श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी को अमेरिका में यह भी बताना चाहिए था कि क्या देवता की परिभाषा में केवल वह हीं फिट बैठते हैं। राहुल गांधी को खुद ये लगता है कि वह खुद एक दैवीय पुरुष हैं। वह खुद को देवता मानने लगे हैं।
संभल: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। डलास टेक्सस यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ बातचीत करते हुए राहुल ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। उनके बयान पर पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को विदेश जाकर देश के खिलाफ बोलने की आदत है। वह इस देश के पहले ऐसे नेता हैं, जो विदेश जाकर अपने देश के खिलाफ बोलते हैं। पूरी दुनिया में कोई ऐसा नेता नहीं है जो अपने देश की बुराई विदेश में जाकर करता हो। प्रमोद कृष्णम ने कहा कि जब भी कांग्रेस सांसद भारत से बाहर जाते हैं, उनका एजेंडा यही है कि वह भारत के खिलाफ बोलते हैं। चाहे वह अमेरिका जाएं, ब्रिटेन जाएं, खाड़ी के देशों में जाएं, इटली जाएं या जहां कहीं भी जाएं, कभी वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलते हैं, कभी आरएसएस को निशाना बनाते हैं। वह आरएसएस को निशाना बनाते बनाते भारत की संस्कृति, सभ्यता और सनातन धर्म के खिलाफ बोलने लगते हैं। Rahul Gandhi US Visit: अमेरिका के टेक्सास यूनिवर्सिटी में छात्रों से राहुल गांधी ने किया संवाद, देखिए पूरा वीडियो' राहुल गांधी देश के साथ हैं या खिलाफ'प्रमोद कृष्णम के मुताबिक, देश की जनता को गंभीरता से सोचना चाहिए कि क्या राहुल गांधी वाकई इस देश के नेता हैं, या वह इस देश के खिलाफ हैं। देश को यह भी तय करना चाहिए कि वह देश के साथ हैं या देश के खिलाफ हैं। इस विषय पर देश की जनता और कांग्रेस को भी सोचना चाहिए कि जिन्होंने देश के उत्थान और एकता के लिए बलिदान दिए हैं उनके लिए कैसा रवैया रखना चाहिए। यह बहुत ही चिंतन का विषय है, साथ ही चिंता का भी विषय है।'खुद को देवता मानने लगे हैं राहुल गांधी 'श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी को अमेरिका में यह भी बताना चाहिए था कि क्या देवता की परिभाषा में केवल वह हीं फिट बैठते हैं। राहुल गांधी को खुद ये लगता है कि वह खुद एक दैवीय पुरुष हैं। वह खुद को देवता मानने लगे हैं। और अगर ऐसा है तो उन्हें बताना चाहिए कि वह कौन से भगवान के कौन से अवतार हैं। हमारे ग्रंथों में लिखा है कि भगवान के कुल दस अवतार होने हैं, जिनमें नौ हो चुके हैं और एक कल्कि का अवतार अभी होना है। राहुल गांधी को यह भी बताना चाहिए कि कहीं वह यही बचा हुआ अवतार तो नहीं हैं, और अभी तक छुपे बैठे हों, उन्होंने इसके बारे में किसी को बताया नहीं हो।क्या बोला था राहुल गांधी ने?उल्लेखनीय है कि अपनी तीन दिन की अमेरिका यात्रा के पहले दिन राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा और कांग्रेस के बीच वैचारिक संघर्ष है। भाजपा और आरएसएस का मानना है कि महिलाओं को अपनी पारंपरिक भूमिकाओं तक ही सीमित रखना चाहिए। घर पर रहना, खाना बनाना और कम बोलना चाहिए। इसके विपरीत हमारा मानना है कि महिलाओं को वह सारे काम करने की आजादी होनी चाहिए, जो वे करना चाहती हैं।.
