राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सशस्त्र बलों को प्रदान किए वीरता पुरस्कार

United States News News

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सशस्त्र बलों को प्रदान किए वीरता पुरस्कार
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 60 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 27%
  • Publisher: 63%

रणोपरांत शौर्यचक्र पुरस्कार पाने वाले वीर जवानों में सिपाही अजय कुमार और राइफलमैन जयप्रकाश उरांव शामिल हैं.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को सशस्त्र बलों के जवानों को विशिष्ट वीरता, अदम्य साहस और पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा दिखाने के लिए दो कीर्तिचक्र और 15 शौर्यचक्र पुरस्कार भेंट किए. दो कीर्तिचक्र और दो शौर्यचक्र मरणोपरांत दिए गए.

रक्षा मंत्रालय के बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति सशस्त्र बलों के सर्वोच्च सेनापति भी हैं. उन्होंने प्रदीप कुमार पांडा और सावर विजय कुमार को कीर्तिचक्र प्रदान किए. पांडा दिसंबर, 2017 में जम्मू एवं कश्मीर के लेथपोरा शिविर में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे. उन्हें मरणोपरांत यह सम्मान दिया दिया. वहीं, कुमार को मरणोपरांत यह सम्मान अगस्त, 2018 में राज्य के दासरू गांव में दो हार्डकोर आतंकवादियों को मार गिराने के बाद शहीद हो जाने के कारण दिया गया. मरणोपरांत शौर्यचक्र पुरस्कार पाने वाले वीर जवानों में सिपाही अजय कुमार और राइफलमैन जयप्रकाश उरांव शामिल हैं. अन्य शौर्यचक्र पुरस्कार पाने वाले अन्य वीर जवान हैं : मेजर पवन कुमार , कुलदीप सिंह चाहर, जिले सिंह , राइफलमैन रथवा लिलेश भाई , लेफ्टिनेंट कर्नल विक्रांत पाराशर, कैप्टन अभय शर्मा, मेजर रोहित लिंगवाल, नायब सूबेदार अनिल कुमार दहिया, हवलदार जावीद अहमद भट, हवलदार कुल बहादुर थापा , लेफ्टिनेंट कर्नल अर्जुन शर्मा , मेजर इमलियाकुम कीत्जर और इरफान रहमान शेख. राष्ट्रपति ने इस अवसर पर सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारियों को भी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया. उन्होंने 13 परम विशिष्ट सेवा मेडल, दो उत्तम युद्ध सेवा मेडल और 26 अति विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किए. पुरस्कार अर्पण समारोह का आयोजन यहां राष्ट्रपति भवन में किया गया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वीरों को किया सम्मानित, जानें- सैनिकों की कीर्ति और शौर्य की कहानी-Navbharat Timesराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वीरों को किया सम्मानित, जानें- सैनिकों की कीर्ति और शौर्य की कहानी-Navbharat TimesIndia News: राष्ट्रपति ने रक्षा अलंकरण समारोह के दौरान मरणोपरांत दो जांबाजों को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। इसके अलावा अन्य कई सैनिकों को शौर्य चक्र एवं अन्य सम्मान प्रदान किए। आइए जानते हैं, देश के लिए कुर्बान होने वाले और सुरक्षा की परवाह किए बिना आतंकियों को ढेर करने वाले सैनिकों की बहादुरी की कहानी...
Read more »

राष्ट्रपति कोविंद ने बछेंद्री पाल से लेकर महाशय गुलाटी को किया पद्म पुरस्कार से सम्मानित- Amarujalaराष्ट्रपति कोविंद ने बछेंद्री पाल से लेकर महाशय गुलाटी को किया पद्म पुरस्कार से सम्मानित- Amarujalaराष्ट्रपति ने लोकगायिका तीजन बाई को पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक
Read more »

गंभीर-छेत्री सहित देश की खेल प्रतिभाओं का राष्ट्रपति ने किया पद्म पुरस्कार से सम्मान- Amarujalaगंभीर-छेत्री सहित देश की खेल प्रतिभाओं का राष्ट्रपति ने किया पद्म पुरस्कार से सम्मान- Amarujalaराष्ट्रपति रामनाथ कोविंग ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में खेल हस्तियों को पद्म पुरस्कार
Read more »

पद्म पुरस्कारः जब प्रोटोकॉल तोड़ वृक्ष माता ने राष्ट्रपति कोविंद को दिया आशीर्वाद-Navbharat Timesपद्म पुरस्कारः जब प्रोटोकॉल तोड़ वृक्ष माता ने राष्ट्रपति कोविंद को दिया आशीर्वाद-Navbharat TimesIndia News: पद्म पुरस्कार समारोह में अवॉर्ड लेने पहुंची सालूमरदा थीमक्का ने सबका ध्यान तब खींच लिया जब उन्होंने राष्ट्रपति कोविंद के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया।
Read more »

पद्म पुरस्कार समारोह: जब ‘वृक्ष माता’ ने दिया राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आशीर्वादपद्म पुरस्कार समारोह: जब ‘वृक्ष माता’ ने दिया राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आशीर्वादपद्म श्री से सम्मानित 106 साल की सालूमरदा थीमक्का बरगद के 400 पेड़ों समेत 8000 से ज्यादा पेड़ लगाएं हैं.
Read more »

जानिए- कौन हैं 'वृक्ष माता' सालूमरदा थीमक्का, प्रोटोकॉल तोड़ राष्‍ट्रपति कोविंद को दिया आशीर्वादजानिए- कौन हैं 'वृक्ष माता' सालूमरदा थीमक्का, प्रोटोकॉल तोड़ राष्‍ट्रपति कोविंद को दिया आशीर्वादकर्नाटक की रहने वालीं सालूमरदा थीमक्का पर्यावरणविद् हैं। थीमक्का ने बरगद के 400 पेड़ों समेत 8000 से ज्यादा पेड़ लगाएं हैं और यही वजह है कि उन्हें वृक्ष माता की उपाधि मिली।
Read more »

VIDEO: जब ‘वृक्ष माता’ ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कड़ा प्रोटोकाल तोड़ दिया आशीर्वादVIDEO: जब ‘वृक्ष माता’ ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कड़ा प्रोटोकाल तोड़ दिया आशीर्वादउन्हें राष्ट्रपति भवन में शनिवार को अन्य विजेताओं के साथ पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया. कड़े प्रोटोकाल के तहत आयोजित होने वाले समारोह में हल्के हरे रंग की साड़ी पहने थीमक्का ने अपने मुस्कुराते चेहरे के साथ माथे पर ‘त्रिपुण्ड्र’ लगा रखा था. जब थीमक्का से 33 साल छोटे राष्ट्रपति ने पुरस्कार देते वक्त उनसे चेहरा कैमरे की तरफ करने को कहा तो उन्होंने राष्ट्रपति का माथा छू लिया और आशीर्वाद दिया. थीमक्का के इस सहज कदम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य मेहमानों के चेहरे पर मुस्कान आ गई और समारोह कक्ष उत्साहपूर्वक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:14:36