कांग्रेस ने राहुल गांधी को अमेठी की जगह रायबरेली से उतारा मैदान में
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 में अमेठी और रायबरेली से कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा. अब इसपर से सस्पेंस खत्म हो चुका है. कांग्रेस पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी को जबकि अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को मैदान में उतारा है.
राहुल के सामने रायबरेली में बीजेपी के उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह होंगे. वहीं अमेठी में किशोरी लाल शर्मा के सामने होंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी. राहुल गांधी को अमेठी की जगह रायबरेली से मैदान में उतारने के कांग्रेस के फैसले ने सभी को आश्चर्यचकित जरूर किया है. ऐसे में कांग्रेस के इस फैसले तक पहुंचने के पीछे की इनसाइड स्टोरी को जानना बेहद जरूरी है. निर्णय पर पहुंचे से पहले हुआ मंथनयह भी पढ़ेंपार्टी सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी को रायबरेली से उम्मीदवार बनाने को लेकर गांधी परिवार में काफी चर्चा हुई. गांधी परिवार ने रायबरेली के साथ-साथ अमेठी से किसे उम्मीदवार बनाया जाए, इसे लेकर काफी बार चर्चा हुई. कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी में बहुत सारे नेताओं का यह मानना था कि राहुल और प्रियंका दोनों को चुनाव लड़ना चाहिए. मगर राहुल गांधी का कहना था कि उनका अमेठी से लड़ने से कुछ हासिल नहीं होगा क्योंकि वो अगर जीत भी जाते हैं तो अमेठी सीट ही छोड़ेगें ना कि वायनाड. सूत्रों के अनुसार राहुल का यह तर्क था कि वायनाड की जनता ने उन्हें उस वक्त साथ दिया जब अमेठी के लोगों ने उनका साथ छोड़ दिया था. यही वजह है कि राहुल अमेठी से हारने के बाद वहां गए भी नहीं. फिर यह भी बात हुई कि यदि राहुल अमेठी जीत भी जाते हैं तो उनके इस्तीफा देने के बाद वहां से किसी को तो लड़ाना ही पड़ेगा तो अभी क्यों नहीं.प्रियंका गांधी को लेकर भी हुई बातरही बात रायबरेली की तो यह सीट कांग्रेस की सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है पिछली बार सोनिया गांधी यहां से पौने दो लाख वोटों से जीतीं थी. मगर उनके वोटों का प्रतिशत लगातार कम हो रहा था. फिर राहुल गांधी सोनिया गांधी को यह समझाने में कामयाब रहे कि चुंकि प्रियंका अभी फ़िलहाल चुनाव नहीं लड़ना नहीं चाहती हैं तो क्यों ना वो खुद रायबरेली से चुनाव लड़ें. और अगर चुनाव के बाद यदि एक सीट छोड़ने की नौबत आती है तो रायबरेली से प्रियंका को मैदान में उतारा जाए. ऐसा इसलिए भी क्योंकि तब तक यह भी पता चल जाएगा कि इंडिया गठबंधन और कांग्रेस की चुनाव में क्या स्थिति रहती है. इस वजह से केएल शर्मा को अमेठी से मिला टिकटListen to the latest songs, only on JioSaavn.comसूत्रों का कहना है कि एक तर्क यह भी दिया गया कि यदि अमेठी से राहुल लड़ते हैं और हार जाते हैं तो दो लगातार हार के बाद उनकी स्थिति काफ़ी कमजोर हो जाएगी और स्मृति ईरानी का कद काफी बढ़ जाएगा. ज़ाहिर है राहुल गांधी ऐसा कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहते थे. इन सब बातों पर चर्चा के बाद यह तय किया गया कि राहुल रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे. और पार्टी किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से लड़ाया जाएगा. के एल शर्मा अमेठी को अच्छी तरह जानते हैं. साथ ही राहुल और सोनिया गांधी का चुनाव प्रबंधन कर चुके हैं और उनके प्रतिनिधि के तौर पर काम करते रहे हैं. loksabha election 2024Rahul GandhiKL Sharmaटिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | चुनाव 2024 के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें. और जानें इलेक्शन शेड्यूल NDTV India पर.
Rahul Gandhi KL Sharma Raebareli Constituency Amethi And Raebareily लोकसभा चुनाव 2024 राहुल गांधी केएल शर्मा रायबरेली और अमेठी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Lok Sabha Chunav: क्या राहुल गांधी अमेठी या रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव? खुद दिया जवाबRahul Gandhi Amethi: राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है और उनके अमेठी या रायबरेली से चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है.
Read more »
Lok Sabha Polls: अमेठी से नामांकन कर सकते हैं राहुल, रामलला के दर्शन भी करेंगे? 24 घंटे बाद रुख होगा साफकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी और महासचिव प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा तेज हो गई है।
Read more »
अमेठी और रायबरेली सीट पर बड़ा ऐलान कर सकती है कांग्रेसकुछ ही देर में अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर फैसला हो जाएगा Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
