राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और गुलाबचंंद कटारिया को यह जिम्मेदारी सौंपी है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात को एक आदेश जारी कर 6 नए राज्यपालों की नियुक्ति की है. साथ ही 3 राज्यपालों के राज्यों में फेरबदल किया गया है. राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
इसके साथ ही लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. साथ ही उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. इस विज्ञप्ति के अनुसार, आचार्य ने कटारिया का स्थान लिया है, कटारिया को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है.इसके साथ ही आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});विज्ञप्ति के अनुसार, "सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.''झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. राधाकृष्णन के स्थान पर संतोष कुमार गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे.ओम माथुर को बनाया सिक्किम का राज्यपाल बयान में कहा गया है कि हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जिष्णु देव वर्मा तेलंगाना के राज्यपाल होंगे और ओम प्रकाश माथुर सिक्किम के नए राज्यपाल होंगे. विज्ञप्ति में कहा गया है कि रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल और सी एच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. बयान में कहा गया है कि के. कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है. बयान में कहा गया है कि ये नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगगी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विधायकों को शपथ दिलाना संविधान का उल्लंघन : बंगाल के राज्‍यपाल का राष्‍ट्रपति को पत्रपश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने संविधान के अनुच्छेद 188 का हवाला देते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने कुछ नियमों का हवाला दिया है. क्या कोई नियम संविधान से ऊपर हो सकता है? संविधान किसी भी नियम से ऊपर है.
Read more »
देश के इन राज्‍यों में मानसून मेहरबान, IMD ने की भारी बारिश की भविष्‍यवाणी, जानिए आपके राज्‍य का हाल देश के कई इलाकों में जमकर बारिश हो रही है. कई जगहों पर मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है.
Read more »
अब डराने लगी है बारिश, महाराष्‍ट्र से बिहार और UP से राजस्‍थान तक इन राज्‍यों में आज भी भारी बारिश का अनुमानदेश के कई राज्यों में बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया है. बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और इसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है. आज भी मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है.
Read more »
डोडा में 4 जवान शहीद: जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकियों ने क्‍यों बदला पैटर्न, हाई वैल्‍यू टारगेट पर कर रहे हमले, जानें वजहजम्मू-कश्मीर में डोडा के घने जंगलों में आतंकी घात लगाकर बैठे थे. आतंकियों को एडवांटेज थी, क्योंकि वे पहले से ही वहां छिपे बैठे थे. सेना के जवान जब घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन पर हमला हो गया. इस हमले में 4 जवान शहीद हो गए हैं और एक जवान गंभीर रूप से घायल है.
Read more »
बजट में टैक्‍स छूट पर एक्‍सपर्ट : वित्‍त मंत्री डिस्टिंक्शन से पास, 4 करोड़ टैक्‍स पेयर्स को होगा फायदाBudget 2024: देश में निम्न मध्यम आय वर्ग के लोग बहुत हैं, 17,500 रुपये का जो फायदा मिल रहा है, वो लगभग 4 करोड़ से ज्यादा लोगों को होगा. इन कम सैलरी के लोगों के लिए ये बचत काफी मायने रखती है.
Read more »
देश के इन राज्‍यों में जबरदस्‍त बारिश का अनुमान, जानिए आज कहां-कहां है रेड और ऑरेंज अलर्टदेश में मानसून काफी सक्रिय है और इसके कारण जमकर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज कई राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
Read more »
