardhan Singh Obc Class In Mp Jitu Patwari Mp News Mp Politics Mp Hindi News Rahul Gandhi New Team Mp Ki Kabhre Jaivardhan Singh Met Rahul Gandhi Rahul Gandhi Met Arun Yadav राहुल गांधी अरुण यादव जयवर्धन सिंह मध्य प्रदेश कांग्रेस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कोटा: बाइक दुर्घटना में एक भाई नहर में बह गया, दूसरा बचादो भाइयों की बाइक नहर की दीवार से टकराने के बाद एक भाई नहर में बह गया, दूसरे को राहत दिलाया गया। एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश कर रही है।
Read more »
भारत में कोकीन तस्करी: ब्राजील के यात्रियों को गिरफ्तार, 20 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामददिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने 20 करोड़ रुपये की कोकीन की तस्करी के आरोप में ब्राजील के एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है.
Read more »
चैंपियंस ट्रॉफी: गिल के स्थान पर यशस्वी का एंट्री?भारतीय टीम के लिए चैंपियंस ट्रॉफी का ऐलान कर दिया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद बदलाव की मांग है। शुभमन गिल को टीम में जगह न मिलने की संभावना है।
Read more »
चैम्पियंस ट्रॉफी: शमी, जडेजा और राहुल की जगह पर सवालभारतीय क्रिकेट टीम के लिए चैम्पियंस ट्रॉफी एक बड़ा टूर्नामेंट है। इस समय टीम में मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा और केएल राहुल की जगह पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
Read more »
अक्षर पटेल: जडेजा के स्थान पर होंगे चैंपियंस ट्रॉफी में?भारतीय क्रिकेट टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। रवींद्र जडेजा के रिटायरमेंट के बाद अक्षर पटेल को टीम में जगह मिलने की संभावना है।
Read more »
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए ब्रायडन कार्स को मौका दियाइंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 क्रिकेट मैच के लिए गस एटकिंसन की जगह ब्रायडन कार्स को टीम में शामिल किया है। पहला मैच भारत ने 7 विकेट से जीता था।
Read more »
