राहुल गांधी की आलोचना पर ही NDA का ध्यान... सहारनपुर MP इमरान मसूद का हमला, बिहार में मूल मुद्दों से भटके

Imran Masood News

राहुल गांधी की आलोचना पर ही NDA का ध्यान... सहारनपुर MP इमरान मसूद का हमला, बिहार में मूल मुद्दों से भटके
Imran Masood NewsImran Masood On Bihar ElectionImran Masood Attack On Nda
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 126 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 85%
  • Publisher: 51%

Imran Masood Attack on NDA: बिहार चुनाव में राहुल गांधी पर सत्ताधारी गठबंधन के हमले पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने जोरदार तरीके से तंज कसा है। मूल मुद्दों से भटकने की बात कही है।

सहारनपुर: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले देश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। मंगलवार को कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटका रहा है। राहुल गांधी की आलोचना में ज्यादा व्यस्त है। एनडीए पर निशाना साधते हुए इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल जनता से जुड़े असली मुद्दों पर ध्यान देने और बिहार के नागरिकों से किए गए वादों को पूरा करने की जगह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करने में अधिक रुचि रखता है। इमरान मसूद का बड़ा आरोप इमरान मसूद ने न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि एनडीए का ध्यान हमेशा राहुल गांधी पर रहता है। उन्हें देश की असली समस्याएं दिखाई नहीं देतीं। क्या उन्हें राहुल गांधी के अलावा कुछ और दिखता भी है? बिहार के लोग रोज़गार, महंगाई और अधूरे वादों से जूझ रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री पुराने वादे पूरे करने के बजाय नए वादे करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, विकास और किसानों की आय जैसे मुद्दे जनता के जीवन से सीधे जुड़े हैं।कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष इन मुद्दों पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। जनता पूछ रही है कि वादा किया गया हर व्यक्ति को रोज़गार कहां है? बिहार में उद्योग कहां हैं? गरीबों की आमदनी क्यों नहीं बढ़ी?बिहार चुनाव पर बढ़ी बयानबाजी इमरान मसूद का यह बयान ऐसे समय आया है जब बिहार में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी चरम पर है। राज्य में दो चरणों में मतदान 6 और 11 नवंबर को होगा। वहीं, मतगणना 14 नवंबर को तय है। विपक्षी महागठबंधन, जिसमें कांग्रेस भी शामिल है, लगातार एनडीए पर आरोप लगा रहा है कि वह 'व्यक्ति-आधारित राजनीति' चला रहा है। जनता के असली सवालों से भाग रहा है।भाजपा का आया पलटवारकांग्रेस के आरोपों के जवाब में भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने पटना में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी का बिहार की राजनीति में कोई प्रभाव नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिहार चुनाव में राहुल गांधी का प्रभाव शून्य है। जैसे ही चुनाव खत्म होंगे, वे विदेश जाकर फिर भारत को बदनाम करने लगेंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी ने बिहार में अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं।ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने मिलकर बिहार को बदलने का काम किया है। उनकी नीतियों और विकास कार्यों में लोगों का भरोसा है। हमें पूरा विश्वास है कि जनता एक बार फिर एनडीए सरकार को ही चुनेगी।एनडीए को है भरोसाभाजपा नेता ने आगे कहा कि आरा और नवादा में प्रधानमंत्री की रैलियों में जो उत्साह देखा गया, वह इस बात का प्रमाण है कि जनता मोदी-नीतीश गठबंधन के साथ है। उन्होंने कहा कि शाहाबाद और मगध क्षेत्र में इस बार हमें अभूतपूर्व नतीजे मिलेंगे। प्रधानमंत्री की सभाओं में जो भीड़ और जोश है, वह एनडीए की जीत की गारंटी है।.

