राहुल को शहजादा कहने पर प्रियंका का मोदी को जवाब, कहा- ये शहजादे 4000 KM पैदल चले, PM को बताया- शहंशाह

Rahul Gandhi News

राहुल को शहजादा कहने पर प्रियंका का मोदी को जवाब, कहा- ये शहजादे 4000 KM पैदल चले, PM को बताया- शहंशाह
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Navjivan
  • ⏱ Reading Time:
  • 75 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 33%
  • Publisher: 68%

प्रियंका गांधी ने जवाब देते हुए पीएम मोदी को कहा कि पीएम मेरे भाई को शहजादा बोलते हैं। मैं उनको बताना चाहती हूं, ये शहजादे चार हजार किलोमीटर तक पैदल चले हैं।“

गुजरात के बनासकांठा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी को शहजादा बताए जाने पर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी मेरे भाई को शहजादा बोलते हैं। मैं उनको बताना चाहती हूं, ये शहजादे चार हजार किलोमीटर तक पैदल चले हैं।“प्रियंका ने जनसभा की ओर इशारा करते हुए कहा, “कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक आपकी समस्याओं को सुनने के लिए पैदल चले हैं। मेरी बहनों से मिले हैं, मेरे भाइयों से मिले हैं, किसानों से मिले हैं, मजदूरों से मिले हैं और सबसे प्यार से मिलकर पूछा है कि तुम्हारे दिल में क्या मुश्किलें हैं? तुम्हारे जीवन में क्या समस्या है? उनका हल हम कैसे कर सकते हैं? “.

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “एक तरफ आपके शहंशाह नरेंद्र मोदी जी महलों में रहते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरा देखा है। एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता एक दाग नहीं धूल का। आखिर वो कैसे समझ पाएंगे आपकी मजदूरी, आपकी खेती, आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दब चुके हो।प्रियंका ने आगे महंगाई के मुद्दे को लेकर भी पीएम मोदी पर निशाना साधा।उन्होंने कहा, “हर तरफ महंगाई है। महंगाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है। मिट्टी का तेल आज कितने का है? सब्जी खरीदने जाती हो, मिलती है क्या, भाव क्या है उसका।“.प्रियंका ने जनसभा में आए किसानों से पूछा, “पेट्रोल डीजल का दाम क्या है किसान भाइयों? किस तरह से गुजारा कर रहे हो? खेती के हर सामान पर जीएसटी है। हर सामान महंगा हो चुका है। मेरी बहनों जब आपको अपने बच्चों के लिए कोई वर्दी खरीदनी होती है या कोई त्यौहार होता है, तब अगर आपको कुछ खरीदना होता है, तो क्या हालत होती है आपकी। यह मोदी जी नहीं जान सकते, क्योंकि मोदी जी अब अपने महल में बंद हैं। सत्ता से घिरे हुए हैं। उनके आसपास जितने भी लोग हैं, सब उनसे डरते हैं, कोई उनको कुछ कहता नहीं है और अगर कोई आवाज उठा भी ले, तो उस आवाज को दबाने की कोशिश की जाती है। आज उनको यह नहीं पता है कि आप कितनी समस्याओं से जूझ रहे हैं।“बनासकांठा में चुनावी रैली को संबोधित करने से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट भी किया था, जिसमें उन्होंने कांग्रेस द्वारा जारी किए मेनिफेस्टो की तारीफ की थी।.Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ेंप्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Navjivan /  🏆 2. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bilaspur: राहुल गांधी बोले- भाजपा के लोग सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण करके खत्म करते हैं आरक्षण, दी ये चुनौतीBilaspur: राहुल गांधी बोले- भाजपा के लोग सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण करके खत्म करते हैं आरक्षण, दी ये चुनौतीराहुल ने आगे कहा कि जब ये किसी सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण करते हैं तो ये आरक्षण को खत्म करते हैं, सार्वजनिक क्षेत्र में दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को जगह मिलती थी।
Read more »

‘पाकिस्तान शहजादे को पीएम बनाने के लिए उत्सुक’, गुजरात के आणंद में PM मोदी का कांग्रेस पर निशानापीएम मोदी ने कांग्रेस पर देश को विभाजित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। मोदी ने आगे कहा कि आजकल कांग्रेस के शहजादे संविधान को सिर पर रखकर नाच रहे हैं।
Read more »

'मेरे भाई को शहजादा कहते हैं, खुद महलों में रहते हैं', प्रियंका गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना'मेरे भाई को शहजादा कहते हैं, खुद महलों में रहते हैं', प्रियंका गांधी ने PM मोदी पर साधा निशानागुजरात के बनासकांठा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाई राहुल गांधी को शहजादा कहने के लिए पीएम मोदी पर निशाना साधा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:45:01