राहुल-मोदी-शाह के बयानों की EC में शिकायत, आज एक्शन पर हो सकता है फैसला

United States News News

राहुल-मोदी-शाह के बयानों की EC में शिकायत, आज एक्शन पर हो सकता है फैसला
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 86 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 38%
  • Publisher: 63%

पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी के बयानों पर इक आज लेगा फैसला

मंगलवार को चुनाव आयोग की एक अहम बैठक है. इलेक्शन कमीशन इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कथित तौर पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों पर चर्चा कर उचित एक्शन लेगा.

कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने चुनाव आयोग में एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी सभाओं में अभद्र भाषा के इस्तेमाल और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है. ये शिकायतें कई हफ्तों से लंबित है, लेकिन चुनाव आयोग ने इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है. कांग्रेस ने इस मामले को बढ़-चढ़कर उठाया है और कई बार चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है. सोमवार को इसी मुद्दे पर कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में फरियाद लेकर पहुंची. कांग्रेस ने कहा कि उन्होंने नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ लगभग 10 बार शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन चुनाव आयोग ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है. कांग्रेस की ओर से सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के कुछ ही घंटों के बाद चुनाव आयोग ने साफ कर दिया कि वो अपनी नियमित बैठक में इन शिकायतों पर चर्चा करेगा और जो भी जरूरी हो वो एक्शन लेगा. बता दें कि इस चुनाव में नेताओं की बदजुबानी लगातार चर्चा में रही है. इसी सिलसिले में कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व सीएम मायावती, एसपी नेता आजम खान, कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के भाषणों पर 48 से 72 घंटे का बैन लगा चुका है. हालांकि चुनाव आयोग ने अबतक पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कोई कार्रवाई नहीं की है. इस मुद्दे पर कई राजनीतिक दलों और सिविल सोसायटीज ने दबे स्वर में ही सही चुनाव आयोग की निंदा की है. कांग्रेस ने जैसे ही इस मामले पर देश की सुप्रीम अदालत का रुख किया चुनाव आयोग ने कहा कि वह पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी के खिलाफ आई ऐसी शिकायतों पर उचित कार्रवाई करेगा. बता दें कि इससे पहले भी बड़बोले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई न करने पर सुप्रीम कोर्ट चुनाव आयोग को फटकार लगा चुका है. तब चुनाव आयोग ने कहा था कि उसके पास शक्तियां नहीं है. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

वाराणसी से प्रियंका गांधी को न उताकर क्या कांग्रेस ने बीजेपी का नुकसान कर दिया है?वाराणसी से प्रियंका गांधी को न उताकर क्या कांग्रेस ने बीजेपी का नुकसान कर दिया है?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के न लड़ने के पीछे अलग-अलग वजह सामने आ रही हैं. खबरों के मुताबिक बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने प्रियंका गांधी वाड्रा को संयुक्त उम्मीदवार मानने इनकार कर दिया. लेकिन इन खबरों के बीच सीटों के अंकगणित पर ध्यान दें तो मामला कुछ और ही नजर आता है. उत्तर प्रदेश की जमीनी रिपोर्ट के मुताबिक सपा और बसपा के गठबंधन ने बीजेपी के लिए अच्छी खासी चुनौती खड़ी कर दी है. कई सीटें ऐसी हैं जहां पर दोनों पार्टियों का वोट बैंक बीजेपी से ज्यादा है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी की कोशिश है कि दोनों पार्टियों के इस जातिगत गठजोड़ को काटने के लिए पूरे चुनाव को मोदी बनाम अन्य बना दिया जाए. इसलिए हर रैली में बीजेपी के नेता यही बताने की कोशिश कर रहे हैं कि हर सीट पर पीएम मोदी ही चुनाव लड़ रहे हैं. लेकिन प्रियंका के आने और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस थोड़ा मजबूत होने से उत्तर प्रदेश की जंग त्रिकोणीय होती दिखाई दे रही है. इसका फायदा बीजेपी उठा सकती है.
Read more »

