नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वर्षों पहले भारतीय जेल से छोड़े जाने को लेकर भाजपा पर तंज कसते हुए इस आतंकी के लिए ‘जी’ शब्द लगाकर संबोधित किया। इस पर भाजपा ने उन पर जमकर निशाना साधा तो कांग्रेस ने कहा कि ‘गोदी मीडिया’ और सत्तारूढ़ पार्टी ‘कटाक्ष’ को भी जानबूझकर घुमा रही है।
नई दिल्ली| पुनः संशोधित मंगलवार, 12 मार्च 2019 दरअसल, गांधी ने दिल्ली कांग्रेस के ‘मेरा बूथ, मेरा गौरव’ सम्मेलन में पुलवामा हमले का उल्लेख करते हुए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, 'ये 56 इंच के सीने वाले अपनी पिछली सरकार में मसूद अजहर जी के साथ बैठकर गए। अब जो राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल हैं वह मसूद अजहर को छोड़कर आए। भाजपा ने मसूद अजहर को जेल से छोड़ा।' उन्होंने यह भी कहा, 'हमने अपने दो प्रधानमंत्री खोए। हम आतंकवाद से डरने वाले नहीं हैं।' राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'पहले दिग्विजय सिंह जी ने 'ओसामा जी' और 'हाफिज सईद जी' कहा। अब आप ‘मसूद अजहर जी’ कह रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को यह क्या हो गया है?' केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया, 'राहुल गांधी और पाकिस्तान में साझी बात क्या है? यह आतंकवादियों के लिये उनका प्रेम है।' ईरानी ने कहा कि कृपया नोट करें कि मसूद अजहर के प्रति श्रद्धा.
..इस बात का सबूत है कि राहुल आतंकवादियों से प्रेम करते हैं। इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, 'राहुल जी के ‘मसूद’ कटाक्ष को जान-बूझकर न समझने वाले भाजपाइयों व चुनिंदा गोदी मीडिया साथियों से दो सवाल- क्या एनएसए डोभाल आतंकवादी मसूद अज़हर को कंधार जाकर रिहा नहीं कर आए थे? क्या मोदी जी ने पाक की आईएसआई को पठानकोट आतंकवादी हमले की जाँच करने के लिए नहीं बुलाया?' सुरजेवाला ने अजहर और कुछ अन्य आतंकवादियों को छोड़े जाने के समय की एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें इन आतंकवादियों के साथ डोभाल भी दिख रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने 2011 में ओसामा बिना लादेन के लिए ‘ओसामा जी’ शब्द का इस्तेमाल किया था जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया था। बाद में उन्होंने कहा था कि उनकी यह टिप्पणी कटाक्ष थी।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिग्विजय ने आतंकी हमले को दुर्घटना बताया, भाजपा ने कहा- कांग्रेस नेताओं की मानसिकता देश विरोधीCongress leader Digvijaya Singh terms Pulwama attack an accident | कांग्रेस और विपक्ष ने एयर स्ट्राइक के सबूत मांगे, कितने आतंकी मरे इस पर भी सवाल उठाए वीके सिंह ने दिग्विजय से पूछा- राजीव गांधी की हत्या भी दुर्घटना थी क्या? मोदी ने कहा- कुछ लोगों के बयान पाकिस्तान में हेडलाइन बन रहे, उन्हें सेना पर भरोसा नहीं
Read more »
दिग्विजय ने पुलवामा को कहा दुर्घटना तो मोदी के मंत्री ने दिया ये जवाब..कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा पुलवामा हमले को दुर्घटना बताए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि वे बताएं कि राजीव गांधी की हत्या एक दुर्घटना थी या आतंकी घटना?
Read more »
कोहली ने आख़िरी ओवर के लिए विजय शंकर को क्यों चुना?नागपुर में खेले गए मैच में बुमराह के 10 ओवर ख़त्म हो चुके थे, ऐसे में कोहली किसको देते आख़िरी ओवर की कमान?
Read more »
महासंग्राम: हरदोई में भाजपा के जबर्दस्त विकास के दावों पर सपा ने उठाए सवाल- Amarujalaमेडिकल कॉलेज से लेकर 13 हजार करोड़ के काम के दावों पर सपा के प्रतिनिधि ने सवाल खड़े किए LokSabhaElections2019 VoteKaro वोटकरो
Read more »
दिल्ली के गेस्ट टीचर्स के लिए नई पॉलिसी, मनीष सिसोदिया ने LG को सौंपी फाइलदिल्ली सरकार के मुताबिक उसने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में गेस्ट टीचर्स के मुद्दे पर एक आपातकालीन कैबिनेट बैठक बुलाई गई थी, जिसके बाद सरकार ने गेस्ट टीचर्स के लिए नई पॉलिसी को कैबिनेट की बैठक में पास कर दिया है.
Read more »
Ind vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में चौथा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने धवन के शतक के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मिले 359 रन के विशाल लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने हैंड्सकौंब के शतक और टर्नर के अर्धशतक के दम पर आसानी से चार विकेट से जीत लिया। पांच वनडे मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट पर 359 रन बना लिए। चौथे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम के अंतिम ग्यारह में चार बदलाव किए गए। धौनी को आखिरी दो वनडे मैच के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह टीम में रिषभ पंत को शामिल किया गया। रवींद्र जडेजा को इस मैच के लिए अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई और उनकी जगह चहल को शामिल किया गया। वहीं शमी की जगह भुवनेश्वर और अंबाती रायुडू की जगह लोकेश राहुल मोहाली वनडे में खेले।
Read more »
जसप्रीत बुमराह के इस खास एक्शन को एक्सपर्ट्स ने बताया पीठ के लिए खतराJasprit Bumrah- unconventional bowling action. जसप्रीत बुमराह का गेंदबाजी एक्शन जिस तरह का है, उससे उनके पीठ के निचले हिस्से में चोट का खतरा है.
Read more »
