कांग्रेस नेता और वकील कपिल सिब्बल ने विपक्षी पार्टी के नेताओं को आज डिनर पर बुलाया. इस डिनर में 15 पार्टियों के क़रीब 45 नेता और सांसद जुटे. इनमें लालू यादव, शरद पवार, अखिलेश यादव, डेरेक ओब्रायन, सीताराम येचुरी और संजय राउत जैसे नेता शामिल हैं.
नई दिल्ली: इतना ही नहीं इसमें बीजेडी के पिनाकी मिश्रा, अकाली दल के नरेश गुजराल, और आम आदमी पार्टी के संजय सिंह भी शामिल हुए. साथ ही टीडीपी टीआरएस और वाईएसआर कांग्रेस और आरएलडी के नेता भी शामिल हुए. ये वो पार्टियां हैं जो अमूमन विपक्षी पार्टियों की बैठकों या तो बुलाई नहीं जातीं या फिर आती नहीं हैं.
हाल ही में राहुल गांधी ने नाश्ते पर बुलाया था तो आम आदमी पार्टी न्योते के बाद भी शामिल नहीं हुई थी. यह भी पढ़ेंग़ौरतलब है कि राहुल गांधी सोमवार को ही दो दिवसीय दौरे पर कश्मीर गए हैं और इस बीच ये डिनर हुआ है. डिनर देने वाले कपिल सिबल उस G23 के सदस्य हैं जो कांग्रेस नेतृत्व से असंतुष्ट बताए जाते हैं. उनके अलावा इस डिनर में G23 के कई कोर मेंबर भी शामिल हुए. जिनमें ग़ुलाब नबी आज़ाद, भूपिन्दर सिंह हुडा, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, शशि थरूर और संदीप दीक्षित के नाम अहम हैं. सूत्र बताते हैं कि कपिल सिबल ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस के सिपाही होने के नाते हम चाहते हैं कि बीजेपी के ख़िलाफ़ एक मज़बूत मोर्चा बने. सिबल की बात का सभी नेताओं ने समर्थन किया. सूत्रों के मुताबिक़ सबसे लंबा शरद पवार बोले. उन्होंने कहा कि मैं आपकी बात से सहमत हूं. आप जो पार्टी के भीतर और बाहर जो भी मुद्दे उठाते हैं वो सही हैं. इस पर सिबल ने कहा कि पार्टी के भीतर जो हम उठाते हैं वो अलग मामला है लेकिन यहां सवाल विपक्षी एकता का है. जेल से छूटने और अपनी तबियत ठीक होने के बाद विपक्षी दलों के नेताओं के साथ लालू यादव का ये पहला सामूहिक डिनर था. इस मौक़े पर लालू यादव ने भी सिबल की बातों से सहमति जताते हुए विपक्षी एकता को मज़बूत करने की दिशा में क़दम उठाने की ज़रुरत बतायी और कहा कि यहां बैठे लोगों में वो ताक़त है. हम जब भी मुश्किल में आते हैं सिबल साहेब को याद करते हैं. कांग्रेस पार्टी इन लोगों के अनुभव का फ़ायदा उठाए. सूत्रों के मुताबिक़ एक अहम बात बीजेडी के पिनाकी मिश्रा ने कही. उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि बीजेडी कई मुद्दों पर कांग्रेस के साथ होना चाहती है पर उनको नहीं पता कि बात किससे की जाए. ये अलग बात है कि बीजेडी हमेशा बीजेपी के साथ चलती हुई देखी गई है. सूत्र के मुताबिक़ अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्ष को कपिल सिबल, ग़ुलाम नबी आज़ाद और भूपिन्दर सिंह हुडा की पहचान का फ़ायदा उठाना चाहिए. अकाली दल की तरफ़ से कहा गया कि किसानों के मुद्दे पर एकजुट हैं और वाईएसआर की तरफ़ से कहा गया कि हम देश की बेहतरी के लिए पुरानी बातों को भूलने को तैयार हैं.Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com इस सब बातों के बीच सिबल और G23 के बाक़ी नेता बार बार कहते रहे कि वे सभी कांग्रेस के सिपाही हैं. लेकिन कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की अनुपस्थिति में ये डिनर कांग्रेस की अंदरूनी राजनीतिक की एक बड़ी कहानी कह रही है. Kapil Sibal dinneropposition leadersटिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | कोरोनावायरस के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें |
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हिंदू मंदिर पर हुए हमले के बहाने पाकिस्तान ने भारत पर किया तंज़ - BBC News हिंदीपाकिस्तान के रहीम यार ख़ान ज़िले में एक मंदिर पर हमले के बाद इमरान ख़ान सरकार के मंत्री ने भारत पर निशाना साधा है.
Read more »
पूर्वी लद्दाखः डिसइंगेजमेंट के बाद ग्राउंड जीरो पर पहुंचा आजतक, जानें कैसे हैं यहां के हालातरास्ते में जगह-जगह पर भारतीय सेना की तैयारियों को देखा जा सकता है. भले ही इस वक्त पूर्वी लद्दाख के गोगरा में पीपी 17ए से भारत और चीन की सेनाएं पीछे हटी हैं. लेकिन भारतीय सेना किसी भी मोर्चे पर चीन के खिलाफ अपनी तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती.
Read more »
पुलिसिया क्रूरता पर काम करने वाले पंजाब के वकील के फोन में मिले पेगासस के निशानपेगासस प्रोजेक्ट: एमनेस्टी इंटरनेशनल की सिक्योरिटी लैब द्वारा किए गए फॉरेंसिक परीक्षण में तरनतारन के वकील जगदीप सिंह रंधावा के फोन में पेगासस की गतिविधि के प्रमाण मिले हैं. साथ ही लुधियाना के एक वकील जसपाल सिंह मंझपुर का नाम सर्विलांस के संभावित निशानों की लिस्ट में मिला है.
Read more »
दिल्ली: बर्थडे पर फायरिंग पड़ी महंगी, वीडियो वायरल होने के बाद कारोबारी पर केस दर्जसोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि महिला केक काट रही है. पीछे बर्थडे का गाना चल रहा है. इस दौरान महिला के पास खड़ा एक युवक हवा में फायरिंग करने लगता है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई.
Read more »
आतंकवाद पर मासूम बना पाकिस्तान, LoC पर आतंकियों की घुसपैठ के आरोपों पर दी ये सफाईपाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता हाफिज चौधरी ने एक बयान में कहा कि हम उन निराधार आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज करते हैं कि पाकिस्तान एलओसी के जरिये तथाकथित आतंकवादियों की घुसपैठ कराना चाहता है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर लगाए गए ऐसे आरोपों का कोई आधार नहीं है।
Read more »
