राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात
नई दिल्ली, 22 जुलाई । नई दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस नेताओं के साथ मुलाकात की और उनके साथ चर्चा की। Advertismentलोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि आज कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन, नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस नेताओं के साथ मुलाकात और चर्चा की। जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों की रक्षा और प्रदेश के हित के लिए कांग्रेस पूरी तरह से समर्पित है। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे। इससे पहले दिन में जम्मू-कश्मीर के कांग्रेसी नेताओं ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा तुरंत बहाल करने की मांग की गई और क्षेत्र में भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक अधिकारों के अलोकतांत्रिक, सत्तावादी और असंवैधानिक दमन की कड़ी निंदा की गई। इसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा, कांग्रेस विधायक दल के नेता जीए मीर और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख प्रभारी महासचिव डॉ.
सैयद नसीर हुसैन ने किया। कांग्रेस नेतृत्व ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने और लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों में इन मुद्दों को उठाया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली आए जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पूरा समर्थन दिया। जम्मू-कश्मीर से 500 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता दिल्ली पहुंचे और दिल्ली चलो और हमारी रियासत हमारा हक जैसे नारे लगाए। --आईएएनएस डीकेपी डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ओडिशा दौरे पर राहुल गांधी विस्थापित आदिवासी परिवारों, किसानों से करेंगे मुलाकात : श्रीकांत जेनाओडिशा दौरे पर राहुल गांधी विस्थापित आदिवासी परिवारों, किसानों से करेंगे मुलाकात : श्रीकांत जेना
Read more »
राहुल गांधी के पत्र से जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा : विक्रम रंधावाराहुल गांधी के पत्र से जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा : विक्रम रंधावा
Read more »
ट्रंप ने तो बताया ही नहीं, 5 जेट किसके गिरे थे? कांग्रेस के गले की फांस न बन जाए राहुल का नया 'सेल्फ गोल'Rahul Gandhi: डोनाल्ड ट्रंप के '5 जेट गिराने' वाले बयान पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार से जवाब मांगा, लेकिन भाजपा ने इसे कांग्रेस का 'सेल्फ गोल' बताकर पलटवार कर दिया है.
Read more »
INDIA गठबंधन बदल देगा बिहार का भविष्य... पटना के रोजगार मेले का वीडियो शेयर कर बोले राहुल गांधीबिहार चुनाव के नज़दीक आते ही कांग्रेस सक्रिय हो गई है। पार्टी ने पटना में महारोजगार मेला लगाया, जिसमें युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। राहुल गांधी ने इसका वीडियो शेयर किया है।
Read more »
कांग्रेस ने बेरोजगारी को लेकर बिहार सरकार की आलोचना की, राहुल गांधी बोले- भाषण नहीं, नौकरी चाहते हैं युवाकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि यह 'परिवर्तन की शुरुआत' है और बिहार के युवा अब भाषण नहीं, बल्कि अपने भविष्य को आकार देने के लिए रोजगार चाहते हैं।
Read more »
एनएसयूआई नेता की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंकाएनएसयूआई नेता की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका
Read more »