वोटर गंगा किनारे वाला: किन मुद्दों पर वोट करेगी मुंगेर की जनता? For whom the voters of Munger will cast their votes? - Lok Sabha Election 2019 AajTakवोटर गंगा किनारे वाला: किन मुद्दों पर वोट करेगी मुंगेर की जनता? For whom the voters of Munger will cast their votes? - Lok Sabha Election 2019 AajTakलोकसभा चुनाव के इस मौसम में वोटर गंगा किनारे की टीम पहुंच चुकी है बिहार के मुंगेर. दो दिग्गजों की नाक की लड़ाई की वजह से मुंगेर (बिहार) की सबसे हॉट सीट बन गई है. नितीश कुमार ने मुंगेर से अपने सबसे खास और बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन को चुनाव मैदान में उतारा है जब्कि उनका मुकाबला महागठबंधन की प्रत्याशी नीलम देवी से है. नीलम देवी, कभी नितीश के करीबे रहे, बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी हैं.  रंजन सिंह और अनंत सिंह दोनों भूमिहार जाति से हैं इसलिए लड़ाई इस बात पर भी है कि भूमिहार वोटरों के दबदबे वाली इस सीट पर भूमिहारों का सबसे बड़ा नेता कौन है? आइए देखते हैं क्या है मुंगेर की जनता का चुनावी मूड. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

खबरदार: देखें, आखिर PM नरेंद्र मोदी क्यों बोले- 'आएगा तो मोदी ही' Watch, why PM Narendra Modi said, 'aaega to Modi hi' - khabardar AajTakखबरदार: देखें, आखिर PM नरेंद्र मोदी क्यों बोले- 'आएगा तो मोदी ही' Watch, why PM Narendra Modi said, 'aaega to Modi hi' - khabardar AajTakआजतक से इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के हर एक मुद्दे पर सीधी बात की. उन्होंने अपने सरकार के कामकाज से लेकर साध्वी प्रज्ञा, कश्मीर और यहां तक कि खुद को लेकर भी ढेरों बातें की है.इंटरव्यू में जो बेबाक मोदी दिखे, जो ब्रांड मोदी दिखा, चुनाव के बीच रैलियों में भी वही ब्रांड मोदी अब आगे रखा जाने लगा है. वैसे तो चुनाव पहले से ही नरेंद्र मोदी बनाम विपक्ष है, लेकिन अब ऐसा हो रहा है कि बीजेपी वोटरों को ये संदेश देने की कोशिश कर रही है कि इस बार भी लहर वैसी ही है जैसी 2014 में थी.बीजेपी ये बताने की कोशिश कर रही है कि चुनाव पार्टी नहीं बल्कि उनकी ओर से जनता लड़ रही है.इसीलिए सोशल मीडिया के नारे को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी नारा बना दिया. जरा देखिए, उत्तर प्रदेश में कन्नौज की रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से क्या नारे लगवाए?चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

तेल की कीमतों पर काबू पाने के अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर उठे सवालतेल की कीमतों पर काबू पाने के अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर उठे सवालव्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से ओपेक पर तेल की कीमतें
Read more »

हल्ला बोल: 'विकास' सिर्फ बहाना है, वोट जाति से पाना है! Is caste politics, going to impact results of LS election? - Halla Bol AajTakहल्ला बोल: 'विकास' सिर्फ बहाना है, वोट जाति से पाना है! Is caste politics, going to impact results of LS election? - Halla Bol AajTakचुनाव भी गजब चीज है, सालों साल से हर साल हो रहे हैं, हर बार शुरुआत विकास और देश की सुरक्षा जैसे मुद्दों से होती है, लेकिन खत्म होते ये मुद्दे जाने कहां दफ्न हो जाते हैं, और नेताओँ की जुबान जाति और धर्म की उसी रटी रटाई जुमलेबाजियों पर उतारू हो जाती है, जिसे असल वोट मंत्र माना जाता है. इस बार भी वही हो रहा है. दहकते और भड़कते राष्ट्रवाद के साथ शुरु हुए लोकसभा चुनाव जाति के महापड़ाव पर आ पहुंचे हैं.  विकास और फिर राष्ट्रवाद के नाम पर शुरू हुई चुनावी जंग, चौथे चरण के चुनाव के ठीक पहले जात-पात की गलियों में घुस चुकी है. हिंदुस्तान के संविधान में जाति और धर्म के नाम वोट मांगने की इजाजत तो नहीं है, लेकिन समझदार को इशारा काफी होता है, इसी तर्ज पर विपक्षी पार्टियां पीएम के उस बयान पर आगबबूला हैं, जिसमें उन्होंने खुद को अतिपिछड़ा बताया था. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

