Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी आज रायबरेली से भरेंगे पर्चा
Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं. कांग्रेस ने शुक्रवार सुबह इसकी आधिकारिक घोषणा की है. कांग्रेस ने अमेठी संसदीय क्षेत्र से किशोरी लाल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है.
राहुल गांधी के रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने पर पार्टी नेता दीपक सिंह ने कहा कि अमेठी के लोगों और गांधी परिवार के बीच संबंध मजबूत हैं और हमेशा ऐसे ही रहेंगे. वहीं बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी का चुनाव नहीं लड़ना बीजेपी की विजय है. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, अमेठी से राहुल गांधी का चुनाव नहीं लड़ना कांग्रेस और सपा इंडी गठबंधन की नैतिक पराजय और बीजेपी की विजय है . अमेठी से श्री राहुल गांधी का चुनाव नहीं लड़ना कांग्रेस और सपा इंडी गठबंधन की नैतिक पराजय और भाजपा की विजय है ।#फिर_एकबार_मोदी_सरकार — Keshav Prasad Maurya May 3, 2024यह भी पढ़ेंबीजेपी के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा,"इससे यह जाहिर होता है कि राहुल गांधी ने वायनाड से अपनी हार स्वीकार कर ली है. वह पहले अमेठी से भागे, अब वायनाड से और इस बार उन्हें रायबरेली से भी भागना पड़ेगा." उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी वायनाड से चुनाव हार रहे हैं. इसलिए वह अब रायबरेली से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. पहले राहुल गांधी ने अमेठी से हार मानी, अमेठी को छोड़ कर भागे, अब वायनाड को छोड़ कर भागे और इस बार उन्हें रायबरेली से भी भागना पड़ेगा. वह देश संभालने की बात करते हैं, लेकिन ना वह अमेठी संभाल पाएं, ना वायनाड संभाल पाएं. इस बार रायबरेली के लोग उन्हें सबक सिखाएंगे और राहुल गांधी को बड़े अंतर से हराएंगे. मनजिंदर सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि गांधी परिवार की सीट मानी जाने वाली अमेठी से वहां का कोई भी नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है. पंजाब से केएल शर्मा को चुनाव लड़ने के लिए अमेठी लाया गया है. #WATCH | Begusarai, Bihar: On Congress leader Rahul Gandhi's candidature from Raebareli Lok Sabha seat, Union Minister Giriraj Singh says,"The Gandhi family never goes back to the seat from where it loses. Rahul Gandhi lost Amethi and he left it. This time if he loses Raebareli… pic.twitter.com/UDvCdiOP3U — ANI May 3, 2024कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रायबरेली लोकसभा सीट से उम्मीदवारी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है,"गांधी परिवार कभी भी उस सीट पर वापस नहीं जाता जहां से वह हारता है. राहुल गांधी अमेठी हार गए और उन्होंने इसे छोड़ दिया. इस बार अगर वह रायबरेली भी हारे तो वह भी छोड़ देंगे. जैसे बहादुर शाह जफर मुगल सल्तनत के आखिरी बादशाह थे, गांधी परिवार के लिए भी वैसा ही है.'' बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ''राहुल जी, आपने कहा था 'डरो मत' और अब कह रहे हैं 'अमेठी से लाडो मत'. कांग्रेस ने पुष्टि कर दी है कि उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है और भाग गए हैं. ये भी पढ़ें- Explainer : अमेठी में 25 साल बाद गांधी परिवार से कोई शख्स चुनावी मैदान में नहीं, पार्टी ने केएल शर्मा पर खेला दांव Listen to the latest songs, only on JioSaavn.comVideo : Rahul Gandhi Raebareli से लड़ेंगे चुनाव, Amethi से KL Sharma होंगे Congress के उम्मीदवार : सूत्र Lok sabha elections 2024Rahul Gandhi RaeBareliBJP targets Rahul Gandhiटिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | चुनाव 2024 के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें. और जानें इलेक्शन शेड्यूल NDTV India पर.
Rahul Gandhi Raebareli BJP Targets Rahul Gandhi राहुल गांधी राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा चुनाव 2024 लोकसभा चुनाव
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Lok Sabha Chunav: क्या राहुल गांधी अमेठी या रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव? खुद दिया जवाबRahul Gandhi Amethi: राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है और उनके अमेठी या रायबरेली से चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है.
Read more »
अमेठी और रायबरेली सीट पर बड़ा ऐलान कर सकती है कांग्रेसकुछ ही देर में अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर फैसला हो जाएगा Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
'कुछ दिन और रुको...' : अमेठी और रायबरेली के उम्मीदवारों पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगेमल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने के कारण भी बताया.
Read more »
Congress: अमेठी-रायबरेली से राहुल-प्रियंका की उम्मीदवारी को लेकर जयराम रमेश बोले- शाम तक होगी घोषणाकांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की अमेठी और रायबरेली से उम्मीदवारी पर पार्टी नेता जयराम रमेश ने बात की है।
Read more »
