राहुल गांधी में क्या कमी है, कोई मुझे बताए? किस बात पर उमर अब्दुल्ला ने किया सवाल

Omar Abdullah Backs Rahul Gandhi News

राहुल गांधी में क्या कमी है, कोई मुझे बताए? किस बात पर उमर अब्दुल्ला ने किया सवाल
Omar AbdullahMani Aiyarउमर अब्दुल्ला
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 107 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 51%

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर हर मौके पर राहुल गांधी सदन में मसलों को उठाते हैं और बीजेपी को निशाने पर लेत हैं। उन्होंने सवाल किया कि राहुल गांधी के विरोधी उनसे और क्या उम्मीद करते हैं?

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के समर्थन में उतर आए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विपक्षी इंडिया ब्लॉक का नेता बनाए जाने की कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर की हिमायत पर उमर अब्दुल्ला ने यह प्रतिक्रिया दी है। उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस इंडिया ब्लॉक की हिस्सा है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर हर मौके पर राहुल गांधी सदन में मसलों को उठाते हैं और बीजेपी को निशाने पर लेत हैं। उन्होंने सवाल किया कि राहुल गांधी के विरोधी उनसे और क्या उम्मीद करते हैं? राहुल गांधी में क्या कमी है, कोई मुझे बताएगुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर से इतर पत्रकारों से बात करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'आप मुझे बताइए, बीजेपी से मुकाबला करने में राहुल गांधी में क्या कमी है? वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जो लगातार बीजेपी का विरोध कर रहे हैं और हर मसले पर सरकार पर निशाना साध रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष का यही तो काम होता है। इससे अधिक राहुल गांधी से आप क्या चाहते हैं? क्या कोई मुझे बता सकता है कि उनमें क्या कमी है? 'ममता बनर्जी की हिमायतरविवार को कोलकाता में बोलते हुए, मणि शंकर अय्यर ने हिमायत की थी कि कांग्रेस को इंडिया ब्लॉक की लीडरशिप रीजनल पार्टियों को दे देनी चाहिए और प्रस्ताव दिया कि ममता बनर्जी, जो तीन बार CM रह चुकी हैं और चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हेड हैं – नेशनल अपोज़िशन अलायंस को लीड करें।मणि शंकर अय्यर की बात जिस पर बोले उमर अब्दुल्ला मणि शंकर अय्यर की बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए, उमर अब्दुल्ला ने उन्हें पूर्व डिप्लोमैट की “व्यक्तिगत राय” बताया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष ने कहा, “अब, जहां तक मणिशंकर अय्यर की बात है, उन्होंने अपनी व्यक्तिगत राय दी है। उन्हें अपनी राय रखने का हक है; कोई यह नहीं कह सकता कि उन्हें अपनी बात कहने का हक नहीं है।” उन्होंने कहा, “लेकिन आखिर में, जब कोई फैसला होगा, तो वह INDIA ब्लॉक मिलकर लेगा। सब मिलकर इस पर चर्चा करेंगे। अभी तक, INDIA ब्लॉक की किसी भी मीटिंग में लीडरशिप पर कोई चर्चा नहीं हुई है।”बता दें कि इंडिया गठबंधन जुलाई 2023 में 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए बनाया गया था। हालांकि यह गठबंधन बीजेपी को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने में नाकाम रहा, लेकिन यह 2014 के बाद पहली बार सत्ताधारी पार्टी को आधे से नीचे धकेलने में कामयाब रहा।.

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के समर्थन में उतर आए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विपक्षी इंडिया ब्लॉक का नेता बनाए जाने की कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर की हिमायत पर उमर अब्दुल्ला ने यह प्रतिक्रिया दी है। उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस इंडिया ब्लॉक की हिस्सा है।उमर अब्दुल्ला ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर हर मौके पर राहुल गांधी सदन में मसलों को उठाते हैं और बीजेपी को निशाने पर लेत हैं। उन्होंने सवाल किया कि राहुल गांधी के विरोधी उनसे और क्या उम्मीद करते हैं?राहुल गांधी में क्या कमी है, कोई मुझे बताएगुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर से इतर पत्रकारों से बात करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'आप मुझे बताइए, बीजेपी से मुकाबला करने में राहुल गांधी में क्या कमी है? वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जो लगातार बीजेपी का विरोध कर रहे हैं और हर मसले पर सरकार पर निशाना साध रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष का यही तो काम होता है। इससे अधिक राहुल गांधी से आप क्या चाहते हैं? क्या कोई मुझे बता सकता है कि उनमें क्या कमी है? 'ममता बनर्जी की हिमायतरविवार को कोलकाता में बोलते हुए, मणि शंकर अय्यर ने हिमायत की थी कि कांग्रेस को इंडिया ब्लॉक की लीडरशिप रीजनल पार्टियों को दे देनी चाहिए और प्रस्ताव दिया कि ममता बनर्जी, जो तीन बार CM रह चुकी हैं और चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हेड हैं – नेशनल अपोज़िशन अलायंस को लीड करें।मणि शंकर अय्यर की बात जिस पर बोले उमर अब्दुल्लामणि शंकर अय्यर की बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए, उमर अब्दुल्ला ने उन्हें पूर्व डिप्लोमैट की “व्यक्तिगत राय” बताया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष ने कहा, “अब, जहां तक मणिशंकर अय्यर की बात है, उन्होंने अपनी व्यक्तिगत राय दी है। उन्हें अपनी राय रखने का हक है; कोई यह नहीं कह सकता कि उन्हें अपनी बात कहने का हक नहीं है।” उन्होंने कहा, “लेकिन आखिर में, जब कोई फैसला होगा, तो वह INDIA ब्लॉक मिलकर लेगा। सब मिलकर इस पर चर्चा करेंगे। अभी तक, INDIA ब्लॉक की किसी भी मीटिंग में लीडरशिप पर कोई चर्चा नहीं हुई है।”बता दें कि इंडिया गठबंधन जुलाई 2023 में 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए बनाया गया था। हालांकि यह गठबंधन बीजेपी को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने में नाकाम रहा, लेकिन यह 2014 के बाद पहली बार सत्ताधारी पार्टी को आधे से नीचे धकेलने में कामयाब रहा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Omar Abdullah Mani Aiyar उमर अब्दुल्ला राहुल गांधी राहुल गांधी के समर्थन में उतरे उमर अब्दुल्ला

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 04:28:16