कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावों के दौरान वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर धांधली के आरोप लगाए हैं. उन्होंने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक प्रेज़ेंटेशन दिया.
उत्तरकाशी में मंगलवार को बादल फटने के कारण हुए हादसे के बाद से राहत और बचाव अभियान जारी है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया है कि अभी तक 274 लोगों को बचाया गया है. सीएम धामी ने कहा, 'इस आपदा से बहुत नुकसान हुआ है.
पूरा क्षेत्र तबाह हो गया है. बिजली की लाइनें ध्वस्त हुई है, सड़क मार्ग पूरी तरह से भूस्खलन की चपेट में आ गया है. 190 लोगों को उसी दिन बचा लिया गया था...अभी तक 274 लोगों को बचा लिया गया है.' उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने बीबीसी हिंदी को बताया, 'हमारी बचाव टीमों का प्रभावित क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन जारी है. अभी तक दो शव मिले हैं और जो लोग घायल हुए हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वे सभी खतरे से बाहर हैं.' इस हादसे में कुल कितने लोगों की मौत हुई है, इस सवाल पर मुख्य सचिव ने कहा, 'अभी हमारा फोकस बचाव अभियान पर है. जो लोग जहाँ कहीं फँसे हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना है.' आपदा प्रबंधन सचिव विनोद सुमन के अनुसार अब तक 274 लोगों को गंगोत्री और आसपास के क्षेत्रों से हर्षिल लाया गया है और सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं. उन्होंने बताया कि इन 274 लोगों में अलग-अलग राज्यों से आए तीर्थयात्री भी शामिल हैं. इनमें गुजरात से 131, मध्य प्रदेश से 21, महाराष्ट्र से 12, उत्तर प्रदेश से 12, राजस्थान से 6, असम से 5, तेलंगाना से 3 और पंजाब से एक तीर्थयात्री शामिल हैं. जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, आईटीबीपी, एनडीआरएफ़, एसडीआरएफ़ और दूसरी एजेंसियां बचाव अभियान में जुटी हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वोटर लिस्ट से फर्जी मतदाताओं को बाहर निकालना चुनाव आयोग का काम : दिलेश्वर कामैतवोटर लिस्ट से फर्जी मतदाताओं को बाहर निकालना चुनाव आयोग का काम : दिलेश्वर कामैत
Read more »
सबूत.. चुनाव आयोग को राहुल का खुला चैलेंज!चुनाव आयोग को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने खुला चैलेंज दिया है। राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर 'वोट चोरी' का आरोप, गर्माई सियासत, देखें दंगलराहुल गांधी ने कहा कि उनके पास एटम बम है और जब वो फोड़ेंगे तो चुनाव आयोग कहीं नजर नहीं आएगा. दरअसल राहुल गांधी चुनाव आयोग पर वोट चोरी करने का संगीन आरोप लगा रहे हैं. राहुल का दावा है कि चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक औऱ कर्नाटक से लेकर अब बिहार तक वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की है.
Read more »
बिहार की वोटर लिस्ट में रिटायर्ड IAS अधिकारी और उनकी पत्नी का नाम गायब! सोशल मीडिया पर सुनाया दुखड़ाबिहार की मसौदा वोटर लिस्ट को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। बिहार के एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी और उनकी पत्नी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है।
Read more »
SIR का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन, इसलिए सदन में चर्चा नहीं हो सकती... साफ-साफ बोले- किरेन रिजिजूलोकसभा में मॉनसून सत्र के पहले दिन बिहार वोटर लिस्ट को लेकर हंगामा हुआ। किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है, पर मामला सुप्रीम कोर्ट में है।
Read more »
महाराष्ट्र में 40 लाख वोटर रहस्यमय.. राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग को घेराराहुल गांधी ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र-हरियाणा में फर्जी वोटिंग हुई। क्या लिस्ट में फर्जी वोटर जोड़े गए। 5 बजे के बाद अचानक वोटिंग टर्नआउट बढ़ गया। महाराष्ट्र चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि वहां 40 लाख वोटर रहस्यमय हैं। राहुल गांधी ने और क्या-क्या...
Read more »
