Congress Leader Rahul Gandhi India Alliance Dinner Meeting Guest List Update; Follow Akhilesh Yadav Shiv Sena (UBT), NCP Leaders, BJP Congress News On Dainik Bhaskar
नेता प्रतिपक्ष ने वोटिंग लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर प्रजेंटेशन दी; बिहार SIR पर चर्चा हुईलोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने सरकारी आवास पर गुरुवार शाम को I.N.D.I.A ब्लॉक के नेताओं के लिए डिनर मीटिंग हुई। मीटिंग के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने बताया कि मीटिंग सफल रही है। उन्होंने कहा कि मीटिंग के दौरान राहुल गांधी ने I.
N.D.I.A ब्लॉक के नेताओं के सामने वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी को लेकर दोबारा प्रजेंटेशन दिया। सभी हैरान रह गए। जिस तरह से इन लोगों द्वारा लोकतंत्र का हनन किया जा रहा है, उसकी कड़ी निंदा की गई। वहीं, कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल ने कहा कि बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें SIR भी शामिल है। डिनर पार्टी में बैठक में इंडिया गठबंधन के 25 राजनीतिक दलों के करीब 50 नेताओं ने भाग लिया। वहीं, समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, NCP सांसद सुप्रिया सुले और DMK से कनिमोझी शामिल हुए। INDIA ब्लॉक के अन्य दलों PDP, JMM, CPI‑ML समेत अन्य राष्ट्रीय और क्षेत्रीय नेता भी उपस्थित रहे। इससे पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि वह मीटिंग में जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने का मुद्दा उठाएंगे। राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्क्रीन लगाई गई थी। स्क्रीन के बायीं ओर तीनों चुनाव आयुक्त और दायीं और मोदी-शाह की तस्वीरें लगी हुई थीं।इससे पहले आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर 22 पेज का प्रजेंटेशन दिया। राहुल ने स्क्रीन पर कर्नाटक की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में संदिग्ध वोटर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के नतीजे देखने के बाद हमारा शक पुख्ता हुआ कि चुनाव में चोरी हुई है। मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट नहीं देने से हमें भरोसा हुआ कि चुनाव आयोग ने भाजपा के साथ मिलकर महाराष्ट्र के चुनाव की चोरी की है। राहुल ने कहा कि हमने यहां वोट चोरी का एक मॉडल पेश किया, मुझे लगता है कि इसी मॉडल का प्रयोग देश की लोकसभा और कई विधानसभाओं में हुआ। राहुल के आरोपों पर कर्नाटक चुनाव आयोग ने शपथ पत्र मांगा और कहा कि वे लिखित में शिकायत करें ताकि आगे की कार्यवाही की जा सके।राहुल गांधी ने रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने के लिए अमेरिका की आलोचना की। साथ ही इसे भारत सरकार को अनुचित व्यापार समझौते के लिए धमकाने के लिए इकोनॉमिक ब्लैकमेल करार दिया। सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए लिखा कि पीएम को अपनी कमजोरी को भारतीय लोगों के हितों पर हावी नहीं होने देना चाहिए।कोर्ट ने ED से चार्जशीट को लेकर स्पष्टीकरण मांगा; राहुल-सोनिया पर आरोप तय होने हैंटैरिफ का जिक्र किए बिना कहा- इसकी कीमत चुकानी होगी; अमेरिका इन सेक्टर में एंट्री चाहता हैकोर्ट ने आतंकी तहव्वुर राणा को परिवार से बात करने की परमिशन दी, पैरवी के लिए निजी वकील रख सकेगाविजन डाक्यूमेंट पर विधानसभा में होगी 24 घंटे की चर्चालखनऊ-कानपुर रोड पर बारिश से 1 किमी लंबा जामढेलवारिया पहुंचे राज्य मंत्री, बाढ़ पीड़ितों का जाना हालविधानसभा का मानसून सत्र एक सितंबर से संभावितदरभंगा के पोखराम में घर में घुसा बारिश का पानीगोरखपुर में बाढ़ पीड़ितों को इस बार कच्चा चना मिलेगा
Rahul Gandhi India Alliance Rahul Gandhi INDIA Bloc Meeting Akhilesh Yadav SP TMC Congress Shiv Sena Jharkhand Mukti Morcha
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिहार बंद की 17 PHOTOS: चादर बिछाकर सड़क पर लेटे RJD नेता, भैंस बांधी; छपरा में NH पर क्रिकेट खेलाBihar Bandh Voter Verification Protest Photos Updateइसे लेकर विपक्ष ने आज बिहार बंद बुलाया है। कांग्रेस नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी थोड़ी देर में प्रोटेस्ट में शामिल होंगे।
Read more »
बांग्लादेश ने घर में घुसकर लूट ली लंका... लिट्टन दास ने धोया, 100 पार भी नहीं हो पाई असलंका की टीमबांग्लादेश ने श्रीलंका की टीम को उसी के घर में घुसकर 83 रनों से हरा दिया। इसी के साथ 3 मैचों की सीरीज 1-1 से इस वक्त बराबरी पर है।
Read more »
एनएसयूआई नेता की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंकाएनएसयूआई नेता की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका
Read more »
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा? लाइन बाय लाइन जानिए सब कुछसुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई हुई। जस्टिस दत्ता और जस्टिस मसीह की पीठ ने राहुल के बयान पर असहमति जताई और सख्त टिप्पणी की।
Read more »
SIR का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन, इसलिए सदन में चर्चा नहीं हो सकती... साफ-साफ बोले- किरेन रिजिजूलोकसभा में मॉनसून सत्र के पहले दिन बिहार वोटर लिस्ट को लेकर हंगामा हुआ। किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है, पर मामला सुप्रीम कोर्ट में है।
Read more »
Rahul Gandhi की डिनर पॉलिटिक्स, इकट्ठा हुए INDIA अलायंस के नेतालोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कथित इलेक्टोरल फ्रॉड यानी चुनावी धांधली पर इंडिया ब्लॉक के नेताओं के साथ चर्चा की. राहुल गांधी के निवास पर आज डिनर मीटिंग आयोजित की गई
Read more »
