रास्ता घेरे लेटा था शेरों का हुजूम... देखते ही ठहर गए पर्यटक, फिर मोबाइल कैमरे से बनाने लगे वीडियो

Gir Forest Lions News

रास्ता घेरे लेटा था शेरों का हुजूम... देखते ही ठहर गए पर्यटक, फिर मोबाइल कैमरे से बनाने लगे वीडियो
Junagadh Wildlife NewsGir Safari Lion GroupLions In Gir Forest
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 83 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 63%

गुजरात के गिर जंगल में शेरों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ ही पर्यटकों को दुर्लभ और रोमांचक नजारे देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में सफारी पर आए पर्यटकों ने ग्यारह शेरों का एक ग्रुप देखा, जो सफारी रूट पर आराम फरमा रहे थे. इस नजारे को पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया. इसका वीडियो सामने आया है.

गुजरात के गिर जंगल में शेरों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ ही अब पर्यटक और प्रकृति प्रेमी दुर्लभ और रोमांचक नजारों का आनंद ले रहे हैं. गिर के जंगल में हाल ही में एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने सफारी पर आए पर्यटकों को हैरान कर दिया.

सासन गिर में हाल ही में पर्यटकों ने अपने कैमरे में शेरों का एक समूह कैद किया, जो सफारी रूट पर आराम फरमा रहे थे. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंइस समूह में कुल ग्यारह शेर शामिल थे, जो एक साथ बैठे दिखाई दिए. डिप्टी कंजर्वेशन फॉरेस्टर डॉ. मोहन राम ने बताया कि मौसम खुशनुमा होने के कारण शेरों को धूप में आराम करते देखना आमतौर पर मुश्किल होता है, लेकिन इस बार पर्यटकों को यह दुर्लभ अवसर मिला. उन्होंने कहा कि गिर जंगल में शेरों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इस वजह से अब पर्यटक शेरों को उनके प्राकृतिक व्यवहार के साथ देख सकते हैं.यहां देखें Videoएक साथ इतने शेरों का समूह देखना दुर्लभ है और यह एक रोमांचक अनुभव है. शेरों का यह ग्रुप सफारी रूट के पास आराम कर रहा था. कुछ शेर धूप में लेटे थे, तो कुछ पेड़ों के नीचे छांव में थे. पर्यटकों ने इस दृश्य को अपने कैमरों में कैद किया. यह वीडियो अब वायरल हो रहा है. Advertisement यह भी पढ़ें: सड़क पर अचानक सामने आ गया शेरों का हुजूम... जंगल के राजा को देख बढ़ गईं धड़कनें, लोग बनाने लगे वीडियोगिर जंगल में शावकों की संख्या में भी वृद्धि हुई है. इसका मतलब है कि शेरों का जनसंख्या संतुलन स्थिर है. शावकों को खेलते, शिकार सीखते और अपने परिवार के साथ मस्ती करते देखना भी पर्यटकों के लिए रोमांचक अनुभव होता है. पर्यटकों के कैमरे में कैद वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. लोग इसे शेयर कर रहे हैं. वहीं विशेषज्ञों ने कहा कि पर्यटकों को हमेशा सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए और शेरों के प्राकृतिक व्यवहार में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Junagadh Wildlife News Gir Safari Lion Group Lions In Gir Forest Rare Lion Sighting Gujarat Gir National Park Video Wildlife Tourism Gujarat Junagadh Lion Video Gir Forest Safari Experience Lion Cubs Gir Forest Rare Animal Sighting India Gir Wildlife Conservation Junagadh Travel News Lion Family In Gir Gujarat Forest Updates Nature And Wildlife Gujarat

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 09:02:33