संभल: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। डलास टेक्सस यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ बातचीत करते हुए राहुल ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। उनके बयान पर पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को विदेश जाकर देश के खिलाफ बोलने की आदत है। वह इस देश के पहले ऐसे नेता हैं, जो विदेश जाकर अपने देश के खिलाफ बोलते हैं। पूरी दुनिया में कोई ऐसा नेता नहीं है जो अपने देश की बुराई विदेश में जाकर करता हो। प्रमोद कृष्णम ने कहा कि जब भी कांग्रेस सांसद भारत से बाहर जाते हैं, उनका एजेंडा यही है कि वह भारत के खिलाफ बोलते हैं। चाहे वह अमेरिका जाएं, ब्रिटेन जाएं, खाड़ी के देशों में जाएं, इटली जाएं या जहां कहीं भी जाएं, कभी वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलते हैं, कभी आरएसएस को निशाना बनाते हैं। वह आरएसएस को निशाना बनाते बनाते भारत की संस्कृति, सभ्यता और सनातन धर्म के खिलाफ बोलने लगते हैं। Rahul Gandhi US Visit: अमेरिका के टेक्सास यूनिवर्सिटी में छात्रों से राहुल गांधी ने किया संवाद, देखिए पूरा वीडियो'राहुल गांधी देश के साथ हैं या खिलाफ'प्रमोद कृष्णम के मुताबिक, देश की जनता को गंभीरता से सोचना चाहिए कि क्या राहुल गांधी वाकई इस देश के नेता हैं, या वह इस देश के खिलाफ हैं। देश को यह भी तय करना चाहिए कि वह देश के साथ हैं या देश के खिलाफ हैं। इस विषय पर देश की जनता और कांग्रेस को भी सोचना चाहिए कि जिन्होंने देश के उत्थान और एकता के लिए बलिदान दिए हैं उनके लिए कैसा रवैया रखना चाहिए। यह बहुत ही चिंतन का विषय है, साथ ही चिंता का भी विषय है।'खुद को देवता मानने लगे हैं राहुल गांधी'श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी को अमेरिका में यह भी बताना चाहिए था कि क्या देवता की परिभाषा में केवल वह हीं फिट बैठते हैं। राहुल गांधी को खुद ये लगता है कि वह खुद एक दैवीय पुरुष हैं। वह खुद को देवता मानने लगे हैं। और अगर ऐसा है तो उन्हें बताना चाहिए कि वह कौन से भगवान के कौन से अवतार हैं। हमारे ग्रंथों में लिखा है कि भगवान के कुल दस अवतार होने हैं, जिनमें नौ हो चुके हैं और एक कल्कि का अवतार अभी होना है। राहुल गांधी को यह भी बताना चाहिए कि कहीं वह यही बचा हुआ अवतार तो नहीं हैं, और अभी तक छुपे बैठे हों, उन्होंने इसके बारे में किसी को बताया नहीं हो।क्या बोला था राहुल गांधी ने?उल्लेखनीय है कि अपनी तीन दिन की अमेरिका यात्रा के पहले दिन राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा और कांग्रेस के बीच वैचारिक संघर्ष है। भाजपा और आरएसएस का मानना है कि महिलाओं को अपनी पारंपरिक भूमिकाओं तक ही सीमित रखना चाहिए। घर पर रहना, खाना बनाना और कम बोलना चाहिए। इसके विपरीत हमारा मानना है कि महिलाओं को वह सारे काम करने की आजादी होनी चाहिए, जो वे करना चाहती हैं।
Rahul Gandhi Against India Rahul Gandhi On Sanatan Dharma Up News In Hindi Uttar Pradesh राहुल गांधी पर प्रमोद कृष्णम का हमला आचार्य प्रमोद कृष्णम राहुल गांधी संभल समाचार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत का प्रमुख साझेदार... डॉ. जयशंकर ने मालदीव को बताया 'पड़ोसी पहले' नीति का केंद्र, सड़क प्रोजेक्ट का किया उद्घाटनभारत और मालदीव के रिश्ते एक बार फिर सुधरने लगे हैं। भारत के विदेश मंत्री डॉ.
Read more »
आज देश मना रहा है 78 वां स्वतंत्रता दिवस, स्मारक और इमारतें हुईं तिरंगे से रोशन, देखें Photosआज़ादी के बाद इन 78 साल के सफर में भारत ने कई बड़ी लकीरें खींची हैं ज़मीन से लेकर आसमान तक कई कीर्तिमान बनाए हैं.
Read more »
99% लोग नहीं जानते होंगे नागा साधु और अघोरी बाबा के बीच अंतर, क्या आप जानते हैं?धर्म-कर्म Naga Sadhu and Aghori Baba Difference: सनातन धर्म में कई सारे बाबा,साधु-संत आदि होते हैं और इन सभी बाबाओं की वेशभूषा, रहन-सहन लगभग अलग होती है
Read more »
Bhavishya Malika Puran 2024 Predictions: 2024 में भारत पर आने वाले हैं ये संकट, संत अच्युतानंद की भविष्यवाणियांBhavishya Malika Puran 2024 Predictions: 2024 के बारे में कई भविष्यवाणियां की जा चुकी हैं, जिसमें भारत और दुनिया के कई देशों के लिए संकट और आपदाओं की बातें कही गई हैं.
Read more »
2.75 लाख टेलीफोन नंबर कटे, 50 कंपनियों की सेवाएं बंद, इस बड़े एक्शन की वजह क्या?टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने अनचाही कॉल और गैर-पंजीकृत टेलीमार्केटिंग कंपनियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। 2.
Read more »
DNA: अमेरिका में राहुल गांधी ने क्यों की चीन की तारीफ?राहुल गांधी तीन दिन के अमेरिका दौरे पर गए हुए हैं। पहली बार वो विपक्ष के नेता के तौर पर विदेश Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
