LokSabhaElections2019 पीएम मोदी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का अपमान किया है और अपने गुरु का अपमान करना हिंदू संस्कृति नहीं है : RahulGandhi
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ये विचार धारा की लड़ाई है. जहां भी जाते हैं पीएम वहां किसी ना किसी की बुराई करते हैं. मोदी जी के गुरु कौन हैं. आडवाणी जी.
शिष्य गुरु के सामने हाथ भी नहीं जोड़ता. स्टेज से उठा कर फेंक दिया आडवाणी जी को. जूता मार के आडवाणी जी को उतारा स्टेज से और हिन्दू धर्म की बात करते हैं. हिन्दू धर्म में कहां लिखा है कि लोगों को मारना चाहिए. शुक्रवार को राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का अपमान किया है और अपने गुरु का अपमान करना हिंदू संस्कृति नहीं है. हिंदू में कहां लिखा है कि गुरू का अपमान करना चाहिए. बता दें, गांधीनगर सीट से टिकट कटने के बाद गुरुवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने अपने ब्लॉग में कहा था कि बीजेपी ने अपने राजनीतिक विरोधियों को कभी राष्ट्र विरोधी नहीं माना. इस ब्लॉग के सामने आने के बाद से ही विपक्ष पीएम मोदी पर हमलावर है. राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी हमें हिंदू धर्म की सीख न दें. उन्होंने अपने गुरु का अपमान किया. राहुल ने कहा कि 2019 का चुनाव विचारधाराओं की लड़ाई है और कांग्रेस की विचारधारा भाईचारा, प्रेम और सौहार्द्र मोदी के नफरत, क्रोध और विभाजनकारी विचारधारा पर जीत हासिल करेगी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो गरीब परिवारों को न्यूनतम आय के तौर पर हर साल 72,000 रुपये दिए जाएंगे, जिससे करीब 25 करोड़ लोगों को फायदा होगा. इस कदम को उन्होंने गरीबी पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ बताया है. राहुल गांधी कहा ने कहा कि सभी पक्षकारों से विचार विमर्श के बाद घोषणापत्र तैयार किया गया है. न्याय योजना को लागू करने के लिए मध्यम वर्ग पर आयकर नहीं लगाया जाएगा और आयकर को नहीं बढ़ाया जाएगा. अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो इस योजना में हर साल गरीब लोगों के बैंक खातों में 72,000 रुपये जमा कराए जाएंगे. राफेल सौदे को लेकर उद्योगपति अनिल अंबानी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि कागज का जहाज भी नहीं बना सकने वाले व्यक्ति ने सबसे बड़ा रक्षा अनुबंध हासिल कर लिया और उसकी जेब में सीधे 30,000 करोड़ रूपये जा रहे हैं. मनरेगा का पूरा बजट एक ही व्यक्ति को दे दिया गया. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आडवाणी जी का आशीर्वाद चाहते हैं प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष शाह- Amarujalaप्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के लिए यह चुनाव जहां करो या मरो जैसा है, वहीं विपक्ष के लिए अस्तित्व से जुड़ा है। narendramodi AmitShah BJP4India lalkrishnaadvani Election2019 LokSabhaElection2019
Read more »
चुनावी जनसभा में बोले सीएम योगी- कांग्रेसी आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे, मोदी जी 'गोली' - Amarujalaचुनावी जनसभा में बोले सीएम योगी- कांग्रेसी आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे, मोदी जी 'गोली' YogiAdityanath PMNarendraModi LokSabhaPolls2019
Read more »
आडवाणी के ब्लॉग के बहाने राहुल-ममता का PM मोदी पर निशाना, ऐसे हिंदू धर्म सिखाएंगेबीजेपी मार्गदर्शक मंडल के सदस्य लाल कृष्ण आडवाणी के ब्लॉग पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी है.
Read more »
आडवाणी ने ब्लॉग में लिखी मन की बात, पीएम मोदी ने जमकर की तारीफभाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के ब्लॉग पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है, क्या कहा है पढ़ें। LoksabhaElections2019 votekaro वोटकरो Mahasangram2019
Read more »
टिकट कटा तो आडवाणी ने लिखा ब्लॉग, PM मोदी ने दिया यह जवाबLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): बीजेपी ने इस बार गुजरात के गांधीनगर संसदीय क्षेत्र से आडवाणी के बजाय पार्टी चीफ अमित शाह को मैदान में उतारा है, जिसके बाद दिग्गज नेता ने कलम के जरिए चुप्पी तोड़ी है।
Read more »
PM मोदी ने की आडवाणी के ब्लॉग की तारीफ-Navbharat TimesIndia News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी के ब्लॉग की तारीफ करते हुए उन्हें महान नेता बताया है। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आडवाणी ने ब्लॉग में सही अर्थों में बीजेपी के मतलब को समझाया है।
Read more »
बीजेपी के वरिष्ठ नेता आडवाणी ने लिखा ब्लॉग, जानें पीएम मोदी ने क्या कहालोकसभा चुनाव के पहले चरण से पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. आडवाणी ने अपने ब्लॉग में एक पोस्ट डाली है.
Read more »
राहुल ने कहा- मोदी ने गुरु आडवाणी का अपमान किया, ये हिंदू धर्म नहीं सिखाताराहुल गांधी अमेठी से 10 अप्रैल को और सोनिया गांधी रायबरेली से 11 अप्रैल को पर्चा भरेंगे राजनाथ सिंह ने कहा- कांग्रेस सरकार होती तो नीरव और माल्या नहीं भागते | lok sabha election 2019 news and updates 5 april rahul gandhi narendra modi updates
Read more »
