कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से राहुल गांधी के खिलाफ राजद्रोह मामले में शिकायत पर कार्रवाई की रिपोर्ट फाइल करने का आदेश दिया है LokSabhaElections2019 (twtpoonam)
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ राजद्रोह की दर्ज शिकायत के मामले में सांसदों और विधायकों के मामलों के लिए विशेष अदालत में सुनवाई की गई. इस दौरान कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को मामले में यदि कोई एफआईआर दर्ज की गई है तो उसकी एक्शन रिपोर्ट देने का आदेश दिया है.
साथ ही कोर्ट ने शिकायतकर्ता से भी शिकायत को लेकर सबूत की प्रमाणिकता पूछी है. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से राहुल गांधी के खिलाफ राजद्रोह मामले में शिकायत पर कार्रवाई की रिपोर्ट फाइल करने का आदेश दिया है. आरोप है कि 2016 में जंतर-मंतर पर दिए गए भाषण में राहुल गांधी ने कहा था कि पीएम जवानों के खून की दलाली के पीछे छुपे हैं. Delhi Court seeks action taken report from Police on complaint seeking directions for FIR u/s 124A against Rahul Gandhi for derogatory remark against PM&for accusing him of 'hiding behind blood of soldiers&doing dalali on their sacrifice'.Matter fixed for May 15 pic.twitter.com/TBSRFjMjd0जस्टिस समर विशाल ने शिकायतकर्ता से पूछा कि राहुल गांधी का यह कथित बयान कहां है? क्या किसी अखबार ने इसे लेकर कोई सूचना प्रकाशित की? आपको इस बयान के बारे में कैसे पता चला? इसके जवाब में याचिकाकर्ता ने बताया कि यह समाचार पत्रों में है और दिल्ली पुलिस के पास वीडियो रिकॉर्डिंग है. लेकिन वीडियो तक हमारी पहुंच नहीं है. कोर्ट ने शिकायतकर्ता से सवाल किया कि आपको ये पंक्तियां कहां से मिलीं जिस बारे में आप शिकायत दर्ज कर रहे हैं? साथ ही कोर्ट ने कहा कि ये 2016 का भाषण है और आप 2019 में आ रहे हैं. जवाब में शिकायतकर्ता ने कहा कि यह एक आपराधिक शिकायत है और ऐसे में शिकायत करने की कोई सीमा तय नहीं है. हमने अक्टूबर 2016 में पुलिस में शिकायत दर्ज की थी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिना अनुमति घर के बाहर लगाया पोस्टर, चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को भेजा नोटिस– News18 हिंदीचुनाव आयोग ने बिना अनुमति के घर के बाहर पोस्टर लगाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है. दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष के संसदीय क्षेत्र अमेठी के एक इलाके में एक व्यक्ति के घर के बाहर कांग्रेस की न्याय योजना का पोस्टर चिपकाया गया था.
Read more »
जानिए, रैली के बाद पीएम मोदी के बारे में क्या बात करते हैं राहुल गांधीकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपनी कर्नाटक रैली से लौटते हुए एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं. रैली के बाद राहुल गांधी लोगों की प्रतिक्रिया को लेकर कांग्रेसी नेता गुंडु राव से बात कर रहे हैं.
Read more »
गुजरात के मंत्री के विवादित बोल, कहा- पिल्ले की तरह दुम हिलाते हैं राहुल गांधीगुजरात सरकार के आदिवासी विकास मंत्री गणपत वसावा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर विवादित बयान दिया है. उन्होंने राहुल गांधी की तुलना कुत्ते के पिल्ले से की है.
Read more »
अमेठी के बाद वायनाड में राहुल गांधी के नामांकन पर आपत्ति, उम्मीदवारी रद्द करने की मांगअमेठी में विवाद के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नामांकन को लेकर केरल के वायनाड में सवाल उठाया जा रहा है. वायनाड लोकसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी टी. वेल्लाप्पल्ली ने अपने वकील के जरिये राहुल गांधी के नामांकन को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है.
Read more »
अमेठी के बाद अब वायनाड में भी उठे राहुल गांधी के नामांकन पर सवालकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नामांकन को लेकर हो रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। INCIndia RahulGandhi LokSabhaElections LokSabha2019 LokSabhaElections2019 LokSabhaElection2019
Read more »
पीएम मोदी VS प्रियंका गांधी : सबसे बड़े मुकाबले की तैयारी? वाराणसी में किसका पलड़ा भारी, 10 बड़ी बातेंकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा है कि अगर उनके भाई और पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी कहते हैं तो वह पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी में चुनाव लड़ने को तैयार हैं. केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र में राहुल गांधी के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यह बात कही. वायनाड लोकसभा क्षेत्र में राहुल गांधी के समर्थन में प्रचार के लिए दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचीं थीं प्रियंका गांधी. बता दें कि राहुल गांधी अपनी पारंपरिक सीट अमेठी के अलावा वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं. प्रियंका गांधी ने कहा, अगर राहुल गांधी कहेंगे तो मैं चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं और मैं वाराणसी से लड़ूंगी. इसमें कोई दो राय नहीं है कि अगर पीएम मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी चुनाव लड़ती हैं तो भारत के चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा मुकाबला माना जाएगा क्योंकि एक ओर बीजेपी की ओर से पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी होंगे और दूसरी ओर गांधी परिवार का बड़ा चेहरा और कांग्रेस की ट्रंप कार्ड मानी जा रहीं प्रियंका गांधी होंगी. प्रियंका अगर वाराणसी से चुनाव लड़ती हैं तो हो सकता है कि कांग्रेस को इसका फायदा वाराणसी की आसपास सीटों पर हो सकता है. लेकिन इस मुकाबले के लिए वाराणसी कितना है और स्थानीय समीकरण क्या कहते हैं इस पर भी नजर होगी.
Read more »
वाराणसी से प्रियंका के चुनाव लड़ने पर राहुल का वीटो, बड़े नेताओं को न हराने का दिया तर्कवाराणसी से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने पर संशय बरकरार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रियंका के चुनाव लड़ने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीटो लगा दिया है.
Read more »
महंगी पड़ी योगी के खिलाफ टिप्पणी, कैसरगंज में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ FIRगोण्डा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नाथ सम्प्रदाय के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए कैसरगंज संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद विनय कुमार पांडेय बिन्नू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Read more »
पीएम मोदी पर टिप्पणी के लिए राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत पर सुनवाई आजशिकायत में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ 2016 में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी के लिए राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का पुलिस को निर्देश देने की मांग की गई है.
Read more »