सहारनपुर: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले देश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। मंगलवार को कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटका रहा है। राहुल गांधी की आलोचना में ज्यादा व्यस्त है। एनडीए पर निशाना साधते हुए इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल जनता से जुड़े असली मुद्दों पर ध्यान देने और बिहार के नागरिकों से किए गए वादों को पूरा करने की जगह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करने में अधिक रुचि रखता है।इमरान मसूद का बड़ा आरोपइमरान मसूद ने न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि एनडीए का ध्यान हमेशा राहुल गांधी पर रहता है। उन्हें देश की असली समस्याएं दिखाई नहीं देतीं। क्या उन्हें राहुल गांधी के अलावा कुछ और दिखता भी है? बिहार के लोग रोज़गार, महंगाई और अधूरे वादों से जूझ रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री पुराने वादे पूरे करने के बजाय नए वादे करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, विकास और किसानों की आय जैसे मुद्दे जनता के जीवन से सीधे जुड़े हैं।कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष इन मुद्दों पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। जनता पूछ रही है कि वादा किया गया हर व्यक्ति को रोज़गार कहां है? बिहार में उद्योग कहां हैं? गरीबों की आमदनी क्यों नहीं बढ़ी?बिहार चुनाव पर बढ़ी बयानबाजीइमरान मसूद का यह बयान ऐसे समय आया है जब बिहार में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी चरम पर है। राज्य में दो चरणों में मतदान 6 और 11 नवंबर को होगा। वहीं, मतगणना 14 नवंबर को तय है। विपक्षी महागठबंधन, जिसमें कांग्रेस भी शामिल है, लगातार एनडीए पर आरोप लगा रहा है कि वह 'व्यक्ति-आधारित राजनीति' चला रहा है। जनता के असली सवालों से भाग रहा है।भाजपा का आया पलटवारकांग्रेस के आरोपों के जवाब में भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने पटना में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी का बिहार की राजनीति में कोई प्रभाव नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिहार चुनाव में राहुल गांधी का प्रभाव शून्य है। जैसे ही चुनाव खत्म होंगे, वे विदेश जाकर फिर भारत को बदनाम करने लगेंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी ने बिहार में अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं।ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने मिलकर बिहार को बदलने का काम किया है। उनकी नीतियों और विकास कार्यों में लोगों का भरोसा है। हमें पूरा विश्वास है कि जनता एक बार फिर एनडीए सरकार को ही चुनेगी।एनडीए को है भरोसाभाजपा नेता ने आगे कहा कि आरा और नवादा में प्रधानमंत्री की रैलियों में जो उत्साह देखा गया, वह इस बात का प्रमाण है कि जनता मोदी-नीतीश गठबंधन के साथ है। उन्होंने कहा कि शाहाबाद और मगध क्षेत्र में इस बार हमें अभूतपूर्व नतीजे मिलेंगे। प्रधानमंत्री की सभाओं में जो भीड़ और जोश है, वह एनडीए की जीत की गारंटी है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Imran Masood News Imran Masood On Bihar Election Imran Masood Attack On Nda Imran Masood On Rahul Gandhi Saharanpur News इमरान मसूद राहुल गांधी इमरान मसूद बिहार चुनाव सहारनपुर न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ICAI CA सितंबर रिजल्‍ट जारी: 11,466 कैंडिडेट्स CA के लिए क्‍वालिफाई, एमपी के मुकुंद आगिवाल टॉपर; देखें पूरा...ICAI CA सितंबर रिजल्‍ट जारी: 11,466 कैंडिडेट्स CA के लिए क्‍वालिफाई, एमपी के मुकुंद आगिवाल टॉपर; देखें पूरा...ICAI CA September 2025 Result Released Mukund Agaiwal from MP Tops Final Exam
Read more »

Bihar Election 2025: महागठबंधन से ज्यादा NDA में भितरघात, बड़े नेताओं ने संभाला मोर्चाBihar Election 2025: महागठबंधन से ज्यादा NDA में भितरघात, बड़े नेताओं ने संभाला मोर्चामुजफ्फरपुर में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान, कई सीटों पर भितरघात के कारण उम्मीदवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एनडीए में महागठबंधन की तुलना में अधिक भितरघात देखा जा रहा है, जिससे नुकसान नियंत्रण के प्रयास तेज हो गए हैं। पारू, मुजफ्फरपुर और कुढ़नी जैसी सीटों पर स्थिति गंभीर है, जहाँ बागी और अंदरूनी कलह वोटों के बिखराव का कारण बन सकते...
Read more »

प्रियंका गांधी का बिहार चुनाव में NDA सरकार पर हमला, वोट चोरी का आरोपप्रियंका गांधी का बिहार चुनाव में NDA सरकार पर हमला, वोट चोरी का आरोपबिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोनबरसा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र और राज्य की NDA सरकार पर वोट चोरी की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने बिहार के योगदान पर गर्व करने की बात कही और महिलाओं को 10 हजार रुपये देने की घोषणा पर सवाल उठाए। पलायन और बेरोजगारी के मुद्दों पर भी उन्होंने सरकार को घेरा।
Read more »

कोसी इलाके का सियासी मूड, NDA के गढ़ में क्या सेंध लगा पाएगा महागठबंधन?कोसी इलाके का सियासी मूड, NDA के गढ़ में क्या सेंध लगा पाएगा महागठबंधन?बदलाव के मुद्दे के बीच भी अगर कोई सबसे बड़ा एनडीए का खेवनहार है तो वह महिला वोटर यानि नारी शक्ति है जो जातीय समीकरण से हटकर नीतीश और मोदी के नाम पर आज भी मजबूती से खड़ी है.
Read more »

'...तो बिहार में 200 मंदिर बनाकर दिखाइए', खेसारी लाल यादव का NDA पर तीखा हमला'...तो बिहार में 200 मंदिर बनाकर दिखाइए', खेसारी लाल यादव का NDA पर तीखा हमलाखेसारी लाल यादव ने सत्तापक्ष पर विकास के मुद्दों से भागने का आरोप लगाया. कहा कि अगर आप इनसे विकास के बारे में सवाल करेंगे, तो ये आपको 'मंदिर-मस्जिद' या 'सनातन' में ले जाएंगे, बकवास करेंगे और वहीं उलझाए रखेंगे..."
Read more »

तेजस्वी बोले- 14 जनवरी को महिलाओं को ₹30 हजार देंगे: माई-बहिन योजना की एकमुश्त राशि मिलेगी; पहले फेज के लिए...तेजस्वी बोले- 14 जनवरी को महिलाओं को ₹30 हजार देंगे: माई-बहिन योजना की एकमुश्त राशि मिलेगी; पहले फेज के लिए...Bihar Vidhan Sabha Election LIVE 2025 Update. Follow NDA Mahagathbandhan Candidate List, BJP JDU RJD Party Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:11:41