राहुल गांधी को जयशंकर का जवाब, कहा- मोदी सरकार ने दुनिया में बढ़ाया भारत का कद

United States News News

राहुल गांधी को जयशंकर का जवाब, कहा- मोदी सरकार ने दुनिया में बढ़ाया भारत का कद
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 36 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 18%
  • Publisher: 51%

राहुल गांधी को जयशंकर का जवाब, कहा- मोदी सरकार ने दुनिया में बढ़ाया भारत का कद RahulGandhi DrSJaishankar BJP4India INCIndia

जवाब दिया है। जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार के दौरान अमेरिका, यूरोप सहित प्रमुख ताकतों के साथ हमारा महत्वपूर्ण गठजोड़ मजबूत हुआ है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कद बढ़ा है। उन्होंने कहा कि चीन के साथ अब हम राजनीतिक रूप से अधिक बराबरी के स्तर पर बात करते हैं।राहुल गांधी की टिप्पणी पर विदेश मंत्री ने कहा, 'पाकिस्तान के साथ निश्चित तौर पर एक तरफ बालाकोट और उरी तो दूसरी तरफ शर्म अल शेख, हवाना और 26/11 के बीच अंतर है। इस बारे में स्वयं से पूछें।' राहुल गांधी के वीडियो संदेश को लेकर जयशंकर ने राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधा और उनके वीडियो को टैग करते हुए अपने सिलसिलेवार ट्वीट के जरिए उनके आरोपों का बिंदुवार जवाब दिया।बता दें कि राहुल गांधी ने अपने वीडियो संदेश में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि पिछले छह साल में भारत विदेश नीति और अर्थव्यवस्था के संबंध में परेशान और बाधित रहा। गांधी ने वीडियो में अपने विचार रखे कि क्यों चीन आक्रामक हो गया है और आरोप लगाया कि मोदी सरकार के दौरान कमजोर विदेश नीतियों के चलते देश कमजोर हुआ है। इसके जवाब में विदेश मंत्री ने ट्वीट में कहा, 'राहुल गांधी ने विदेश नीति पर सवाल पूछे हैं। यहां पर कुछ उत्तर हैं। हमारा महत्वपूर्ण गठजोड़ मजबूत हुआ है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कद बढ़ा है। अमेरिका, रूस, यूरोप, जापान के साथ शिखर वार्ता और अनौपचारिक बैठकें होती रहती हैं। चीन के साथ हम राजनीतिक रूप से अधिक बराबरी के स्तर पर बात करते हैं। विश्लेषकों से पूछें।' उन्होंने कहा कि भारत अब अधिक खुले मन से चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा , चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव, दक्षिण चीन सागर और संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादियों के बारे में बातें करता है। इस बारे में मीडिया से पूछें। विदेश मंत्री ने कहा, 'कुछ तथ्य हमारे पड़ोसियों के बारे में भी। श्रीलंका और चीन के बीच 2008 में हब्बनटोटा बंदरगाह को लेकर समझौता हुआ था। उनसे पूछें जो इससे निपट रहे थे।' जयशंकर ने कहा, मालदीव के साथ कठिन संबंध.

.. जब 2012 में भारत राष्ट्रपति नाशीद की सरकार को गिरता देख रहा था... और चीजें बदली हैं। हमारे कारोबारियों से पूछें। बांग्लादेश के बारे में जयशंकर ने कहा कि 2015 में भू सीमा मुद्दा सुलझने के बाद अधिक विकास और पारगमन का मार्ग प्रशस्त हुआ है।' अब वहां आतंकवादियों के लिए पनाहगाह नहीं है। हमारे सुरक्षा बलों से पूछें।' पड़ोसी देशों के साथ संबंध मजबूत करने को रेखांकित करते हुए जयशंकर ने कहा, 'नेपाल में 17 साल के बाद प्रधानमंत्री की यात्रा होती है। ऊर्जा, ईंधन, अस्पताल, सड़क सहित अनेक विकास परियोजनाएं बढ़ती हैं। उनके नागरिकों से पूछें।' उन्होंने कहा कि भूटान अब भारत को एक मजबूत सुरक्षा और विकास भागीदार पाता है। अब वे 2013 के विपरीत अपनी रसोई गैस के बारे में चिंता नहीं करते। भूटान के परिवारों से पूछें।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सचिन पायलट के लिए कांग्रेस के दरवाजे खुले रखना चाहते हैं राहुल गांधी : कांग्रेस सूत्रसचिन पायलट के लिए कांग्रेस के दरवाजे खुले रखना चाहते हैं राहुल गांधी : कांग्रेस सूत्रराजस्थान (Rajasthan) का सियासी घमासान तो थम चुका है लेकिन अभी इसके प्रमुख किरदार यानी सचिन पायलट (Sachin Pilot) को लेकर स्थिति साफ नहीं है. सचिन पायलट को राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया जा चुका है लेकिन कांग्रेस सूत्रों ने बुधवार को NDTV को बताया कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अभी भी पायलट के लिए कांग्रेस के दरवाजे खुले रखना चाहते हैं. इससे पहले सचिन पायलट साफ कर चुके हैं कि वह बीजेपी में शामिल नहीं होंगे. गांधी परिवार के सामने उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है.
Read more »

सचिन पायलट को एक और मौका देना चाहते हैं राहुल गांधी, अहमद पटेल को सौंपा मनाने का जिम्मासचिन पायलट को एक और मौका देना चाहते हैं राहुल गांधी, अहमद पटेल को सौंपा मनाने का जिम्माRajasthan Government Crisis Today Latest News Live Updates: राजस्थान में जारी सियासी हलचल के बीच भाजपा शांत तरीके से घटनाक्रम पर नजर रख रही है, पार्टी नेता अब विधानसभा में गहलोत सरकार के बहुमत परीक्षण के मौके का इंतजार कर रहे हैं।
Read more »

‘हमारी लड़ाई इसी सोच के खिलाफ’, दलित पिटाई का वीडियो शेयर कर बोले राहुल गांधी; शिवराज ने अफसरों पर गिराई गाज, तीन का तबादला‘हमारी लड़ाई इसी सोच के खिलाफ’, दलित पिटाई का वीडियो शेयर कर बोले राहुल गांधी; शिवराज ने अफसरों पर गिराई गाज, तीन का तबादला'हमारी लड़ाई इसी सोच के खिलाफ', दलित पिटाई का वीडियो शेयर कर बोले राहुल गांधी; शिवराज ने अफसरों पर गिराई गाज, तीन का तबादला
Read more »

राहुल का तंज- PM ने आर्थिक गड्ढा खोदा, उससे आज गरीबों को मनरेगा ही निकाल रहाराहुल का तंज- PM ने आर्थिक गड्ढा खोदा, उससे आज गरीबों को मनरेगा ही निकाल रहा
Read more »

राहुल गांधी को एस जयशंकर ने 'समझाई विदेश नीति'राहुल गांधी को एस जयशंकर ने 'समझाई विदेश नीति'केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत की विदेश नीति को लेकर राहुल गांधी के सवालों के जवाब दिए हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:45:15