खबरदार: चौथे चरण का मतदान आते-आते जाति पर चुनाव Analysis of politics over PM Narendra Modi's caste - khabardar AajTakखबरदार: चौथे चरण का मतदान आते-आते जाति पर चुनाव Analysis of politics over PM Narendra Modi's caste - khabardar AajTak2019 का चुनाव अब चौथे राउंड में पहुंच चुका है, सोमवार को 71 सीटों पर वोटिंग होनी हैं. बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए ये अहम राउंड है, क्योंकि इन 71 सीटों में बीजेपी ने पिछली बार 56 सीट पर जीत हांसिल करी थी, लेकिन बीजेपी से भी ज़्यादा ये राउंड कांग्रेस के लिए करो या मरो का है क्योंकि पिछली बार इन सीटों में सिर्फ 2 सीटों पर कांग्रेस जीती थी. इस राउंड के साथ ही मध्य प्रदेश और राजस्थान की भी इस चुनाव में एंट्री हो रही है, जहां अभी चार महीने पहले ही बनी कांग्रेस की सरकारों का पहला चुनावी टेस्ट होगा. 2019 के इस चौथे चुनावी टेस्ट के बीच अब चुनाव प्रधानमंत्री की जाति पर भी चला गया है, बात असली पिछड़ा और नकली पिछड़ा की होने लगी है. आज ख़बरदार में हम विश्लेषण करेंगे कि आखिर चुनाव जाति के मुद्दे पर क्यों चला गया है? पिछड़ा वाली राजनीति में चुनावी गणित का क्या चक्कर है? क्योंकि कल और आज में पीएम नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर बहुत राजनीति हुई है. प्रधानमंत्री ने कल उत्तर प्रदेश के कन्नौज की रैली में अपनी जाति की जो बात की उस पर उनके राजनैतिक विरोधियों की तीखी प्रतिक्रियाएं आईं हैं. देखें वीडियो.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

लोकसभा चुनाव : पहला चरण- 69.50, दूसरा चरण- 69.44, तीसरा चरण-63.24, चौथे चरण में धीमा मतदान, इशारा किस ओर? 10 बातेंलोकसभा चुनाव : पहला चरण- 69.50, दूसरा चरण- 69.44, तीसरा चरण-63.24, चौथे चरण में धीमा मतदान, इशारा किस ओर? 10 बातेंलोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान आज शाम खत्म हो जाएगा. इसके साथ ही आज थोड़ी तस्वीर साफ हो जाएगी कि केंद्र में किसकी सरकार बनने जा रही है. चौथे चरण के मतदान में पूरे देश की नजर पश्चिम बंगाल और बिहार की बेगूसराय की सीट पर है. पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हिंसा की खबर है. आसनसोल से केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो चुनावी मैदान में हैं. वहीं बिहार की बेगूसराय सीट पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह, आजेडी के तनवीर हसन और जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार मैदान में हैं. कन्हैया कुमार के पक्ष में प्रचार करने के लिए बॉलीवुड से जुड़े लोग भी बेगूसराय की धरती पर पहुंचे थे. यह चरण बीजेपी के लिए भी काफी अहम है क्योंकि आज जिन 72 सीटों पर मतदान हो रहा है. उनमें से 45 सीटों पर 2014 में बीजेपी का क़ब्ज़ा था. ऐसे में बीजेपी के लिए ये चरण बेहद अहम है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:23:56