जगमीत सिंह ने एक आरटीआई दाखिल कर शिक्षा विभाग से दून स्कूल की तरफ से दिए गए दस्तावेज मांगा था
उत्तराखंड स्थित देहरादून के प्रतिष्ठित दून स्कूल के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है. सूचना के अधिकार 2005 के तहत मांगी गई जानकारी के अनुसार स्कूल से जुड़ा 'अनापत्ति प्रमाण पत्र ' विवाद सामने आया है. उत्तराखंड की बाल अधिकार संस्था ने राज्य के शिक्षा विभाग से पूछा है कि क्या यह संस्थान 'अवैध' चल रहा है.
एक स्थानीय निवासी जगमीत सिंह ने एक आरटीआई दाखिल कर शिक्षा विभाग से दून स्कूल की तरफ से दिए गए दस्तावेज मांगा था. इसके जवाब में शिक्षा विभाग ने कहा कि स्कूल चलाने के लिए जरूरी NOC दून स्कूल के पास नहीं है.सिद्धू के सपोर्ट में उतरे शत्रुघ्न सिन्हा, पूछा- अच्छे लोगों को ही क्यों निशाना बनाया जाता है? RTI के आधार पर मिली जानकारी के बाद शिकायतकर्ता ने उत्तराखंड बाल अधिकार संस्था से संपर्क किया. न्यूज 18 को उत्तराखंड स्टेट कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स की चेयरपर्सन ऊषा नेगी ने बताया, 'मंगलवार को देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने हमें सूचित किया कि हमारे कार्यालय ने इस मुद्दे को उठाने के बाद जांच शुरू की है.'नेगी ने सवाल किया कि 'आखिर कैसे एक प्रतिष्ठित स्कूल अब तक जरूरी दस्तावेज के बिना चलता रहा?' साल 1935 में स्थापित, दून स्कूल लड़कों के लिए प्रसिद्ध बोर्डिंग स्कूलों में से एक है. स्कूल के प्रसिद्ध अलम्नाइ में पूर्व पीएम राजीव गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, अभिनेता अली फजल, चंद्रचूड़ सिंह, इतिहासकार रामचंद्र गुहा और अर्थशास्त्री स्वामीनाथन अय्यर शामिल हैं.Loading... इस बीच एक बयान में स्कूल ने कहा कि वह कानून का पालन करने वाला संस्थान है. स्कूल ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारियों और प्रतिष्ठा के बारे में बहुत सावधान है. दून स्कूल के निदेशक पीयूष मालवीय ने कहा कि, 'हमारे पास सभी दस्तावेज हैं, हमसे जब मांगा गया हमने दस्तावेज उपलब्ध कराये और आगे भी ऐसा ही करेंगे.'
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राहुल गांधी की पीएम मोदी के प्रति अभद्र भाषा, बीजेपी ने की चुनाव आयोग से शिकायतचुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग एवं दुष्प्रचार करने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi) एवं कांग्रेस (Congress) पार्टी के खिलाफ शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव आयोग के समक्ष शिकायत की. बीजेपी ने प्रधानमंत्री के बारे में अभद्र भाषा के प्रयोग को चुनाव आचार संहिता एवं जन प्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन बताते हुए कार्रवाई करने की मांग की.
Read more »
शोपियां में सुरक्षाबलों ने ढेर किए 2 आतंकी, इलाके में जारी सर्च ऑपरेशनइस कार्रवाई में सेना की 34 आरआर टुकड़ी और एसओजी शोपियां एक साथ लगी थीं. आतंकियों की तलाशी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है जो अब तक जारी है.
Read more »
LIVE: कांग्रेस की ने रोहतक से दीपेंदर हुड्डा और अंबाला से कुमारी शैलजा को दिया टिकटपार्टियां दूसरे चरण के प्रचार में जुट गई हैं. नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी कर्नाटक में जनसभा करेंगे. पीएम मोदी तमिलनाडु में भी रैली करेंगे. अखिलेश और मायावती की बदायूं में साझा रैली.
Read more »
IPL 2019 : बटलर की तूफानी बल्लेबाजी से राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरायामुंबई। जोस बटलर की 89 रनों की तूफानी पारी के बाद राजस्थान रॉयल्स ने अंतिम क्षणों में रोमांचक उतार-चढ़ाव से गुजरते हुए मुंबई इंडियंस को शनिवार को 3 गेंदें शेष रहते 4 विकेट से हराकर आईपीएल-12 में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली।
Read more »
पूर्व मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की विदिशा से लोकसभा चुनाव लड़ने की मांगभोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश में तीन और सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। धार, रतलाम और खजुराहो से पार्टी ने जिन नामों का एलान किया है उसमें खजुराहो सीट से वीडी शर्मा का नाम चौंकाने वाला है।
Read more »
सूडान: प्रदर्शनकारियों ने सैन्य शासकों से की मांग, कहा- असैन्य सरकार की स्थापना करेंउमर अल बशीर के सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद एक सैन्य परिषद ने सत्ता संभाली है और नए फौजी हुक्मरानों पर दबाव डालने के लिए हजारों की तादाद में प्रदर्शनकारी खारतूम के सैन्य मुख्यालय में डेरा जमाए हैं.
Read more »
बीजेपी के गढ़ 'पूर्वांचल' में क्या पिछड़ों के सहारे आगे बढ़ेगी कांग्रेस?– News18 हिंदीउत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में उम्मीदवारों की सूची से पार्टी की रणनीति कुछ साफ हुई है. पार्टी ने पूर्वांचल की जिन आठ सीटों पर जो टिकट बांटी है, उससे लग रहा है कि कांग्रेस प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बीजेपी को उसी की चाल से घेरने में लगी है. इसके अलावा वाराणसी से कांग्रेस के टिकट के दावेदार राजेश मिश्रा को पार्टी ने सलेमपुर से उतार दिया है. पार्टी ने इस तरह से वाराणसी को लेकर अटकलबाजी के लिए भी पर्याप्त जगह बना दी है. इसी सूची में लखनऊ से लगी मोहनलालगंज सीट भी है, जहां से पार्टी ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है. यहां से आर के चौधरी को कांग्रेस ने टिकट थमाया है.
Read more »
हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने राहुल गांधी के लिए कहे अपशब्द, कांग्रेस ने की माफी की मांगहिमाचल कांग्रेस का कहना है, ‘‘हम अपने कानूनी प्रकोष्ठ से राय ले रहे हैं. उसके बाद हम उनके खिलाफ चुनाव आयोग से औपचारिक शिकायत कर सकते हैं.’’
Read more »
Live IPL 2019: मोइन अली हाफ सेंचुरी बनाकर आउट, मलिंगा को मिली कामयाबीइंडियन टी-20 लीग में आज रोहित शर्मा की मुंबई और विराट कोहली की बैंगलोर की बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला
Read more »
LIVE: आंधी-तूफान से कहर से 31 की मौत, PM ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलानआंधी तूफान ने देश के कई शहरों में कहर बरपाया है. देश के ज्यादातर शहरों में तेज आंधी और बारिश के साथ ओले गिरे हैं. आज भी मौसम विभाग ने आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है.
Read more »
पीएम नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर की अफसर ने की चेकिंग, चुनाव आयोग ने किया निलंबितप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हेलीकॉप्टर की कथित रूप से जांच करने के लिए निर्वाचन आयोग ने ओडिशा के जनरल पर्यवेक्षक को बुधवार को निलंबित कर दिया.
Read more »
