कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनावों में मतदाताओं की बढ़ोतरी पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग को घेरा. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि चुनाव आयोग ने सभी सवालों का जवाब दिया है और राहुल गांधी हार के डर से नया नैरेटिव बना रहे हैं.
नागपुर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग को घेरा. इस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का जवाब आया. फडणवीस ने कहा, चुनाव आयोग ने सभी सवालों का जवाब दिया हुआ है.
राहुल गांधी पर हार के डर से ‘नया नरेटिव सेट’ कर रहे हैं. क्योंकि उन्हें पता है कि 8 फरवरी को दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद उनकी पार्टी का दिल्ली में नाम और निशान समाप्त होने वाला है. उस दिन क्या बोलना, कैसे एक नया नैरेटिव तैयार करना, वह उसी की तैयारी कर रहे हैं. उधर, चुनाव आयोग ने भी कहा कि वह राहुल गांधी के सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है. देवेंद्र फडणवीस ने कहा, देखिए, वोटर कहां से आए, किसका नाम काटा गया, किसका जोड़ा गया. इसका सारा जवाब चुनाव आयोग ने दिया है, इसलिए अब अलग से जवाब देने की आवश्यकता नहीं है. राहुल गांधी एक प्रकार से कवर फायरिंग कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस का वजूद खत्म हो जाएगा. मैंने बार-बार कहा है कि राहुल गांधी को चिंतन करने की जरूरत है. लेकिन वे केवल झूठी बातें बोलकर अपने मन को बहलाने का प्रयास करेंगे. उन्हें हार पर चिंतन करने की जरूरत है. एक ही चुटकुला बार-बार फडणवीस ने सोशल मीडिया के जरिए भी राहुल गांधी पर तंज कसा. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, जब एक ही चुटकुला बार-बार सुनाया जाए, तो उस पर हंसा नहीं करते. चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों पर कहा कि वे इसका विस्तार से जवाब देंगे. कुछ सवाल पहले भी आए थे, जिनका 1800 पन्नों में चुनाव आयोग ने जवाब दिया था. साफ बताया था कि वोटर कैसे बढ़ गए. कहां और कैसे वोटर जोड़े गए. महाराष्ट्र में 32 लाख वोटर कैसे जुड़ गए इससे राहुल गांधी ने कहा कि 5 साल में जितने मतदाता महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट में जोड़े गए, उससे ज्यादा मतदाता सिर्फ 5 महीने में जोड़ दिए गए हैं. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 से लेकर लोकसभा चुनाव 2024 के बीच महाराष्ट्र में 32 लाख मतदाता जोड़े गए. वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के बीच 39 लाख मतदाता जोड़ दिए गए. मतलब, हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं जितनी आबादी महाराष्ट्र में 5 महीने में जोड़ दी गई. ऐसे में सवाल है, जोड़े गए ये मतदाता कौन हैं और कहां से आए. महाराष्ट्र की व्यस्क जनसंख्या 9.54 करोड़ है, लेकिन चुनाव आयोग के मुताबिक महाराष्ट्र में 9.70 करोड़ मतदाता हैं. मतलब, चुनाव आयोग के मुताबिक महाराष्ट्र में जनसंख्या से ज्यादा मतदाता हैं.
RAAHUL GANDHI MAHARASHTRA ASSEMBLY ELECTIONS ELECTION COMMISSION DEVENDRA FADNAVIS VOTER REGISTRATION
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राहुल गांधी दिल्ली में 13 जनवरी को करेंगे पहली जनसभादिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी पहली जनसभा 13 जनवरी को संबोधित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाद्रा और कन्हैया कुमार भी चुनाव अभियान में शामिल होंगे।
Read more »
राहुल गांधी सीलमपुर में जनसभा को संबोधित करेंगेलोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को सीलमपुर में एक रैली को संबोधित करेंगे।
Read more »
एक साथ चुनाव कराने के राजनीतिक संघर्षसरकार एक साथ चुनाव कराने के पक्ष में है, जबकि चुनाव आयोग इसे एक महत्वपूर्ण साधन मानता है। विधेयकों में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' को लागू करने का उद्देश्य बताया गया है।
Read more »
राहुल गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, बिहार चुनाव की रणनीति पर चर्चालोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। यह मुलाकात बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के लिए हुई।
Read more »
राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव के दौरान मतदाता सूची में वृद्धि पर गंभीर आरोप लगाएलोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची में अचानक हुई वृद्धि पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पांच महीनों में हिमाचल प्रदेश की आबादी के बराबर मतदाताओं की संख्या बढ़ गई, और इसे भाजपा को फायदा हुआ है। उन्होंने शिरडी में एक इमारत में 7,000 मतदाताओं को जोड़ने का उदाहरण दिया।
Read more »
महाराष्ट्र आपको कभी माफ नहीं करेगा...' राहुल गांधी पर बरसे देवेंद्र फडणवीसराहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर इलेक्शन कमीशन के डाटा पर सवाल खड़े किए, जिससे देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें माफी मांगने की मांग की है.
Read more »
